राजमा-चावल नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसकी दीवानगी ही इतनी है कि लोग हर जगह राजमा चावल खाते मिलेंगे। इसलिए इसे भारत के सबसे लोकप्रिय व्यंजन में शामिल किया जाता है। पारंपरिक रूप से इसे प्याज, अदरक-लहसुन और मसालों के साथ तैयार किया जाता है, जो इसके स्वाद को बेहतरीन बनाते हैं।
हालांकि, राजमा बनाने का तरीका सबका अलग-अलग होता है। कोई इसमें प्याज-लहसुन नहीं डालता, तो कोई इसमें दही का इस्तेमाल करता है। कई लोग तो बिना प्याज इस्तेमाल करें राजमा बनाना पसंद करते हैं।
मगर क्या आपको पता है कि प्याज तो राजमा की ग्रेवी का दिल माना जाता है, क्योंकि यह स्वाद और बनावट में बड़ा योगदान देता है। लेकिन क्या सच में प्याज के बिना राजमा का स्वाद अधूरा है? आइए, इस विषय पर शेफ रणवीर बरार से जानें इससे जुड़े आसान टिप्स-
आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि हम तो बिना प्याज इस्तेमाल करें ही राजमा बनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि राजमा प्याज के बिना अधूरा है। इसकी ग्रेवी के लिए प्याज इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। प्याज ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के साथ-साथ मिठास और स्वाद को संतुलित करता है।
इसे जरूर पढ़ें- राजमा को परफेक्टली उबालने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
इसे तेल में भूनने पर जो सुनहरी रंगत आती है, वह ग्रेवी का आधार बनाती है। प्याज का रस मसालों के साथ मिलकर राजमा को एक अनोखा स्वाद देता है, जो इसे दूसरे व्यंजनों से अलग बनाता है। इसलिए राजमा बनाते वक्त प्याज का इस्तेमाल करना जरूरी है।
अब सवाल यह आता है कि आखिर प्याज इस्तेमाल करें क्यों? तो बता दें कि प्याज ग्रेवी की गाढ़ी बनावट के लिए जरूरी है। इसे सही तरीके से भूनने पर यह अन्य सामग्रियों के साथ मिलकर एक गाढ़ा और रिच बेस तैयार करती है।
यह राजमा, छोले, या कढ़ी जैसी डिश को परफेक्ट टेक्सचर देता है। इसके अलावा, प्याज पकने पर अपनी प्राकृतिक मिठास छोड़ती है, जो ग्रेवी को संतुलित करता है। यह मसालों के तीखेपन को कम करके राजमा को ज्यादा स्वादिष्ट बनाता है।
प्याज भारतीय व्यंजनों में खुशबू और स्वाद लाने का काम करती है। इसकी खासियत यही है कि इसे जितना पकाया जाता है, यह उतनी ही खुशबूदार होती है। बस इसे सही तरह से पकाना जरूरी है, इसके लिए प्याज को तेल में धीमी आंच पर भून लें, इससे यह अपने प्राकृतिक तत्वों को छोड़ेगी।
लगातार पकाने से एक मीठी और गहरी खुशबू निकलती है, जो हर डिश को लाजवाब बना देती है। अगर आप राजमा पका रहे हैं, तो प्याज को बारीक काटें और अच्छी तरह से पकाएं ताकि ग्रेवी अच्छी तरह से बन जाए।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आपको इन 4 तरह की राजमा के बारे में पता है?
अगर आपको कोई और हैक पता है तो हमारे साथ जरूर साझा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।