पुराने ओवन को इस तरह दें नया लुक, नहीं पड़ेगी फेंकने की जरूरत

अगर आपका ओवन अंदर से बिल्कुल नया जैसा है, लेकिन बाहर से बॉडी खराब हो गई है तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। 

 
how to make an old oven look new

लोग अपने घर को ब्यूटीफुल बनाने के लिए काफी पैसे खर्च करते हैं और डिफरेंट चीजों से अपने घर को डेकोरेट करते हैं, मगर कुछ पुरानी चीजें डेकोरेशन को खराब करने का काम करती हैं। हालांकि, छोटी-मोटी चीजें आसानी से चेंज की जा सकती हैं, लेकिन कई सामान बहुत महंगे होते हैं जिन्हें बार-बार रिप्लेस करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है जैसे- फ्रिज, अलमारी आदि।

मगर जब किचन के सामान की बात आती है तो सबसे ज्यादा ओवन, गैस स्टोव का ही इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, दूसरा गैस स्टोव आसानी से खरीदा जा सकता है, लेकिन जब ओवन पुराना हो जाए, तो इसे बदलने से पहले थोड़ा सोचना पड़ता है।

अगर आपका ओवन भी काफी पुराना हो गया है, जिसकी वजह से आपके किचन या फिर घर का लुक भद्दा लगने लगा है? अगर हां, तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए पुराने ओवन का मेकओवर करने के टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप पुराने ओवन को नया लुक दे सकती हैं, कैसे? आइए जानते हैं।

ओवन कवर से सजाएं

Oven cover

अगर आपका ओवन एकदम सही चलता है, लेकिन बॉडी खराब हो गई है जो दिखने में बेहद गंदी लग रही है, तो आपको ओवन बदलने की जरूरत नहीं है। आप बॉडी का मेकओवर कर सकती हैं जैसे- आप ओवन कवर का इस्तेमाल कर सकती हैं। (जानें किस तरह का ओवन आपके लिए होगा बेस्ट)

इसे ज़रूर पढ़ें-किचन की चिपचिपी कैबिनेट को इस तरह बनाएं बिल्कुल नया जैसा, लोग करेंगे तारीफ

आपको मार्केट में कई तरह के कवर मिल जाएंगे, जिसे आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकती हैं। आप हाफ बॉडी कवर या फुल बॉडी कवर का चुनाव कर सकती हैं।

प्रिंटेड पेपर का करें इस्तेमाल

Oven wallpaper

आप अपने ओवन को नया लुक देने के लिए वॉल पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि आजकल मार्केट में कई तरह के डिजाइनर वॉलपेपर मिलने लगे हैं, जिसका इस्तेमाल दीवारों या फिर टेबल को डेकोरेट करने के लिए करते हैं।

आप ओवन की पूरी बॉडी पर पेपर को चिपका दें और मिरर वाली जगह पर सिल्वर पेपर या फॉइल पेपर लगा दें। हालांकि, आपको सिंपल वॉलपेपर, प्रिंटेड वॉलपेपर, डिजाइनर वॉलपेपर मिल जाएंगे, जिसे आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकती हैं।

शीशे पर लगा लें फॉइल पेपर

आप ओवन की न सिर्फ बॉडी बल्कि शीशे पर भी फॉइल पेपर लगा सकती हैं। हालांकि, आप पूरे शीशे पर पेपर न लगाएं क्योंकि इससे अंदर का खाना दिखेगा नहीं। आप बीच का हिस्सा खाली छोड़ सकती हैं और बाकी हिस्से पर फॉइल पेपर लगा सकती हैं। (कंवेक्शन ओवन को इस्तेमाल करने के हैक्स)

इसे ज़रूर पढ़ें- किचन को स्‍पेशल तरीके से सजाने के लिए यहां से लें कैबिनेट के कलर कॉम्बिनेशन

दाग को कर सकती हैं साफ

Oven clean

अगर आपका ओवन नया है लेकिन इसपर किसी तरह का दाग या फिर निशान लग गया है, तो इसे आप साफ कर सकती हैं। दाग को साफ करने के लिए आप एरोसोल का छिड़काव कर सकती हैं। आपको बता दें कि एरोसोल दाग को आसानी हटा सकता है। इसके लिए एरोसोल को स्प्रे बॉटल में भर लें और दाग वाले स्थान पर छिड़क दें। कुछ देर बाद ओवन को साफ कपड़े से पोंछ लें।

उम्मीद है कि आपको ये टिप्स एंड ट्रिक्स पसंद आए होंगे। अगर आपको लेख अच्छा लगा हो, तो उसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही, जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP