चिकन 65 का यह नाम कैसे पड़ा, जानें इंट्रेस्टिंग स्टोरी

आप सभी ने चिकन 65 जरूर ट्राई किया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि इस डिश को ये नाम कैसे मिला? यदि नहीं तो चलिए आज के इस लेख में हम आपको बता दें। 

 
 Chicken  creation,

चिकन 65 एक बेहद स्वादिष्ट और यूनिक चिकन रेसिपी है, जिसे हर चिकन प्रेमी खाना पसंद करते हैं। रूमाली रोटी के साथ सर्व की जाने वाले इस डीप फ्राइड चिकन डिश को पूरे भारत में पसंद किया जाता है। चिकन 65 एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है, जिसका नाम लेकर अक्सर लोग उसकी उत्पत्ति के बारे में जानने के इच्छुक होते हैं। इस नाम के पीछे कई कहानियाँ और सिद्धांत हैं, जिनमें से कुछ इस तरह से हैं

कैसे में चिकन 65 को ये नाम

Chicken  name origin

साल 1965: चिकन 65 के सबसे सामान्य सिद्धांत यह है कि इस व्यंजन का आविष्कार 1965 में हुआ था और इसी वजह से इसका नाम चिकन 65 पड़ा। माना जाता है कि यह चेन्नई के बुहारी होटल के मेनू का हिस्सा था, डिश के लोकप्रियता बढ़ने के बाद होटल ने और भी इस क्रम में डिश पेश किया जैसे, चिकन 78, चिकन 82 और चिकन 90 जैसे कई एडिशन पेश किए। बुहारी होटल में आज भी चिकन 65 और चिकन 90 सर्व किया जाता है।

सिपाहियों का खाना: कुछ लोग मानते हैं कि इस डिश को भारतीय सेना के सिपाहियों के लिए तैयार किया गया था और इसका क्रमांक 65 था, जिससे इसका नाम पड़ा चिकन 65

65 दिन पुराना चिकन: एक अन्य मान्यता के अनुसार, इस व्यंजन को बनाने के लिए 65 दिन पुराने चिकन का उपयोग किया जाता था, जिससे इसका नाम पड़ा, साथ ही इस डिश के नाम के पीछे यह भी कहा जाता है कि चिकन को 65 टुकड़ों में काटा जाता है और उसे 65 दिनों तक मैरीनेट कर बनाया जाता है इसलिए इसे ये अनोखा नाम मिला।

मेन्यू का क्रमांक: कुछ लोग यह भी मानते हैं कि इस व्यंजन का नाम होटल की मेन्यू में 65 वें नंबर पर होने के कारण पड़ा।

Why is it called Chicken

इसे भी पढ़ें: चिकन बनाने से पहले जान लें उसे साफ करने का परफेक्ट तरीका

इनमें से कौन सा सिद्धांत सही है, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन चिकन 65 की उत्पत्ति को लेकर ये कहानियाँ काफी प्रसिद्ध हैं। सबसे ज्यादा स्वीकृत कहानी यह है कि इसे 1965 में बनाया गया था और इसलिए इसका नाम चिकन 65 पड़ा।

इस व्यंजन का टेस्ट इसके मसालों और तेज स्वाद के कारण होता है, जिसे तले हुए चिकन के साथ मिलाकर परोसा जाता है। यह दक्षिण भारत में विशेष रूप से लोकप्रिय है और अब यह भारत के अलावा अन्य देशों में भी बहुत पसंद किया जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP