herzindagi
how to remove gas pipe

रेगुलेटर से गैस पाइप निकालने में होती है दिक्कत तो आजमाएं ये ट्रिक

गैस पाइप निकालना लगता है मुश्किल काम तो यहां बताए गए 3 सिंपल तरीके ट्राई कर के आप आसानी से  गैस पाइप निकाल सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-07-05, 18:08 IST

गैस पाइप बदलना कई लोगों को मुश्किल काम लगता है। चूल्हे और रेगुलेटर से पाइप निकालने में सारी मेहनत चली जाती है। एक बार गैस पाइप लगने के बाद महीनों बाद इसे निकालने की आवश्यकता पड़ती है, तब तक पाइप जम जाता है, जिसकी वजह से निकालने में काफी दिक्कत होती है। महिलाएं अक्सर इसे निकालने के बजाय पाइप को काट देती हैं। हालांकि, बार-बार काट देने से गैस का पाइप छोटा होता चला जाता है।

ज्यादातर लोग रबड़ या फिर प्लास्टिक के गैस पाइप का उपयोग करते हैं। दोनों ही पाइप को निकालने में काफी मुश्किलें होती हैं। हालांकि, जितनी सावधानी से गैस पाइप लगाया जाता है उतनी ही सावधानी उसे निकालते वक्त भी बरती जानी चाहिए। ऐसे में जानते हैं कुछ आसान तरीके जिसकी मदद से गैस पाइप तुरंत निकाला जा सकता है, वह भी बिना किसी मेहनत के।

गर्म पानी का उपयोग

hot water

गैस का पाइप निकालने में अगर आपको मेहनत लग रही है तो 2 से 3 ग्लास पानी एक बर्तन में गर्म करें। रेगुलेटर या फिर चूल्हे के साइड, जहां से भी आपको पाइप निकालना है वहां पर गर्म पानी गिराएं। पानी गिराने के बाद पाइप थोड़ा नरम हो जाएगा और अब आप पाइप को निकालने की कोशिश करेंगी तब यह आसानी से निकल जाएगा। वहीं जब गर्म पानी पाइप पर गिरा रहीं हों, तब उसके नीचे एक बर्तन रख दें, ताकि पानी फर्श या फिर टाइल्स पर ना गिरे। रबड़ या फिर प्लास्टिक किसी भी पाइप पर आप इस ट्रिक को अप्लाई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:कैसे पता लगाएं कि गैस सिलेंडर होने वाला है खाली

पाइप को साइड से काट दें

gas pipe

रेगुलेटर या फिर गैस चूल्हे की तरफ से पाइप को निकालने के लिए आप हल्का सा कट लगाएं, इससे यह आसानी से निकल जाएगा। ध्यान रखें कि आपको ज्यादा कट नहीं लगाना है। जहां से पाइप निकालने की कोशिश कर रही हैं वहां सिर्फ एक छोटा सा सीधा कट लगा दें, फिर हाथों से गैस पाइप को खींचे। इससे तुरंत गैस पाइप निकल जाएगा, वह भी बिना किसी मेहनत के। आप सोच रही होंगी कि कट ही लगाना है तो पाइप को काट ही क्यों नहीं दिया जाए? पर ऐसा करने से पाइप छोटा तो होगा ही, साथ ही, कटे हुए पाइप के टुकड़े को निकालने में भी परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंं:रसोई गैस की बचत के लिए आजमाएं ये 12 आसान टिप्स, अपनाएं ये तरीके

इस तरह भी निकाल सकते हैं गैस पाइप

gas pipe use

गैस पाइप अगर रेगुलेटर या फिर चूल्हे में जम गया है तो उसे निकालने के लिए माचिस की तीली जलाएं और उस स्थान को गर्म करें। हालांकि इस ट्रिक को अगर आप ट्राई कर रहीं हैं तो चूल्हे और रेगुलेटर दोनों को सिलेंडर से अलग कर दें। जहां से पाइप निकालना है वहां माचिस की तीली जलाकर करीब 2 से 3 सेकण्ड रखें और फिर पाइप को खींच कर निकाल लें। इस दौरान आपको अधिक जोर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी, एक बार पाइप को घुमाने के बाद यह आसानी से निकल जाएगा। हालांकि, इस तरीके को आजमाते वक्त आग से खेल ना करें, उसे तुरंत बुझा दें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी को पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।