herzindagi
types of almonds in hindi

बादाम की इन छह वैरायटीज के बारे में जानती हैं आप

बादाम का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि बादाम की कई अलग-अलग वैरायटीज मिलती हैं, जिनकी अपनी अलग खासियत होती है। 
Editorial
Updated:- 2023-06-15, 13:37 IST

बादाम को उसके स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। नियमित रूप से मुट्ठी भर बादाम खाने से व्यक्ति को बहुत अधिक लाभ मिलता है। इन नट्स को खाने से ना केवल एलडीएल कम हो सकता है और हार्ट हेल्थ सुधरती है, बल्कि इससे हेल्दी वेट को मेंटेन करने में भी मदद मिलती है। बादाम बेहद ही पौष्टिक होते हैं और इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। 

यही कारण है कि लोग बादाम को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आमतौर पर, हम मार्केट जाकर बादाम खरीद लाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बादाम की भी कई वैरायटीज होती है। उनकी वैरायटीज के अनुसार उनके आकार व पोषक तत्वों में कुछ हद तक भिन्नता हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बादाम की कुछ ऐसी ही वैरायटीज के बारे में बता रहे हैं-

कैलिफोर्निया बादाम

tyoes of almonds

कैलिफोर्निया बादाम का सेवन सबसे अधिक किया जाता है। यह कैलिफोर्निया में उगाए जाते हैं और इसलिए इन्हें कैलिफोर्निया बादाम कहा जाता है। वे स्वाभाविक रूप से मीठे होते हैं और आमतौर पर कच्चे या टोस्ट करके खाए जाते हैं। कैलिफोर्निया बादाम विटामिन ई, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं। साथ ही साथ, इनके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मदद मिलती है। 

ऑस्ट्रेलियाई बादाम

know about australia almomds

ऑस्ट्रेलियाई बादाम स्वाद में थोड़े कड़वे होते हैं, लेकिन इन्हें बेहद ही पौष्टिक माना जाता है। ये प्रोटीन, मैग्नीशियम और कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत हैं। जब इनका नियमित रूप से सेवन किया जाता है तो इससे पाचन में सुधार करने में मदद मिलती है। इस तरह के बादाम को कच्चा खाने के बजाय, उन्हें भूनकर या फिर सॉल्टेड तरीके से खाने को प्राथमिकता दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: काजू खरीदते वक्त इन 5 बातों का रखें ध्यान

गुरबंदी बादाम

what is gurbandi almomds

गुरबंदी बादाम को लोग छोटी गिरी कहकर भी पुकारते हैं। बादाम की यह वैरायटी बहुत अधिक पॉपुलर नहीं है और इन बादामों का मूल स्थान अफगानिस्तान है। अपने छोटे आकार के बावजूद ये बहुत अधिक पौष्टिक होते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इनमें नेचुरल ऑयल्स अन्य बादाम की तुलना में अधिक होते है और इसका स्वाद कड़वा होता है। (खजूर स्टोर करने का सही तरीका)

इसे भी पढ़ें: पूरी दुनिया में खाए जाते हैं ये छह तरह के खजूर, जानिए इनके बारे में

मामरा बादाम

मामरा बादाम की खेती अधिकतर ईरान, अफगानिस्तान और भारत के कश्मीर क्षेत्र के ठंडे एरिया में की जाती है। इस बादाम का नाम इसकी कुरकुरी बनावट के कारण पड़ा है। बादाम की सभी किस्मों में मामरा में 50 प्रतिशत तक तेल होता है। वे सबसे महंगे बादामों में से हैं और बेहद ही पौष्टिक माने जाते हैं। ( जानें बादाम की आसान रेसिपीज)

सोनोरा बादाम 

सोनोरा बादाम को बादाम की अत्यधिक पौष्टिक किस्म माना जाता है और इसमें 24 ग्राम वसा, 10 ग्राम प्रोटीन और 290 कैलोरी होती है। जो लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक होते हैं, वे सोनोरा बादाम का सेवन करना अधिक पसंद करते हैं। दरअसल, इनमें प्रोटीन और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। सोनोरा बादाम की खासियत यह है कि इसके पेड़ गर्म और शुष्क मौसम में भी पनपते हैं।

कश्मीरी बादाम

भारत में लोग कश्मीरी बादाम काफी अधिक संख्या में खाए जाते हैं। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, ये बादाम कश्मीर से आते हैं, और ये कई तरह के शेप व साइज में अवेलेबल है। अन्य प्रकार के बादामों की तुलना में, कश्मीरी बादाम आकार में छोटे होते हैं और उनमें तेल की मात्रा 42 प्रतिशत अधिक होती है।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।