किचन के कई काम आसान बना देगा पार्चमेंट पेपर, बस इस्तेमाल करने के स्मार्ट हैक्स पता होने चाहिए

क्या आपको पता है बेकिंग के दौरान इस्तेमाल होने पार्चमेंट पेपर का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं, तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है। 
image

बेकिंग या रोस्टिंग करते वक्त अक्सर खाना चिपक जाता है। कई बार तेल-मक्खन लगाने के बावजूद कई बार बर्तन खराब हो जाते हैं और बेक किया हुआ खाना भी सही टेक्सचर में नहीं बन पाता। इसलिए पार्चमेंट पेपर का इस्तेमाल किया जाता है। इस पेपर को बेकिंग का क्वीन कहा जाता है। यह नॉन-स्टिक, ग्रीस प्रूफ और हीट-रेसिस्टेंट होता है, जिससे न सिर्फ खाना बनाने में आसानी होती है, बल्कि सफाई का भी झंझट नहीं रहता।

क्या सिर्फ बेकिंग में ही पार्चमेंट पेपर का इस्तेमाल किया जाता है? नहीं! बहुत कम लोगों को पता होता है कि इसका इस्तेमाल सब्जियां रोस्ट करने, चिकन या फिश बेक करने और माइक्रोवेव में चीज या चॉकलेट मेल्ट करने के लिए भी किया जा सकता है। अगर आपको इसके सही इस्तेमाल के स्मार्ट हैक्स पता हैं, तो यह आपके किचन का सबसे भरोसेमंद साथी बन सकता है।

आखिर पार्चमेंट पेपर क्या होता है?

How to use parchment paper in baking

पार्चमेंट पेपर एक ग्रीस प्रूफ और नॉन-स्टिक पेपर होता है, जो हाई-टेम्परेचर को सहन कर सकता है। इसे बेकिंग शीट, एयर फ्रायर, स्टीमिंग और खाना पैक करने में इस्तेमाल किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें-Easy Cooking Hacks: वर्किंग मॉम्स जान लें ये कुकिंग हैक्स, काम होगा बेहद आसान

तली हुई चीजों में आएगा काम

अगर आपके घर फ्राई चीजें ज्यादा पकती हैं, तो यह पेपर आपके काम आ सकता है। जी हां, अगर आप समोसे, कटलेट या टिक्की बेक कर रहे हैं, तो बेकिंग ट्रे पर तेल लगाने की जगह पार्चमेंट पेपर बिछाएं। यह तेल सोखने के बजाय समान रूप से फैला देगा, जिससे स्नैक्स हेल्दी बनेंगे।

स्मार्ट हैक

एयर फ्रायर में पार्चमेंट पेपर का इस्तेमाल करें, इससे नॉन-स्टिक स्प्रे की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बिना गंदगी के सब्जियां रोस्ट करें

What to do with used parchment paper

अगर आपको ओवन में शिमला मिर्च, बैंगन, आलू या गाजर रोस्ट करनी है, तो पार्चमेंट पेपर इस्तेमाल करें। इससे बेकिंग ट्रे गंदी नहीं होगी और सब्जियां जल्दी बन जाएंगी। हालांकि, आपको साफ और सूखी सब्जियां रखनी है।

स्मार्ट हैक

सब्जियों को हल्के मसाले और ऑलिव ऑयल के साथ पार्चमेंट पेपर में लपेटकर बेक करें, इससे वे ज्यादा स्वादिष्ट बनेंगी।

बिना तेल लगाए पराठा और रोटी सेके

अगर आप बिना तेल के हेल्दी पराठे या रोटी बनाना चाहते हैं, तो पार्चमेंट पेपर आपकी किचन में कमाल कर सकता है। आमतौर पर बिना तेल लगाए तवे पर पराठा सेकने से वह चिपकने लगता है और सही तरह से फूलता भी नहीं।

लेकिन पार्चमेंट पेपर के साथ यह समस्या नहीं होगी, क्योंकि यह नॉन-स्टिक होता है और इसे इस्तेमाल करने से तवा भी साफ रहेगा।

स्मार्ट टिप

अगर आप सॉफ्ट रोटी पसंद करते हैं, तो पार्चमेंट पेपर को हल्का गीला करके तवे पर रखें। फिर रोटी सेंकें। ऐसाकरने से रोटी नरम और फूली हुई बनेगी।

फ्रिज में खाना स्टोर करने में मददगार

How to use parchment paper in the kitchen

इससे आप फ्रिज में खाना स्टोर कर सकते हैं। इसमें खाना न सिर्फ फ्रेश रहेगा, बल्कि अच्छा भी रहेगा। यह फूड सेफ्टी और सफाई के लिए भी बेहतर है। खासतौर पर रोटी, पराठा, पनीर और चीज जैसी चीजों को स्टोर करने में यह बहुत मददगार साबित होता है।

स्मार्ट टिप

अगर आप ज्यादा दिनों के लिए खाना फ्रीज कर रहे हैं, तो पार्चमेंट पेपर के ऊपर एक जिप लॉक बैग या एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें। इससे फ्रीजर बर्न नहीं होगा और खाना ताजा बना रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें-किचन की ये चीजें बदलती रहनी चाहिए, ज्यादा वक्त तक बिल्कुल भी ना करें इस्तेमाल

किन चीजों में पार्चमेंट पेपर का इस्तेमाल न करें?

How to use parchment paper in baking (2)

  • पार्चमेंट पेपर तेल सोखने में मदद करता है, लेकिन इसे गर्म तेल में डालना खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से यह बहुत जल्दी जल सकता है और तेल में टुकड़ों के रूप में टूटकर गिर सकता है।
  • पार्चमेंट पेपर हीट-रेसिस्टेंट होता है, लेकिन अधिक तापमान पर यह ब्राउन या जलने लग सकता है और इसका टेक्सचर खराब हो सकता है।
  • पार्चमेंट पेपर जलने वाली सामग्री से बना होता है। इसलिए आग के संपर्क में आने पर यह तुरंत जल सकता है और धुआं छोड़ सकता है।
  • ग्रिलिंग के दौरान तापमान बहुत ज्यादा हो सकता है, जिससे पार्चमेंट पेपर जल सकता है। ग्रिलिंग में तेल और फैट टपकते हैं, जिससे यह धुआं छोड़ सकता है और आग भी पकड़ सकता है।
  • अगर बहुत ज्यादा नमी वाली चीजें पार्चमेंट पेपर में लंबे समय तक रहें, तो पेपर भीगकर फट सकता है। इससे खाना चिपक सकता है और स्टोरेज भी सही तरीके से नहीं होगा।

इस तरह आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP