संजीव कपूर किचन किंग हैं और महिलाएं उन्हें हमेशा ही फॉलो करती हैं। सेलेब्रिटी जज के रूप में भी संजीव कपूर सबसे बड़ी हस्ती हैं। उन्होंने खाने को खज़ाना का रूप यूं ही नहीं दिया, बल्कि हमेशा नए तरह के एक्सपेरिमेंट्स किये और लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित किया। संजीव टीम बिल्डिंग में यकीन करते हैं। इसलिए उन्होंने जब फ़ूड चैनल की भी शुरुआत की तो उन सारी महिलाओं को मौके दिए जो आम थीं, लेकिन पाक कला में माहिर थीं। हाल ही में फ़ूड-फ़ूड चैनल पर उन्होंने एक नए शो की भी शुरुआत भी की है, इस शो के लिए वह कुछ अलग तरह से देश भर में शेफ की तलाश करने में जुट गए हैं। इस शो की खासियत है कि इस शो में हर एपिसोड में नए शेफ घोषित किये जाते हैं। इस शो का नाम है ‘कुक ऑफ़’। अच्छी बात यह है कि दर्शक शो को पसंद भी बहुत कर रहे हैं।
संजीव ने इसी शो की लांचिंग के दौरान हमसे काफी बातचीत की, जिसमें उन्होंने सिर्फ अपने शो पर चर्चा नहीं की, बल्कि आम महिलाओं को लेकर किचन से जुड़े कई सवालों का भी जवाब दिया। साथ ही हर दिन महिलाएं किस तरह पौष्टिक आहार को अपने किचन में ही कुछ आसान से टिप्स आजमाकर निभा सकती है, इससे जुड़े भी कई टिप्स दिए।
हर दिन की Planning है जरूरी
मास्टर शेफ संजीव कपूर का मानना है कि अगर आप होममेकर हैं और हर दिन खाना बनाने की जिम्मेदारी आप पर ही है तो सबसे पहले यह जरूरी है कि जैसे आप अपने हर काम की प्लानिंग करते हैं। आपको अपने किचन में भी तीन वक़्त कौन से मील बनेंगे इस बात की पूरी तैयारी करनी चाहिए। चूंकि होता यह है कि आप जब प्लानिंग कर लेते हैं तो आप किसी भी खाने में जो भी सामग्री इस्तेमाल होने वाली होती है उसका इंतजाम पहले से करके रखते हैं तो आप उस खाने को सही तरीके से पका सकते हैं। वहीँ दूसरी तरफ अगर आप अचानक से कुछ भी पकाने की तैयारी करने वालों में से हो तो आपको जो भी चीजें मिलेंगी आप उसे ही पका देंगी। इससे सही आहार नहीं बन पाता है तो, यह जरूरी है कि एक रात पहले ही खाने की टेबल पर सबकी पसंद पूछ ली जाए और फिर उस अनुसार पूरे दिन को शेड्यूल कर लें।
Read more:खाना पकाने वाले बर्तनों को करेंगी नजरअंदाज तो हो जाएंगी बीमार
Mistakesसे न डरें
संजीव कपूर बताते हैं कि उनके पास कई ऐसी महिलाओं की भी बातें आती हैं, जो कहती हैं कि उन्हें कुकिंग में दिलचस्पी तो है। लेकिन वह कुकिंग ब्लंडर से डरती हैं इसलिए वह कभी एक्सपेरिमेंट करने की हिम्मत नहीं कर पाती हैं। ऐसे में संजीव कहते हैं कि कोई भी परफेक्ट नहीं होता, कई बार तो वह खुद ही ब्लंडर कर चुके हैं। एक बार की बात याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी बर्तन का विज्ञापन कर रहे थे और बता रहे थे कि वह बर्तन कितना मजबूत है और अचानक ही वह बर्तन Heat से फट गया था। बाद में उन्हें पूरे मॉल में सबके सामने माहौल संभाला पड़ा था और उन्होंने पूरे माहौल को हंसी मजाक में बदल दिया था। संजीव ने यह भी बताया कि एक बार वह विदेश में किसी बड़ी पर्सनेलिटी को खाना खिलाने वाले थे और उस दिन भी उन्होंने नमक की जगह शक्कर डाल दिया था। तब भी उन्होंने धैर्य से पूरे सिचुएशन को हैंडल किया था। संजीव का यही कहना है कि खाना बनाते हुए पैनिक होने की जरूरत नहीं है।
शेफ संजीव कपूर से perfect cooking के टिप्स भी लीजिए
घर का fast food क्यों है बेहतर
संजीव कपूर की यह खासियत है कि शेफ होने के नाते वह लोगों को यह राय नहीं देते कि हमेशा बाहर का ही खाना खाओ। उनका कहना है कि घर का बना फास्टफूड भी बेहतर है। चूंकि आप घर पर अपनी आँखों के सामने देख रहे होते हैं कि उसमें क्या क्या और कितनी मात्रा में चीजें डाली गई हैं और जोड़ी गई हैं। तो यह बेहद जरूरी है कि अगर आपके पास फ़ास्ट फ़ूड घर में बनाने के विकल्प हो तो बच्चों की पसंद का फ़ास्ट फ़ूड बना दें और फ़ास्ट फ़ूड में आप हेल्दी चीजें जोड़ कर भी उसे हेल्दी बना सकती हैं और बच्चों को इस बारे में पता भी नहीं चलेगा और वह इसका आनंद भी खूब मज़े से उठाते हैं।
Read more:ऐसा होगा रसोई का वास्तु तो आपके घर आएंगी सारी खुशियां
कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले चीजों की गहराई में जाएं
संजीव का मानना है कि हमारे यहां जब हम घर में खाना बनाने की तैयारी करते हैं तो हमें कौन सा मसाला क्यों इस्तेमाल करना है इसकी कभी गहराई में जाने की कोशिश ही नहीं की जाती। “हमारे यहां वह कहते हैं न कि मसालों को लेकर कोई मसला ही नहीं है। हम हर खाने में हर तरह के मसालों का इस्तेमाल कर देते हैं। चूंकि हमें यह पता नहीं होता है कि किस खाने में किस मसाले को डालने से उसकी पौष्टिकता खत्म हो सकती है। जबकि मसालों और खाने में इस्तेमाल होने वाली हर सामग्री की पूरी जानकारी होनी बेहद जरूरी है, “ संजीव ने कहा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों