बारिश के मौसम में घरों में कीड़े-मकोड़ों की संख्या बढ़ जाती है। इनमें से सबसे ज्यादा कनखजूरे होते हैं, जो घर की नालियों के जरिए घर में प्रवेश करते हैं। अधिकतर कनखजूरे किचन की सिंक और बाथरूम की नालियों से ही घर में प्रवेश करते हैं।
ऐसे में जरूरी है कि किचन की सिंक और बाथरूम की नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। दोनों ही जगह आप अलग-अलग उपायों को अपना कर कनखजूरों के आगमन पर रोक लगा सकती हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे किचन की सिंक से कनखजूरों के प्रवेश को रोक सकती हैं। इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना कर देख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- सौभाग्य का संकेत देता है यह कीड़ा, घर में घूमता हुआ दिख जाए तो मिलता है शुभ समाचार
बहुत सारे घरों में किचन की सिंक (किचन सिंक को बेकिंग सोडा से करें साफ) में पूरे दिन के गंदे बर्तन इकट्ठा होते जाते हैं और फिर रात के वक्त उन्हें साफ किया जाता है। वहीं कुछ घरों में रात के बर्तनों को सिंक में ही छोड़ दिया जाता है और सुबह उन्हें साफ किया जाता है।
यह दोनों ही तरीके गलत है क्योंकि सिंक में यदि गंदगी रह जाएगी, तो कनखजूरों का आना निश्चित है। दरअसल, किचन के जिस स्थान पर नमी रहती हैं वहां पर कनखजूरे आते हैं। इसलिए किचन की सिंक को हमेशा साफ रखना चाहिए और सुखा कर रखना चाहिए।
इसके लिए आप जब भी किचन की सिंक में गंदे बर्तन रखें, तो आपको उसमें चिपका सारा खाना रिमूव कर देना चाहिए और बर्तनों में कभी भी पानी भरकर नहीं रखना चाहिए। यदि आप ऐसा करती हैं, तो अपने आप ही किचन के सिंक से कनखजूरे निकलना बंद हो जाएंगे।
इसके अलावा आपको सिंक में महीन जाली जरूर लगा कर रखनी चाहिए। आपको इससे दो फायदे होंगे। पहला तो यह कि सिंक के पाइप में गंदगी नहीं जाएगी और दूसरा ये कि पतली जाली के कारण कनखजूरे सिंक में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- घर में निकल रहे हैं कनखजूरे तो उन्हें भगाने के आसान उपाय जानें
1) दालचीनी और पुदीना
यदि आप रात में सोने से पूर्व किचन के सिंक में दालचीनी का एक छोटा सा टुकड़ा या पुदीने की पत्तियों को रख देती हैं, तो इसकी महक से कनखजूरे (कनखजूरों को भगाने के लिए रात में करें ये उपाय) सिंक में नहीं आते हैं। वहीं आप इनकी जगह पुदीने के तेल की एक ड्रॉप भी यदि सिंक में डाल देती हैं, तो भी उसकी महक के कारण कनखजूरे नहीं आते हैं।
2) नमक और सिरके का छिड़काव करें
सामग्री
विधि
3) नीम की पत्ती
नीम की पत्ती की महक से भी घर में कीड़े-मकौड़ों का प्रवेश नहीं होता है। आप यदि रोज रात में सोने से पूर्व नीम की पत्तियों को सिंक का पानी सुखा कर उसमें डाल देती हैं, तो कनखजूरों का प्रवेश बंद हो जाएगा।
यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।