खाना बनाने से लेकर स्टोर करने तक अलग-अलग बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर मेटल की अपनी-अपनी खासियत होती है। किसी में खाना अच्छी तरह से स्टिर फ्राई हो जाता है, किसी में फ्राई अच्छी तरह होता है। कुछ चीजें स्टीम करने के लिए अलग बर्तन होते हैं।
अब अगर स्टील के बर्तनों की बात आती है तो हम इसमें दूध आदि उबालते हैं। कुछ लोग इसमें खाना भी बना लेते हैं। यदि आप एक ऐसा पैन चाहते हैं जो स्टोवटॉप और ओवन पर उच्च तापमान पर जल सके, तो स्टेनलेस स्टील सबसे अच्छा विकल्प है।
स्टेनलेस स्टील का एक नकारात्मक पहलू यह है कि यह भारी धातुओं को भोजन में मिला सकता है। यदि आप एसिडिक खाद्य पदार्थों को स्टेनलेस स्टील के बर्तन में लंबे समय तक पकाते हैं तो इसकी संभावना अधिक होती है। स्टेनलेस स्टील में लोहा, क्रोमियम और निकल हो सकते हैं, जिनसे शरीर में कोई पोषण लाभ नहीं होता है। हालांकि फ्राई करने के लिए कास्ट आयरन का इस्तेमाल किया जाता है।
जब स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल लगभग सभी चीजों के लिए किया जाता है फिर डीप फ्राइंग के लिए क्यों नहीं? चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएं कि फ्राइंग के लिए स्टील के बर्तन क्यों सही नहीं हो सकते हैं।
खाना लगता है चिपकने
अगर आपके स्टील के बर्तन का तला कमजोर है या पतला है तो खाना 100 प्रतिशत जलेगा। अगर आपको कोई ऐसी चीज इसमें बना रही हैं, जिसे सही ढंग से पकाने या फ्राई करने की जरूरत है तो उसे स्टील के बर्तन में नहीं पकाया जा सकता है। स्टील के बर्तन में खाना तले और किनारे पर चिपकने लगता है। आप बार-बार इसे ठीक तरह से पलट भी नहीं सकेंगी, इसलिए खाना चिपकने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: एल्युमीनियम के बर्तनों में नहीं पकानी चाहिए ये 5 चीज़ें
तला लगेगा जलने
क्या आपके साथ ऐसा होता है कि फ्राई करने के बाद तला जल जाता है? ज्यादा गरम करने या कुकवेयर को सूखने देने से स्टेनलेस स्टील की सतह पर पीले, भूरे, गहरे बैंगनी, काली आदि रंग की हो जाती है। तेल बहुत ज्यादा जलने लगे तो बर्तन भी जलने लगेगा। चाय के भगोने के साथ तो ऐसा अक्सर होता है कि वो ज्यादा देर आंच पर रह जाए तो जल जाएगा। यही तब हो सकता है जब आप पतले तले वाले स्टील के बर्तन में कुकिंग, फ्राइंग आदि करते हैं। इससे सिर्फ बर्तन नहीं बल्कि खाना भी जल जाता है (जले हुए बर्तन को कैसे साफ करें)।
बर्तन हो जाएगा खराब
हममें से अधिकतर लोग हर काम के लिए स्टेनलेस स्टील बर्तन का इस्तेमाल करते हैं। बार-बार स्टील का इस्तेमाल करने से भी उनका तला पतला होने लगता है। स्टील एक ऐसा मेटल है जो हाई हीट भी आसानी से झेल सकता है। यही कारण है कि लोग इसमें पानी उबालने के काम से लेकर सब्जियां तक फ्राई कर लेते हैं। मगर बार-बार इसे हाई हीट पर रखने से इसका तला पतला होने लगता है और नीचे से जलने लगता है। अगर आपका बर्तन अच्छी क्वालिटी का है तो फिर यह जल्दी खराब नहीं होगा। अक्सर ज्यादा जलने से बर्तनों में से आवाज भी होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: स्टील के बर्तनों में खाना बनाते वक्त ध्यान रखें ये बातें
अगर आप स्टील के फ्राई पैन में कुछ फ्राई कर रहे हैं तो बस इतना ध्यान रखें कि वो भारी और अच्छी क्वालिटी का है, ताकि आपका खाना न जले और न बर्तन काला पड़े।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख आपको पसंद आए तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही रोचक आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & google searches
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों