herzindagi
pregnancy homemade energy drinks MAIN

होममेड एनर्जी ड्रिंक्स के सेवन से प्रेग्नेंट महिलाओं को नहीं होगी गर्मी में प्रॉब्लम

गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को अधिक गर्मी लगती है और उन्हें सामान्य महिलाओं की तुलना में अधिक पसीना भी आता है। ऐसे में शरीर में हुई पानी की कमी को पूरा करने के लिए पिएं ये टेस्टी और हेल्दी होममेड एनर्जी ड्रिंक्स। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-25, 14:13 IST

प्रेग्नेंट महिलाओं को सामान्य महिलाओं की तुलना में अधिक गर्मी लगती है और उन्हें पसीना भी अधिक आता है। जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और उन्हें थकावट व कमजोरी महसूस होने लगती है। कई बार यह कमजोरी बहुत अधिक हो जाती है जिसके कारण उन्हें चक्कर भी आने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको दिन में चार से पांच बार ये विशेष तरह के ड्रिंक्स लेने की जरूरत है। ये ड्रिंक्स आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देंगे और आपको कमजोरी भी महसूस नहीं होगी। 

दरअसल प्रेगनेंट महिलाओं को अपने साथ अपने बच्चे के लिए भी एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में उन्हें विशेष तौर पर अपना ख्याल रखने की जरूरत होती है। क्योंकि उनके साथ एक और जिंदगी जुड़ी होती है। जिसके कारण गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन करना जरूरी होता है। 

केवल ये ड्रिंक्स ही क्यों? 

घर में बने ये ड्रिंक्स पौष्टिक और हेल्दी होते हैं जिसके कारण ये गर्भ में पल रहे शिशु के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर हेल्दी होते हैं। इसलिए आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि वे कौन से ड्रिंक्स है जो प्रेग्नेंट महिलाओं को पीने चाहिए। 

नींबू पानी

सबसे पहले हम बात करते हैं नींबू पानी की जिसमें काफी मात्रा में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और ये आपको हाइड्रेट रखते हैं। इसके अलावा ये आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की भरपाई भी करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी मॉर्निंग सिकनेस और ब्लडप्रेशर जैसी समस्या से निजात दिलाते हैं। 

pregnancy homemade energy drinks inside

नींबू पानी बनाने के लिए एक नींबू को पानी में अच्छी तरह से घोलें। फिर उसे तुरंत पिएं। 

नोट- नींबू पानी बनाने के लिए हल्के ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन बर्फ और चिल्ड वाटर का इस्तेमाल ना करें। ये गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होगा। 

Read More: नींबू पानी से नहीं गर्म पानी पीकर तेजी से घटाएं अपना वजन

घर पर बना यें एप्पल जूस

शरीर की कमजोरी दूर करने और पानी की कमी पूरी करने के लिए एप्पल जूस बहुत अधिक फायदेमंद होता है। लेकिन घर पर ही एप्पल जूस बनाकर पिएं। इसके लिए सेब को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे जूसर में पीस लें। आपका एप्पल जूस तैयार है। अब इसे आराम से थोड़ी-थोड़ी देर में पिएं। ब्रेकफास्ट में एप्पल जूस पीना विशेष तौर पर फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए प्रचूर मात्रा में होता है जो आपकी और आपके होने वाले बच्चे की आंखों को हेल्दी रखता है।  

pregnancy homemade energy drinks inside

नोट- ये जूस बनाने के लिए कच्चे और ज्यादा पके सेबों को इस्तेमाल ना करें। बीजों को काटने समय ही निकाल दें। 

Read More: अगर रहना है हेल्दी तो सेब को खाने से पहले इस 1 चीज से जरूर धोएं

छाछ

छाछ गर्मी का ही पेय पदार्थ है। इसे पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है और यह शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है। साथ ही इस ड्रिंक में कैल्शियम भी काफी मात्रा में होता है। इसलिए गर्मी में खाने के दौरान या दिन के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को छाछ जरूर पीना चाहिए। लेकिन हमेशा घर पर ही बनी हुई छाछ पिएं। इसमें प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं जो आपके पाचन तंत्र को हेल्दी बनाते हैं। गर्भावस्था के दौरान गैस्ट्रिक की समस्या होना एक सामान्य परेशानी है। छाछ इस समस्या से निजात दिलाता है। 

pregnancy homemade energy drinks inside

ताजे फलों का जूस

इसी तरह से ताजे फलों का जूस पीना भी फायदेमंद होता है। यह आपको हाइड्रेट और एनर्जेटिक रखता है। एक ग्लास फलों के मिक्स जूस से शरीर को सारे पोषक-तत्व मिल जाते हैं। लेकिन ये जूस भी हमेशा घर पर ही बनाकर पीना चाहिए। अगर बाहर से खरीदना पड़ रहा है तो बेहतर होगा कि आप घर पर नींबू पानी, छाछ या एप्पल जूस बनाकर पिएं। 

नारियल पानी

अंत में बात करते हैं नारिय पानी की जो एक नैचुरल आइसोटोनिक ड्रिंक होता है। इसमें उच्च मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटेशियम, क्लोराइड और मैग्नीशियम होते हैं। इसे आप बिना डरे बाहर से खरीद कर पी सकती हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।