क्या रोजाना इस्तेमाल होने वाले गेहूं से बनती है सूजी? यहां जानें इससे जुड़े मिथक और फैक्ट्स

Interesting Facts About Semolina: कई बार लोग इसे मैदे से जुड़ा मान लेते हैं, तो कुछ इसे किसी खास प्रोसेसिंग का हिस्सा समझते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि सूजी भी एक खास तरह के गेहूं से ही बनाई जाती है?  
image

How Semolina Is Made:सूजी का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इसके बिना उपमा, हलवा, इडली और कई साउथ इंडियन डिशेज तैयार की जाती हैं। मगर क्या कभी आपने सोचा है कि सफेद रंग की दिखने वाली सूजी को आखिर बनाया कैसे जाता है। हालांकि, कई लोगों को लगता है कि इसे चावल या मैदे जैसी चीज से रिफाइंड किया जाता है। हकीकत में ऐसा नहीं होता, सूजी को गेहूं से तैयार किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सूजी तैयार करने के लिए आखिर किस किस्म के गेहूं का इस्तेमाल होता है?

क्या यह वही गेहूं है जो हम रोज आटे के रूप में इस्तेमाल करते हैं, या फिर कुछ खास? ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि घर में मौजूद गेहूं से ही सूजी बनाई जाती है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। सूजी बनाने के लिए एक खास तरह के गेहूं का इस्तेमाल किया जाता है। आइए इस लेख में गेहूं के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ड्यूरम गेहूं से बनाई जाती है सूजी

सूजी को जिस गेहूं से बनाया जाता है, इसका नाम ड्यूरम गेहूं है। यह रोजाना इस्तेमाल होने वाले गेहूं से काफी अलग होता है। इसलिए ड्यूरम गेहूं की बनावट ज्यादा कठोर होती है और इसका रंग हल्का पीला होता है। यही वजह है कि इससे तैयार की गई सूजी भी थोड़ी मोटी, दानेदार और हल्के पीले रंग की होती है।

image

ड्यूरम गेहूं में ग्लूटेन की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो सूजी को इडली, हलवा या पास्ता जैसी चीजों के लिए परफेक्ट बनाता है। यही गेहूं इटली में पास्ता और सेमोलिना बनाने के लिए भी इस्तेमाल होता है।

इसे जरूर पढ़ें-Kitchen Hacks: सूजी से कीड़ों को भगाने के लिए आजमाएं ये हैक्स

भारत में कहां उगता है ड्यूरम गेहूं?

वैसे तो यह बहुत ही कम जगह पर उगाया जाता है, भारत में इसकी फसल बहुत ही कम जगहों पर होती है जैसे- मध्य प्रदेश, राजस्थान या कर्नाटक आदि। मगर यह आसानी से मार्केट में मिल जाएगा, आप ऑनलाइन खरीदारी कर सकती हैं।

ड्यूरम गेहूं की पहचान कैसे करें?

यह गेहूं खासतौर पर सूजी, पास्ता, मैक्रोनी और सेमोलिना प्रोडक्ट्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी पहचान करने के आपको देखना होगा कि ड्यूरम गेहूं का रंग हल्का पीला या सुनहरा होता है।

साथ ही, इसके दाने सख्त, कड़े और मोटे होते हैं। इसे हार्ड गेहूं भी कहा जाता है। ड्यूरम गेहूं में हल्की चमक होती है। इसमें हल्का ग्लॉसी टेक्सचर दिखता है।

Rava storing hacks

क्या घर के गेहूं से सूजी बन सकती है?

अगर आप चाहें तो रोजाना इस्तेमाल होने वाले गेहूं की मदद से घर पर सूजी तैयार कर सकती हैं। यह गेहूं सॉफ्ट या हार्ड व्हीट होता है, जो चक्की में पीसकर आटे में बदल जाता है। इस गेहूं से भी मोटे पीसकर सूजी जैसी बनावट दी जा सकती है, लेकिन वह असली सूजी जैसी नहीं होगी।

इसकी क्वालिटी, टेक्सचर और टेस्ट अलग होगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप मार्केट में मिलने वाली असली सूजी दरअसल अलग प्रोसेस और खास गेहूं से बनाई जाती है। इसकी क्वालिटी में अलग ही तरह का फायदा होगा।

सूजी कैसे बनाई जाती है?

  • सूजी बनाने के लिए एक खास किस्म के गेहूं का इस्तेमाल होता है जिसे ड्यूरम गेहूं कहा जाता है। यह गेहूं आम गेहूं से सख्त और हल्के पीले रंग का होता है।

Rava storing hacks ()

  • गेहूं को मशीन या हाथ से साफ किया जाता है, ताकि धूल-मिट्टी, पत्थर या खराब दाने अलग हो जाएं। इसके बाद हल्का सुखाया जाता है।
  • सूजी को पूरी तरह पाउडर नहीं किया जाता, बल्कि गेहूं को दरदरा पीसा जाता है। इससे उसका दाना थोड़ा मोटा और खुरदुरा बनता है।
  • पीसने के बाद सूजी को छानकर अलग किया जाता है। मोटी, मीडियम और बारीक सूजी अलग-अलग होती है। फिर इसका इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कई तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं।

इस तरह से सूजी हमारे घर तक पहुंचतीहै। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP