हम घर पर कई तरह के जूस बनाते हैं और कभी-कभी उन्हें छानकर पीते हैं। जब भी हम जूस छानते हैं तो आखिर में उसका पल्प बचता है जिसे हम अक्सर फेक देते हैं। यह पल्प बहुत ही ज्यादा पौष्टिक होता है।
लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस पल्प को फेकने के अलावा आप और भी तरह से इसका इस्तेमाल कर सकती हैं? आज हम आपको बताएं कि फलों या सब्जियों के जूस के बचे हुए पल्प को आप कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
वैसे तो आप जूस को बिना छाने भी पी सकती हैं लेकिन अगर आप जूस छनती हैं और उसका पल्प बचता है तो आप उसका इस्तेमाल स्मूदी(प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने वाली स्मूदीज) को गाढ़ा बनाने के लिए कर सकती हैं। इससे बचे हुए पल्प का इस्तेमाल भी हो जाएगा और आपकी स्मूदी और भी ज्यादा टेस्टी बेनगी।
इसे जरूर पढ़ें-Easy Tips:आम के पल्प को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आप अपने बच्चों के लिए पैनकेक बनाते समय अलग-अलग फ्लेवर के लिए पल्प का इस्तेमाल कर सकती हैं। पल्प आपकी पैनकेक(पालक से बनाएं पैनकेक्स)के बेटर को मोटा भी बनाएगा और फ्रूटी फ्लेवर भी देगा। फ्लेवर वाला पैनकेक बच्चों को बहुत पसंद आता है और अगर आपके बच्चे को सेब पसंद है तो आप सब के बचे हुए पल्प का इस्तेमाल पैनकेक के लिए भी कर सकती हैं।
तीसरा तरीका है कि अगर आपके किसी सब्जी का जूस बनाया है तो उसके पल्प के इस्तेमाल आप सूप को गाढ़ा(इन तरीकों से बनाएं सूप को गाढ़ा) बनाने के लिए कर सकती हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि टमाटर का पल्प उसके सूप में ही डाला जाए। आप अपने स्वाद और पसंद के हिसाब सूप में किसी भी सब्जी का पल्प डाल सकती हैं। आप चाहें तो सब्जी में भी इसका पल्प डाल सकती हैं।
इन तीन तरीकों के अलावा आप खाने को गार्निश करने के लिए भी पल्प का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर पल्प वेस्ट जा रहा है तो आप अपने या भर किसी जानवर को खाने मिलाकर भी दे सकती हैं। केक खीर और अन्य अन्य चीजों में भी बचे हुए पल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें-3 महीने के लिए ऐसे स्टोर करके रखें इमली का पल्प
अगर आप सब्जी व फल के पल्प को इस्तेमाल करने के और भी तरीके जानती हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।