बर्तनों में चिपकने लगता है खाना? इन तरीकों को आजमाकर देखें

सभी लोग बड़ी मेहनत से खाना बनाते हैं, लेकिन जब वो पैन या कड़ाही में चिपकने लगे, तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है। इस लेख में हम आपको ऐसे किचन हैक्स बताएंगे, जो आपकी कुकिंग को आसान कर सकते हैं।
image

आपने कोई भी पॉट या पैन गर्म किया। उसमें तेल डाला और फिर सब्जी डाली...अब सब्जी पॉट में चिपक गई, तो मेहनत खराब हो जाती है। इसी तरह अगर खाना तवे या कड़ाही में भी चिपकने लगे, तो सारा मूड खराब हो जाता है।

ऊपर से बर्तन साफ करने में भी जान निकल जाती है। ऐसा अक्सर तब होता है जब हमें यह न पता हो कि हम आखिर क्या गलती कर रहे हैं।

बर्तन में खाना चिपकने की समस्या आम है, लेकिन कुछ आसान और काम की ट्रिक्स हैं, जो आपके कुकिंग एक्सपीरियंस को आसान बना सकती हैं।

चाहे आप स्टील पैन यूज करते हों या कास्ट आयरन, कुछ बेसिक बातें ध्यान में रखकर आप आराम से खाना बना सकेंगे।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्या किया जा सकता है, जिससे बर्तन जलाए बिना आप कुकिंग कर सकते हैं।

1. सही तापमान पर पकाएं खाना

why does food stick to pan

सबसे पहली गलती जो अक्सर हम करते हैं वो है ठंडे पैन में सब्जी डालना। जब आप पैन को सही तापमान पर गर्म नहीं करते, तो खाना पैन से चिपकने लगता है।

टिप:

पैन को मध्यम आंच पर पहले 2–3 मिनट गर्म करें। फिर थोड़ा तेल डालें और उसे भी हल्का गर्म होने दें। इसके बाद ही सब्ज़ी या मांस डालें।

2. पैन को पहले से ग्रीस करें

पैन को तेल से अच्छी तरह ग्रीस करना जरूरी है, खासकर तब जब आप नॉन-स्टिक नहीं बल्कि स्टील या कास्ट आयरन का पैन इस्तेमाल कर रहे हों। सूखा पैन खाना चिपकाने का सबसे बड़ा कारण है।

टिप:

तेल डालकर पैन को थोड़ी देर गर्म करें, फिर उसमें हल्का नमक छिड़कें और कपड़े से पोंछ दें। इससे सतह चिकनी हो जाएगी और खाना चिपकेगा नहीं।

इसे भी पढ़ें: नॉन-स्टिक पैन में नहीं चिपकेगा खाना, जानें ध्यान रखने योग्य तरीके

3. सही बर्तन का चुनाव करें

how to season a stainless steel pan

हर रेसिपी के लिए बर्तन अलग होता है। अंडे या पनीर जैसी चीजें आमतौर पर नॉन-स्टिक पैन में अच्छी बनती हैं, जबकि सब्ज़ियों या ग्रेवी के लिए स्टील या कास्ट आयरन पैन बढ़िया विकल्प होते हैं।

टिप:

अगर आप तवे पर पराठा बना रहे हैं, तो आयरन तवा बेहतर रहेगा क्योंकि जैसे-जैसे उसका इस्तेमाल बढ़ता है, उसकी सतह और भी नॉन-स्टिक जैसी होती जाती है।

4. सब्जी को पहले सुखाएं

अगर आप गीली सब्ज़ी या चिकन को सीधे पैन में डाल देते हैं, तो पानी की वजह से वो चिपक सकता है। इसलिए पहले मटेरियल को थोड़ा सुखा लेना चाहिए।

टिप:

सब्जी या मीट को पार्चमेंट पेपर या कॉटन के कपड़े से हल्का थपथपाकर सुखा लें और फिर पैन में डालें।

5. बार-बार चलाने से बचें

how to keep food from sticking to pan

खाना पकते समय हमें लगता है कि उसे लगातार चलाते रहें, लेकिन ये भी एक बड़ी वजह है चिपकने की। पैन में खाना छोड़ देने से वो खुद ब खुद अलग हो जाता है, खासकर अगर बर्तन सही तापमान पर हो।

टिप:

खाना डालने के 1-2 मिनट बाद ही उसे चलाएं। इससे वो अपने आप बर्तन से अलग हो जाएगा।

6. बर्तन को प्रॉपर सीजन करें

कास्ट आयरन या लोहे के तवे को सीजन करना बहुत जरूरी है। बिना सीजन किए बर्तन जल्दी जंग खा जाते हैं और खाना उसमें चिपकने लगता है।

टिप:

तवे को गर्म करके उसमें थोड़ा तेल लगाएं और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर उसे ठंडा करके टिशू से पोंछ दें। ऐसा महीने में एक बार ज़रूर करें।

7. नमी से बचाएं स्टील और कास्ट आयरन पैन

tips to stop food sticking to pan

धोने के बाद अगर पैन को पूरी तरह से सूखा नहीं किया गया, तो उसमें नमी बनी रहती है जो चिपचिपापन बढ़ा सकती है।

टिप:

बर्तन धोने के बाद उसे सूखे कपड़े से पोछकर या कुछ देर गैस पर गर्म करके पूरी तरह सुखा लें।

इसे भी पढ़ें: नॉन स्टिक पैन की कोटिंग उतरने के बाद फेंके नहीं इन तरीकों से करें रीयूज

8. ओवरहीटिंग से बचें

कभी-कभी जल्दी में हम पैन को बहुत ज्यादा गरम कर देते हैं और फिर खाना डाल देते हैं। नतीजा? खाना ऊपर से जल जाता है और नीचे चिपक जाता है। खासकर हल्की सब्जियां, अंडे या पनीर जैसे डेलिकेट इंग्रेडिएंट्स ओवरहीटिंग में सबसे ज्यादा खराब होते हैं।

टिप:

पैन को मध्यम आंच पर धीरे-धीरे गर्म करें। अगर तेल से हल्की भाप उठने लगे या उसमें लकड़ी की चम्मच डालने पर छोटे-छोटे बबल दिखें, तो समझिए अब खाना डालने का सही सम

अगली बार जब आप सब्जी या अन्य कोई डिश बनाएं, तो हमारे बताए गए टिप्स आजमाएं और फर्क खुद देखें।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP