मिट्टी या सिरेमिक, भयंकर गर्मी में कौन-सा मटका देगा कूल-कूल पानी... इस 1 सीक्रेट ट्रिक से फ्रिज से ज्यादा हो सकता है ठंडा

गर्मियों के मौसम में कई लोग मटके का पानी पीना पसंद करते हैं। बाजार में भी कई तरह के मटके मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन-सा मटका कूल-कूल पानी दे सकता है। अगर नहीं, तो आइए इस बारे में यहां डिटेल से जानते हैं। 
How to Keep Water Cold in Earthen Pot

भारतीय घरों में आज भी मटके का ठंडा पानी पीना पसंद किया जाता है। मटके का पानी सिर्फ ठंडा ही नहीं होता है, बल्कि इसे हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में तरह-तरह के मटके बिकने लगते हैं। लेकिन, सवाल यह है कि कौन-सा मटका ज्यादा ठंडा पानी देता है। ऐसे तो बाजार में कई तरह के मटके मिलते हैं, जिसमें मिट्टी और सिरेमिक सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। लेकिन, जब मटका खरीदने की बात आती है तो हर कोई बेहतर और सही ऑप्शन चुनना चाहता है। अगर आप भी इस गर्मी के मौसम में मटका खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

किस मटके में ठंडा रहता है पानी?

मिट्टी का मटका, चिकनी मिट्टी से तैयार किया जाता है। ऐसे में उसकी बनावट में छोटे-छोटे छेद होते हैं। इन छेदों से पानी का वाष्पीकरण होता रहता है और यही प्रक्रिया पानी को ठंडा रखने में मदद करती है। वहीं, दूसरी तरफ सिरेमिक के मटके की बनावट में किसी तरह के छेद नहीं होते हैं। लेकिन, उसकी बनावट मिट्टी के मटके के मुकाबले ज्यादा मोटी होती है, जिसकी वजह से पानी देर तक ठंडा रहता है।

तीन तरह के होते हैं मिट्टी के मटके

earthen pot cooling tips

मिट्टी के मटकों की एक नहीं, बल्कि तीन तरह की वेराइटी बाजार में मिलती है। जी हां, मिट्टी के मटके लाल, काले और सफेद रंग के भी बाजार में मिलते हैं। ऐसे में अगर आप मिट्टी का मटका लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले इन तीनों के बीच का अंतर समझ लेना फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी पीते हैं RO का पानी, जानें कितना होना चाहिए Purified Water का TDS लेवल?

  • काला मिट्टी का मटका:इन दिनों बाजार में काली मिट्टी के मटकों की डिमांड खूब देखने को मिल रही है। ऐसा माना जाता है कि काला या गहरा रंग ज्यादा जल्दी गर्मी सोखता है और इस रंग की मिट्टी के मटके में पानी भी ज्यादा देर तक ठंडा रहता है।
  • लाल मिट्टी: भारतीय घरों में लाल मिट्टी का मटका या सुराही सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। लाल रंग की मिट्टी में छोटे-छोटे छेद होते हैं, जो पानी को ठंडा रखने में मदद करते हैं।
  • सफेद मिट्टी: सफेद रंग के मटके भी अच्छे माने जाते हैं और पानी को ठंडा रखने में मदद करते हैं, लेकिन इन्हें लेते समय ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि ज्यादातर सफेद मटकों में सीमेंट मिलाया जाता है। सीमेंट वाला मटका आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इस एक सीक्रेट चीज से मटके का पानी रह सकता है ठंडा

how to keep water cool in earthen pot

मिट्टी का मटका जब भी खरीदकर लाएं, तो उसे सबसे पहले नॉर्मल पानी से धो लें। लेकिन, ध्यान रहे कि जब भी मटके को धोएं, तो उसके अंदर हाथ बिल्कुल भी न डालें। ऐसा इसलिए, क्योंकि मटके के अंदर हाथ डालने के बाद से वह पानी को बिल्कुल ठंडा नहीं करेगा।

मटके को अच्छी तरह से धोने के बाद उसे पूरा पानी से भर दें और एक कपड़े से ढककर एक रात के लिए छोड़ दें। अगले दिन उस पानी को निकाल दें। एक बार फिर मटके को अच्छी तरह से नमक डालकर धोएं।

इसे भी पढ़ें: ऐसे करें फिटकरी का इस्तेमाल, फ्रिज जैसा ठंडा रहेगा मटके का पानी

धोने के बाद मटके के बेस जितना कोई मिट्टी का कटोरा या गमला लें और उसे मिट्टी या बालू से भर दें। मिट्टी को पानी डालकर गीला कर दें और उस पर मटका रख दें। मटके को पानी से भर दें, इस ट्रिक की मदद से पानी लंबे समय तक ठंडा रह सकता है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Amazon.Com and Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP