herzindagi
ganesh chaturthi  food menu

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट महाराष्ट्रीयन व्यंजन

गणेश चतुर्थी का त्यौहार बेहद खास होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करता है। ऐसे में हम गणेश चतुर्थी को खास बनाने के लिए महाराष्ट्रीयन डिशेज की लिस्ट लाए हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-26, 11:08 IST

Maharashtrian Food: गणेश चतुर्थी का त्यौहार आने ही वाला है। यह दस दिनों तक चलने वाला एक खास पर्व है, जिसमें गणपति बप्पा की पूजा होती है। लोग अपने घरों में गणपति लाते हैं और उनकी स्थापना कर दस दिनों तक उनकी पूजा करते हैं। दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व में लोग गणेश जी के लिए कई तरह के स्वादिष्ट मिष्ठान बनाते हैं और उन्हें भोग लगाते हैं। मिष्ठान के अलावा घरों में इस त्यौहार के दौरान कई तरह के पकवान और व्यंजन बनाए जाते हैं। महाराष्ट्र के लिए यह त्यौहार बेहद खास होता है, इसलिए चलिए कुछ स्वादिष्ट महाराष्ट्रीयन व्यंजनों के बारे में जान लें। जिसे आप अपने गणपति पूजा के लिए बनाएं।

काजू कोथिम्बीर वड़ी

maharashtrian food ()

बेसन, काजू और पारंपरिक मसालों से तैयार इस कोथिम्बीर वड़ी को आप नाश्ता या स्नैक्स के रूप में बना सकती हैं। खाने में बेहद स्वादिष्ट इस स्नैक्स को चाय के साथ पेयर करें।

पुडाची वड़ी

यह भी बेसन और मसालों के मिश्रण से तैयार एक स्वादिष्ट स्नैक्स है जिसे आप गणपति पूजन के लिए बना सकती हैं। खाने में बेहद स्वादिष्ट इसे बनाने के लिए धनिया, प्याज बेसन, खसखस और नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। 

बटाटा वड़ा

maharashtrian food recipes

आलू प्रेमियों के लिए यह एक स्वादिष्ट और खास डिश है। बटाटा का मतलब है आलू, इसे बनाने के लिए उबले हुए आलू का उपयोग किया जाता है। यह एक टेस्टी स्ट्रीट फूड है जिसे लोग मानसून में शाम के वक्त खाना पसंद करते हैं। नाश्ते के लिए इसे आप कभी भी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी में गणपति जी के लिए बनाएं ये प्रसाद

जुंका भाकरी

यह एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन डिश है जिसे बनाने के लिए बेसन का घोल, प्याज, करी पत्ता, अदरक-लहसुन, जीरा, सरसों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप समृद्ध बाजरे या फिर ज्वार की रोटी के साथ परोस सकते हैं।

भरलेली वांगी

बैंगन, फ्रेश कोकोनट, पारंपरिक मसाले के साथ इस डिश को बनाया जाता है। आप इसे पोई, भात और दूसरी चीजों के साथ पेयर कर इसका मजा ले सकते हैं।

कोल्हापुरी सब्जियाँ

कोल्हापुर शहर से सीधे आपकी थाली तक, इसमें कई तरह के ताजी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें अदरक-लहसुन के पेस्ट और गर्म मसाले एवं नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। खुशबू और स्वाद की बात करें तो यह सब्जी बहुत टेस्टी लगती है। 

आमटी 

maharashtrian food

यह एक पारंपरिक दाल की रेसिपी है, जिसे महाराष्ट्रीयन तरीके से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए पीली चने की दाल, तुअर की दाल, मसाले, करी पत्ता के साथ बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: गणपति बप्पा के लिए बनाएं मूंगफली के मोदक, फॉलो करें ये स्टेप्स

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।