herzindagi
krishna phal

इस दुर्लभ फल के बारे में आप भी जानें, स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद

दुनियाभर में मौजूद ऐसे कई फल-फूल हैं, जिसके बारे में सब लोग नहीं जानते हैं। ऐसे बहुत से फल हैं, जो किसी विशेष स्थान में ही मिलते हैं, ऐसे ही एक फल के बारे में आज आपको बताएंगे।  
Editorial
Updated:- 2023-11-01, 17:27 IST

फलों का सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दुनियाभर में ऐसे कई फल, फूल और सब्जी है जिसके बारे में सभी को नहीं पता। आज के इस लेख में हम आपको एक दुर्लभ फल के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में बहुत से लोगों ने तो सुना भी नहीं होगा। बता दें कि हर बुधवार को हमारी Lesser Known Food की सीरीज जाती है, जिसमें हम आपको ऐसे फल, सब्जी, डिश और रेसिपी के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती है। ऐसे में आज हम आपको भगवान कृष्ण के नाम से मशहूर कृष्ण फल के बारे में बताएंगे। यह एक अनोखा फल है, जो कि भगवान बांके बिहारी के नाम पर रखा गया है। यह फल बाजार में भी आसानी से नहीं मिलता और यह बहुत ही कम जगहों में पाया जाता है।

कृष्णा फल के बारे में

passion fruit

कृष्ण फल को इंग्लिश में पैशन फ्रूट कहा जाता है, पैशन फ्रूट ब्राजील, पराग्वे और अर्जेंटीना का फल है। हालांकि अब दूसरे देशों में भी इसके पेड़ लगाए जाने लगे हैं। धार्मिक ग्रंथ और शास्त्रों में इस फल को महाभारत कालीन और देसी फल कहा गया है। यह फल बहुत ही फायदेमंद होता है, स्वास्थ्य के लिए इसके विभिन्न फायदों को देखते हुए इस फल के सेवन की सलाह दी जाती है। इस फल को साधारण खाने के साथ-साथ इससे जूस भी बनाया जाता है।

कृष्णा फल कैसा होता है

कृष्ण फल या पैशन फ्रूट का वैज्ञानिक नाम Passiflora Edulis Sims है। ब्राजील के अलावा यह साउथ अमेरिका, कैरिबियन, दक्षिण फ्लोरिडा, दक्षिण अफ्रीका और एशिया के कई देशों में उगाया जाने लगा है। इसकी कई प्रजातियां है, जिसमें से पीला और बैंगनी रंग के फल को सबसे ज्यादा खाया जाता है। पीला, बैंगनी और लाल रंग के इस फल (लाल रंग की सब्जियां) का आकार गोल और अंडाकार में होता है। बाहर से यह फल सख्त और चिकना होता है। फल का स्वाद खट्टा मीठा होता है, बीज काले या भूरे तथा गूदा पीले रंग का होता है।

इसे भी पढ़ें :  बाजार से खरीदने के बजाए घर पर इस तरह से बनाएं टेस्टी बताशे और लाई, मां लक्ष्मी को लगाएं भोग

इस फल के फायदे

passion fruit or krishna phal

दुर्लभ कृष्ण फल को खाने के कई फायदे बताए हैं, उनमें से कुछ इस प्रकार से हैं। डायबिटीज के मरीजों (डायबिटीज के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सलाह) के लिए इस फल के सेवन को फायदेमंद बताया गया है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी यह फल असरदार है। पेट और पाचन संबंधी समस्या से परेशान लोगों के लिए इस फल के कई फायदे बताए गए हैं। इस फल के छिलके को ऊतारकर गूदा और बीज को अलग किया जाता है और फिर इसे खाया जाता है। इस फल को ड्रिंक्स, डेजर्ट, सलाद और योगर्ट के साथ इस फल का सेवन किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें :  दो महीने मिलने वाले इस विदेशी दुर्लभ फल के बारे में नहीं जानते होंगे आप, खाने में है बेहद स्वादिष्ट

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।