कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में लोगों ने चखा प्याज की कचौड़ी से लेकर कढ़ी तक का स्वाद

कान्स फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सेलिब्रिटी और मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन करवाया।

 
  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-05-18, 18:55 IST
Cannes  Food Menu m

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 शुरू हो चुका है। मंगलवार को भारत समेत दुनिया भर की फिल्म इंडस्ट्री इस फेस्टिवल में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंचे हैं। 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर का दर्जा दिया है। भारत पहला ऐसा देश है जिसे यह सम्मान दिया गया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल समारोह की शुरुआत सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और उनकी 11 सदस्यीय टीम ने की है। उनके साथ रेडकार्पेटपर पूजा हेगड़े, तमन्ना भाटिया, नयनतारा, ए आर रहमान, प्रसून जोशी, नवाजुद्दीन सिद्दीक, रिकी केज, शेखर कपूर, वाणी त्रिपाठी, आर माधवन और मामे खान शामिल थे। अनुराग सिंह ठाकुर ने सेलिब्रिटी और मेहमानों के लिए खास डिनर का आयोजन किया। आइए जानते हैं डिनर में कौन-कौन सी डिश शामिल है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंडियन डिनर

Food and Beverages

कान्स फेस्टिवल के पहले दिन भारत के सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी के लिए डिनर का आयोजन करवाया। डिनर में भारत के विभिन्न राज्यों के खाने को शामिल किया है। डिनर मेन्यू की बात करें, तो इसमें राजस्थान की मशहूर प्याज कचौड़ी, लाल मांस और गट्टे की सब्जी थी। इसके अलावा इस डिनर में गुजरात की कढ़ी और खिचड़ी भी शामिल थी। खाने के बाद मुंह मीठा करने के लिए कलाकंद था।

प्याज कचौड़ी में क्या है खास?

भारतीय स्नैक्स की बात की जाए तो प्याज की कचौड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। खासकर प्याज की कचौड़ी को देशभर में पसंद किया जाता है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी इस कचौड़ी को डिनर में शामिल किया गया है। यह कचौड़ी काफी मसालेदार होती है जो कि बेहद स्वादिष्ट होती है। इस कचौड़ी को प्याज के साथ बेसन, काला नमक, चाट मसाला, गरम मसाला और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर बनाया जाता है। कचौड़ी बनाने के लिए मैदा का उपयोग किया जाता है।

लाल मांस

लाल मांस राजस्थान का पॉपुलर नॉनवेज है। इस मटन करी को दही और गर्म मसाले से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए लाल मथानिया मिर्च की चटनी और लहसुन का उपयोग किया जाता है। लाल मांस को गेहूं या फिर बाजरे की रोटी के साथ सर्व किया जाता है।

गट्टे की सब्जी

गट्टे की सब्जी को केवल राजस्थान ही नहीं उत्तर भारत में काफी पसंद किया जाता है। गट्टे की सब्जी बेसन से बनाई जाती है। राजस्थान की इस ट्रेडिशनल सब्जी को बेसन और मसाले से बनाया जाता है। बेसन में लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक और हल्दी मिक्स करके इसे आटे की तरह गूंथा जाता है। इसके बाद इसे पानी में पकाकर फिर इसकी सब्जी बनाई जाती है। इस सब्जी को गेहूं और बाजरे की रोटी के साथ खाया जाता है। (गट्टे की सब्जी कैसे बनाएं)

गुजराती की खट्टी-मीठी कढ़ी

कढ़ी चावल लगभग हर भारतीय को पसंद होता है। ऐसे में गुजराती कढ़ी की बात ही अलग है। कढ़ी लगभग हर राज्य में बनाई जाती है लेकिन गुजरात की खट्टी-मिट्टी कढ़ी का स्वाद बेहद खास होता है। इसे एक बार जो खाता है वह जीवन भर इसका स्वाद नहीं भूल पाता है। (गुजराती कढ़ी रेसिपी)

इसे जरूर पढ़ेंःCannes Film Festival 2022: दीपिका पादुकोण और तमन्ना भाटिया के फैशन सेंस के आगे फीका पड़ा हॉलीवुड हसीनाओं का जलवा

खिचड़ी

भारतीय खाने में खिचड़ी का अपना अलग महत्व है। यह न केवल स्वादिष्ट बल्कि सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। इस डिश की सबसे खास बात यह है कि इसे कम समय में बनाया जाता है। वहीं गुजरात की खिचड़ी की बात करें तो यह स्वाद में नमकीन या फिर मीठी होती है। इसे गुजराती कढ़ी के साथ परोसा जाता है।

इसे जरूर पढ़ेंःकान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी मेंबर बनीं दीपिका पादुकोण, जानें इवेंट की सारी डिटेल्स

कलाकंद

Food and Beverages ()

कलाकंद एक भारत की मशहूर मिठाई है। इसे दूध और चीनी से बनाया जाता है। इस मिठाई को विशेष अवसर के दौरान सर्व किया जाता है। कलाकंद मिठाई काफी सॉफ्ट और जूसी होता है। दानेदार कलाकंद मिठाई का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। (कलाकंद रेसिपी)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: ANI

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP