रूम टेंपरेचर पर भी नहीं फटेगा दूध, इन 5 हैक्स से बिना फ्रिज रखें उसे ताजा  

गर्मियों के समय में दूध फ्रिज में रखना अगर भूल जाएं, तो उसके फटने की गुंजाइश बढ़ जाती है, लेकिन अगर आपको रूम टेम्परेचर पर भी दूध को फटने से रोकना है, तो क्या करना चाहिए?

How to Save milk for curdling

गर्मियों में अगर गलती से भी घर का फ्रिज खराब हो जाए, तो बहुत परेशानी हो जाती है। सब्जियां, जूस, दूध आदि सब खराब होने लगता है। कई बार तो फ्रिज के अंदर का तापमान भी अलग-अलग हो जाता है जिसके कारण दूध फट जाता है। सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में भारतीय घरों में दूध जरूर चाहिए होता है। पर गर्मियों में अगर दूध फटा नहीं है, तो भी कई बार उसका स्वाद खराब होने लगता है। ऐसी समस्याएं गलत तरीके से स्टोर करने के कारण आती हैं।

कई बार तो फ्रेश दूध में भी फ्रिज में रखे होने के कारण किसी और चीज की बदबू आने लगती है। ऐसे समय में आप उसका इस्तेमाल करेंगी, तो भी वह अच्छा नहीं लगेगा। गर्मियों के समय दूध को स्टोर करने के लिए एक्स्ट्रा केयर रखनी चाहिए। आज हम आपको उसके बारे में बताने जा रहे हैं कि रूम टेम्परेचर पर किस तरह से आप दूध को लंबे समय तक बचाकर रख सकती हैं।

1. पूरे 24 घंटे में कम से कम 4 बार उबालें दूध

इसके पीछे एक साधारण सा लॉजिक है। दूध में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे पेट को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसमें से एक है लैक्टोज बैक्टीरिया (साइंटिफिक नेम- Lactobacillus bacteria strains), यह बैक्टीरिया धीरे-धीरे दूध के प्रोटीन्स को अलग-अलग भी करता है और इसे फर्मेंट करता है। यह फर्मेंटेशन प्रोसेस फ्रिज में भी होता है, लेकिन कम। इस प्रोसेस में दूध का pH लेवल भी कम या ज्यादा हो जाता है। अब बहुत गहरी साइंस में ना जाते हुए अगर हम आसान शब्दों में समझते हैं। दूध को अगर हम स्लो आंच पर दो-तीन बार उबाल देते हैं, तो उसके अंदर का बैक्टीरिया भी सेट रहता है और इसका pH लेवल भी ठीक रहता है।

how to save milk for curdling

अगर दूध को बहुत तेज आंच पर उबाला जाएगा, तो यह प्रोसेस सही नहीं होगा। आपको इसे स्लो आंच पर ही उबालना है।

इसे जरूर पढ़ें- दूध में कभी नहीं मिलानी चाहिए ये चार चीजें

2. स्टार्च की मदद से रोकें दूध का फटना

दूध कई तरह के प्रोटीन, फैट और पानी आदि से मिलकर बनता है। जब यह फटता है तब ये सभी चीजें अलग-अलग होने लगती हैं। यही कारण है कि पानी अलग होकर क्रीम चीज या पनीर बनाने के लिए फैट और प्रोटीन छोड़ देता है। पर अगर आपको इसे फटने से बचाना है, तो आप स्टार्च का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसे आप बाइंडिंग एजेंट भी समझ सकती हैं जो दूध की कंसिस्टेंसी बरकरार रखेगी।

हां, इससे दूध के टेस्ट में थोड़ा असर पड़ सकता है। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि स्टार्च आधा छोटा चम्मच से ज्यादा नहीं होना चाहिए। उससे कम क्वांटिटी में भी आपका काम चल सकता है।

3. दूध किस बर्तन में स्टोर कर रहे हैं उसका ध्यान रखें

कई बार हम दूध को किसी भी तरह के बर्तन में इस्तेमाल करने लगते हैं, यह सही नहीं है। आपको दूध का बर्तन अलग करके रखना चाहिए। उस बर्तन में चाय भी ना बनाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि बर्तन में कई बार धोने के बाद भी पुराने खाने के कुछ कण रह जाते हैं। इनकी वजह से दूध जल्दी भी फटता है और अगर नहीं भी फटा, तो भी उसका स्वाद खराब हो सकता है।

save curdling of milk

4. दूध को पानी की मदद से रखें ठंडा

दूध जब नॉर्मल रूम टेंपरेचर पर आ जाता है, तो फर्मेंटेशन का प्रोसेस ज्यादा जल्दी होने लगता है। इसे रोकने के लिए उसका तापमान थोड़ा ठंडा रखना जरूरी है। अगर आपके पास फ्रिज नहीं है और मटके का इस्तेमाल करते हैं, तो मटके का ठंडा पानी किसी परात या बड़े बर्तन में भरें जिसमें दूध का पतीला रखा जा सके। पानी भरने के बाद आप दूध का पतीला उस बर्तन में रख दें जिससे आधे से ज्यादा पतीला पानी से कवर हो जाए। दूध को हमेशा ढक कर ही इस तरह से स्टोर करें।

इसे जरूर पढ़ें- नहीं पसंद है दूध तो मिलाएं ये 5 चीजें, टेस्‍ट और हेल्‍थ दोनों पाएं

5. दूध को किसी भी एसिडिक चीज से दूर रखें

कई बार हम दूध को उबाल कर सब्जियों के पास रख देते हैं यह गलत है। किसी भी तरह की एसिडिक चीज का एक छींटा भी दूध को खराब कर सकता है। नींबू का रस, सिरका आदि दूध को बहुत जल्दी खराब कर सकता है।

अगर आप फ्रिज में भी दूध को स्टोर कर रही हैं, तो ध्यान रखें कि इसे डोर में ना रखें। फ्रिज के डोर का तापमान बार-बार खुलने की वजह से ऊपर-नीचे होता रहता है। ऐसे में दूध के फटने की गुंजाइश ज्यादा होती है। इसके स्वाद पर भी बार-बार तापमान के उतार-चढ़ाव से फर्क पड़ता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP