घर पर इस तरीके से स्टोर कर सकती हैं खजूर, नहीं होंगे जल्दी खराब

खजुर को खुली जगह रखने से ये जल्दी खराब हो जाते हैं। अगर आप उसे लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहती हैं तो यहां बताए गए तरीकों को आजमा सकती हैं।

store dates in container

खजूर का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। खजूर के नियमित सेवन से कई फायदे होते हैं, इसलिए ज्यादातर लोग उसे डाइट में शामिल करते हैं। हालांकि, खजूर उन इंग्रेडिएंट्स में से एक है जिनकी नमी बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। खजूर एक बार सूख जाए तो उसका स्वाद खराब होने लगता है और फिर वो खाने योग्य नहीं बचता। यही नहीं खुली जगह पर रखने से यह चींटियों के संपर्क में जल्दी आ जाता हैं। कई बार इसमें फफूंदी भी लग जाते हैं, इसलिए इसे सही तरीके स्टोर करना चाहिए।

खजूर को कई तरीके से स्टोर किया जा सकता है। कई बार हम अधिक मात्रा में खजूर खरीद लेते हैं, ऐसे में उसे तरीके से स्टोर ना किया जाए तो जल्दी खराब हो जाते हैं। लंबे समय तक खजूर को फ्रेश रखने के लिए यहां बताए गए तरीकों को आजमा सकती हैं।

जार में स्टोर करें खजूर

dates in jar

खजूर को कभी भी खुली जगह में ना रखें। इसे आप एक साफ शीशे के जार में रख दें। जार में रखने से पहले उसे अच्छी तरह क्लीन कर सुखा लें। कोशिश करें कि जार में खजूर को भरकर ना रखें। ऐसा करने से यह जल्दी खराब हो जाएंगे। किचन काउंटर या फिर किसी ठंडी जगह पर रख सकते हैं। उसे धूप या फिर गर्म हवा से बचाकर रखें। साथ ही, उसे स्टोव और ओवन से भी दूर रखें। दरअसल, कई बार रखरखाव सही नहीं होने की वजह से भी खजूर जल्दी खराब होने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें:स्कूल के दिनों की यादगार चटपटी चीजें

फ्रिज में ऐसे स्टोर करें खजूर

कुछ खजूर अंदर से काफी सॉफ्ट होते हैं, जिसे अधिक समय तक खुला रखें तो सख्त हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में आप खजूर को आप जिप वाले बैग में स्टोर कर सकती हैं। आप चाहें तो कार्टन के बॉक्स में भरकर फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं। रोजाना फ्रिज से निकालकर खाएं और फिर उसे वापस उसमें रख दें। नरम खजूर को अधिक समय तक स्टोर नहीं किया जा सकता। उसे दो हफ्ते के अंदर ही खाकर खत्म कर दें। (खजूर रेसिपी)

6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं खजूर

storing tips for dates

खजूर को आप चाहे तो 6 महीने तक स्टोर कर सकती हैं। दरअसल, स्वाद में मीठा होने की वजह से यह चीटिंयों के संपर्क में जल्दी आ जाता हैं। ऐसे में इसे जार में भरकर ब्लोटिंग पेपर से बंद कर रख सकते हैं। आप चाहें तो एयरटाइट प्लास्टिक का डिब्बा भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लंबे समय तक ताजा बना रहे इसके लिए इसे फ्रिज में रखें। थोड़े ड्राई से दिखने वाले खजूर ज्यादा समय तक स्टोर किए जा सकता हैं। अगर आप इसे 6 महीने तक स्टोर करना चाहती हैं तो नरम के बजाय थोड़ा ड्राई खजूर ही खरीदें।

इसे भी पढ़ें:खीरे से लेकर स्ट्रॉबेरी को स्टोर करने के लिए अपनाएं यह अमेजिंग हैक्स

फ्रीजर बैग का करें इस्तेमाल

dates fruit

खजूर को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने के लिए आप फ्रीजर बैग का उपयोग कर सकती हैं। फ्रीजर बैग में खजूर रखने से पहले उसमें हवा निकाल दें। इसके अलावा आप एयरटाइट कंटेनर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं कंटेनर में खजूर को भरकर ना रखें। रोजाना जब खाने के लिए आप खजूर निकाल रही हों, तो उसे एक बार ऊपर-नीचे चेक कर लें।

Recommended Video

आप इन टिप्स की मदद से खजूर को लंबे समय तक फ्रेश रख सकती हैं। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP