Kitchen Tips: क्या आपके भी किचन में रखे पुराने घी से आ रही है बदबू ? इन ट्रिक्स से करें दूर

Desi Ghee Bad Smeel Remove Tricks: किचन में ज्यादा लंबे समय तक घी रखा रहने या ज्यादा पुरानी मलाई से निकले घी में से बदबू आने लगती है। जिसके चलते हम उसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको देसी घी से स्मेल हटाने की कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जो कि आपके बेहद काम आने वाली हैं।
store desi ghee

देसी घी काफी पौष्टिक आहार होने के साथ भारतीय संस्कृति के भोजन का एक अहम हिस्सा है। देश के कई हिस्सों में इसका हर व्यंजन में काफी इस्तेमाल होता है। देशी घी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ इसको किसी भी डिश में डालने पर उसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। इन शरीर को ताकत और स्फूर्ति प्रदान करता है। देशी घी का यूज किचन में खाना बनाने से लेकर पूजा-पाठ में भी होता है। कुछ लोग मार्केट से घी लेकर आते हैं, तो कुछ लोग घर पर ही पारंपरिक तरीके से दूध की मलाई को जमाकर शुद्ध घी बनाते हैं।

देशी घी में कई प्रकार के फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। जिसके हर भारतीय घर की रसोई में आपको देसी घी जरूर मिलेगा। इस्तेमाल के साथ ही देसी घी को स्टोर करने के बारे में भी जानकारी होना बेहद जरूरी होता है। दरअसल, ज्यादा लंबे समय तक देसी घी रखे रहने की वजह से वो बदबू करने लगता है। इसके अलावा ज्यादा दिनों की मलाई से बना घी भी स्मेल करने लगता है। ऐसे में हम उसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं और फेंक देते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसी समस्या होती है, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप देसी घी की बदबू को हटा सकती हैं। आइए जाने लेते हैं।

लौंग या हरी इलायची से दूर करें स्मेल

laung

यदि आपके पुराने रखे घी में बदबू आ रही है, तो आप सबसे पहले घी को एक कड़ाही में डालकर पिघला लें। इसके बाद घी को ठंडा करके उसमें लौंग या तेजपत्ता डालें। ऐसा करने से आपके घी में आ रही स्मेल पूरी तरह गायब हो सकती है।

गुड़ से दूर होगी बदबू

gud

आपका घी यदि पकाते हुए ज्यादा जल गया है या फिर पुरानी रखी मलाई से बना है। इसके अलावा ज्यादा लंबे समय तक घी रखा रहने की वजह से उसमें स्मेल आ रही है, तो गुड़ की मदद से आप बदबू को हटा सकती हैं। इसके लिए आपको घी गर्म करके उसमें गुड़ मिलाना है। दरअसल, गुड़ में पाया जाने वाला शुगर और अन्य पोषक तत्व बैक्टीरिया और फंगस को पनपने नहीं देते हैं।

दही से दूर करें स्मेल

desi ghee

शायद आपको ये सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा की दही से भी घी की स्मेल दूर हो सकती है, लेकिन यह सच है। आप पुराने रखे घी की बदबू को दही मिक्स करके मिटा सकती हैं। इसके लिए आपको घी पिघला कर उसमें दही मिक्स करें। इसके बाद घी को अच्छी तरह पका लें। अब ठंडा करके इसे किसी कांच के बर्तन में भर लें।

ये भी पढ़ें:घर पर बनाएं देसी घी और खोया का हलवा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

इसके अलावा आप हमेशा देसी को स्टोर करने के लिए कांच का कंटेनर ही इस्तेमाल करें। दरअसल, प्लास्टिक के डिब्बों में कोई भी चीज महकने लगती है। साथ ही, जल्दी खराब होने के चांस भी बने रहते हैं। घी को आप फ्रिज में रखकर भी लंबे समय तक स्टोर कर सकती हैं। ऐसा करने उसमें स्मेल नहीं आती है। घी को सीलन वाली जगह पर रखने से बचे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP