स्वस्थ रहने के लिए अक्सर हमें फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। फलों के सेवन से हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। दुनिया भर में ऐसे कई तरह के फल और फूल पाए जाते हैं, जिसके बारे में हमें नहीं पता होता है। ऐसे ही एक दुर्लभ फल के बारे में आज हम आपको बताएंगे जो कि जापान का राष्ट्रीय फल है। यह फल खाने में बेहद मीठा और स्वादिष्ट होता है। टमाटर के आकार में पीले या नारंगी रंग के इस फल को जापानी फल या Persimmon और तेंदू के नाम से जाना जाता है। इस फल का उपयोग पक्का और कच्चा दोनों ही रूपों में किया जाता है। तो चलिए जानते हैं इस फल से जुड़ी कुछ खास बातें।
क्या है जापानी फल
आम बोलचाल की भाषा में जापानी फल कोतेंदू के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर यह एक जंगली फल है, जो कि भारत के कई राज्यों के जंगलों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जापानी फल को विदेशी फल भी कहा जाता है और इसे अंग्रेजी में परिसीमन के नाम से जाना जाता है। जापानी फल का साइंटिफिक नाम डायोस्पायरोस काकी है और दुनियाभर में इसकी 400 से भी अधिक प्रजातियां उपलब्ध है।
जापानी फल की प्रजातियां
बता दें कि जापानी फल की ये दो प्रजातियां हचिया और फूयू बहुत फेमस है। भारतीय जंगलों में मिलने वाले तेंदू या जापानी फल का आकार बहुत छोटा होता है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल (हिमाचल में घूमने लायक जगह) के पहाड़ों में मिलने वाले जापानी फल का आकार एक टमाटर और संतरा जितना बड़ा होता है।
इसे भी पढ़ें : मशरूम की ये सात किस्में हैं बेहद महंगी, आम आदमी के बजट के बाहर है दाम
जापानी फल के बारे में
जापानी फल या Persimmon का पेड़ सेब की पेड़ की तरह होता है। यह सेब की तरह ही पहाड़ी क्षेत्रों (पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने के लिए बढ़िया जगह) में बढ़िया फलता है और आकार में भी बढ़ता है। इसके पत्ते गहरे हरे रंग के होते हैं और पेड़ 32 से 33 फीट तक उंचे होते हैं। जहां ज्यादातर पेड़ के पत्ते फरवरी मार्च में झड़ते हैं, वहीं Persimmon पेड़ के पत्ते अक्टूबर-नवंबर में झड़ जाते हैं और पत्ते झड़ने के बाद पेड़ में लगे फल पकने लगते हैं।
कहां होता है उत्पादन
जापानी फल का उत्पादन जापान, चीन और कोरिया जैसे देशों में खूब होता है। Food And Agriculture Organization के अनुसार साल 2014 में चीन ने जापानी फल का 38 लाख टन तक उत्पादन कर इस फल के उत्पादन में पहला स्थान हासिल किया था। बता दें कि यह भारतीय फल नहीं है इस फल के पौधे को यूरोपियन भारत लाए थे और पहाड़ी किसानों ने सेब के साथ इसके पेड़ को लगाना शुरू किया था।
इसे भी पढ़ें : Expensive Mushroom: दुर्लभ होते जा रहे इस महंगे मशरूम के बारे में आप भी जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों