गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए, शरीर को अंदर से ठंडा रखना और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इसके साथ ही, गर्मियों में भी लू से भी बचकर रहना चाहिए। लू लगने पर सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए इस मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए।
गर्मियों में पानी से भरपूर कई फल बाजार में मिलते हैं, जो सेहत के लिए और फायदेमंद है। आप फलों का सेवन कर सकते हैं, लेकिन अगर आप थोड़े खाने-पीने के शौकीन हैं तो ऐसी डिशेज का सेवन करें जिनकी तासीर ठंडी हो और आपको हाइड्रेट भी रखे।
ऐसे वैसे तो कई व्यंजन हैं, लेकिन आज हम आपको जापान के स्वादिष्ट फूड्स के बारे में बताएंगे। यह न केवल पचाने में आसान होते हैं, बल्कि शरीर को बहुत राहत भी देते हैं। यहां कुछ जापानी गर्मियों के अनुकूल व्यंजन हैं जिन्हें इस मौसम में जरूर खाएं।
सोमेन
नूडल्स तो आपने बहुत खाए होंगे, लेकिन क्या जापान के सोमेन नूडल्स खाए हैं? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें, क्योंकि इसकी तासीर काफी ठंडी होती है। अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं तो इसका सेवन जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें-K-Obsessed Food: 'बैकस्ट्रीट रूकी' लीड्स का फेवरेट थी यह नूडल रेसिपी, आप भी ट्राई करें कोरियन बिबिम्योन गोपचांग
वैसे जापान के हर नूडल्स की कई सारी वैरायटीज कोरियन्स के बीच काफी ज्यादा पसंद की जाती है। मगर वक्त के साथ-साथ अब भारत में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ गई है, जिसका सेवन आसानी से किया जा सकता है।
ग्योज़ा
यह जापान के मोमोस हैं जिन्हें ग्योज़ा कहा जाता है। यह आपको जापान के बड़े-बड़े रेस्टोरेंट में भी मिल जाएगा और छोटे स्टॉल्स में भी। अगर आप इसे खाना चाहते हैं, तो घर पर भी बना सकते हैं, वर्ना आप बाहर से ऑर्डर कर सकते हैं।
बता दें कि इसके अंदर चिकन, पोर्क, सब्जी और सोयाबीन भरी जाती है और इसे स्टीम, बॉईल और फ्राई करके परोसा जाता है। अगर आप सिर्फ वेज खाना पसंद करते हैं, तो पत्ता गोभी या आलू को फिल कर सकते हैं।
काकी गोरी
अगर आप कुछ मीठा खाना चाहते हैं, तो इस डिश को ट्राई कर सकते हैं। यहजापान की फेमस और डिलीशियस डिश है, जिसे बड़े ही चाव से खाया जाता है। यह व्यंजन काटी हुई बर्फ लेकर और फिर ऊपर से ढेर सारा फलों का सिरप और गाढ़ा दूध डालकर बनाया जाता है।
आप माचा पाउडर या माचा सिरप भी शामिल कर सकते हैं। यह डिश न केवल रंगीन है, बल्कि इसमें स्ट्रॉबेरी, तरबूज और शहद तरबूज जैसे गर्मियों के फलों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इस व्यंजन में कुछ और सामग्रियों को भी शामिल किया जा सकता है।
मेलन पैन
खाने में कुछ मीठा न हो तो हमें मजा नहीं आता है। इसलिए आप जापान के मेलन पैन को जरूर ट्राई करें। इसे स्वीट बन भी कहा जाता है यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। दिखने में यह आपको कुकीज जैसा लगता है।
इसे जरूर पढ़ें-Noodles Special: एक नहीं बल्कि कई तरीके से बना सकती हैं टेस्टी नूडल्स
आप इसे अपने आसपास के किसी अच्छी जापानी रेस्टोरेंट से भी खा सकते हैं। अगर आपको जापानी खाना खाने का मौका मिले तो इस डेजर्ट को ट्राई करना न भूलें। यह आपको आसानी से किसी भी शॉप कर मिल जाएगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों