भारत का कोलकाता शहर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट में पहले नंबर पर आया है। पिछले साल 2023 में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी जारी की गई वार्षिक रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ था। इसमें सबसे हैरानी वाली बात यह है कि कोलकाता लगातार तीसरी बार महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर की लिस्ट में टॉप पर आया है। इसलिए यह शहर महिलाओं के घूमने के लिए बेस्ट है।
अगर महिला दिवस के दिन आप कहीं अकेले घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कोलकाता जा सकती हैं। हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कोलकाता की ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां का नजारा देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।
हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge)
यह ब्रिज कोलकाता एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है। इस ब्रिज पर घूमने का सबसे अच्छा समय सुबह और रात का है, क्योंकि यहां से नजारा वाकई बेहद शानदार होता है। सुबह के समय सनराइज का नजारा और रात के समय यह रंगीन लाइटों की वजह से अच्छा लगता है। पुल की कुल लंबाई 705 मीटर है और 30 मीटर चौड़ा है।(इन जगहों पर महिलाएं बेफिक्र होकर घूम सकती है)
- कैसे पहुंचे- हावड़ा ब्रिज तक पहुंचने के लिए कोलकाता में कहीं से भी बस, टैक्सी या कार ले सकते हैं।
प्रिंसेप घाट
View this post on Instagram
प्रिंसेप घाट कोलकाता में घूमने के लिए बेस्ट जगह है। इस घाट पर आप बोटिंग भी कर सकते हैं। बोटिंग के लिए आपको 1 घंटे के लिए 500 रुपये देने होंगे। घाट के किनारे आपको तरह-तरह के कोलकाता फूड स्टॉल भी खाने को मिल जाएंगे। यह घाट कोलकाता की सबसे शांत जगहों में से एक है। (भारत की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर)
यह घाट छायादार पेड़ों और बगीचों से घिरा हुआ है। यहां आप अकेले बैठकर सुकून के पल बिता सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:विश्व प्रसिद्ध कूनो नेशनल पार्क में घूमने की पूरी जानकारी
अजोध्या हिल्स (Ajodhya Hills)
यह कोलकाता का सबसे सुंदर हिल स्टेशन है। कोलकाता से यहां पहुंचने में आपको कुल 1:30 घंटे का समय लगेगा। यह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार माना जाता है कि यहां पर प्रभु श्री राम और माता सीता ने वनवास के दौरान समय बिताया था।
यहां आप दो रास्तों झालदा और सिरकाबाद से आ सकते हैं। यहां आप ट्रैकिंग और रॉक क्लाइंबिंग के लिए जा सकते हैं। पर्यटक इस जगह को पहाड़ियों और बांधों और जंगलों के लिए पसंद करते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों