'बाज़ार जा रहे हो! हां जी, तो बाज़ार में घर वापिस आना तो एक किलो संतरे लेकर आना'। एक अन्य घर में-'शाम को सब्जी खरीदने के लिए जाना तो आप एक किलो कीनू खरीदकर लेते आना, ठीक है'। अरे, संरते बोले थे खरीदकर लाने के लिए कीनू नहीं। दूसरे घर की आवाज-'अरे, कीनू बोला था बाज़ार में लाने के लिए, संरते नहीं'। शायद, आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ होगा किसी न किसी दिन। संरते की जगह कीनू और कीनू की जगह संतरे घर लेकर आ गए होगे। खैर, अगर आपके भी साथ कुछ ऐसा ही होता है, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से संतरे और कीनू में फर्क समझ सकते हैं, तो आइए जानते हैं।
वैसे तो दोनों फल ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन, दोनों में फर्क मालूम रखना भी बहुत ज़रूरी है। ये दोनों ही फल साइट्रस परिवार से आते हैं और बाज़ार में बड़े पैमने पर आसानी से मिल भी जाते हैं। कीनू ही नहीं बल्कि, संरते की अन्य कई किस्म बाज़ार में आप आसानी से देख सकते हैं। नागपुर संतरा, दार्जिलिंग संतरा, के अलावा खासी मंदारिन और कूर्ग मंदारिन, ये सभी संरते की प्रजाति में ही आते हैं।
इसे भी पढ़ें:बर्गर खाना पसंद है तो आइए जान लेते हैं इसके इतिहास के बारे में भी
अगर आप दोनों के बीच में फर्क मालूम करना चाहते हैं, तो कुछ इस तरह दोनों में आसानी से चंद मिनटों में फर्क मालूम कर सकते हैं।
यह तो लगभग हम सभी जानते हैं कि भारत में सबसे अधिक संरते की खेती नागपुर में होती है। लेकिन, कीनू की खेती कहां होती है इसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कीनू की खेती सबसे अधिक भारत और पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में बड़े पैमाने होती है। इसे वहां पंजाब के राजा फल के रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान जैसे राज्यों में भी खेती होती है।
इसे भी पढ़ें:Kitchen Tips: टेस्ट का तड़का लगाना है तो घर पर अचार का मसाला इस तरह बनाएं
ये दोनों ही फल साइट्रस परिवार से आते हैं, इसलिए ये दोनों ही विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इन दोनों फल में एंटीऑक्सीडेंट गुण के गुण भी मौजूद होते हैं। इसके अलावा संतरे के साथ-साथ कीनू में भी कम कैलोरी, अधिक फाइबर और मिनरल पाए जाते हैं। इनके छिलके भी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।