शहरी जीवन की भीड़भाड़ और तनाव से राहत पाने के लिए हिल स्टेशन बेस्ट जगह है। इसलिए लोग समय-समय पर पहाड़ों वाली जगहों पर घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। हिल स्टेशन का वातावरण साफ होता है और हरा-भरा वातावरण सुकून प्रदान करता है। ठंडी हवाएं, हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य मन को सुकून के साथ-साथ एक अलग खुशी का अहसास करवाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मेरठ से कहीं घूमने के लिए अच्छी जगहों के बारे में बताएंगे। अगर आप शहर से दूर किसी ऊंचाई वाली जगहों पर समय बिताना चाहते हैं, तो इन जगहों पर 2 से 3 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
नैनीताल
मेरठ वालों के लिए नैनीताल जाना भी आसान है, क्योंकि यह ज्यादा दूरी पर नहीं है। आप कुछ ही घंटों में नैनीताल पहुंच सकते हैं और अपना वीकेंड मजेदार बना सकते हैं। छोटा ट्रिप प्लान करने वाले लोगों को यह जगह पसंद आएगी। यह उत्तराखंड का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता, रोमांच और सांस्कृतिक अनुभवों का खजाना है।
दूरी- मेरठ से नैनीताल लगभग 266 किमी की दूरी पर है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 5 से 6 घंटे का समय लग सकता है।
शिमला
मेरठ वालों के लिए शिमला भी ज्यादा दूर नहीं है। अगर ज्यादा लंबा ट्रैवल नहीं करना चाहते हैं, तो आपको इस तरह के हिल स्टेशन पर ही घूमने का प्लान बनाना चाहिए। शिमला में ट्रेकिंग, स्कीइंग, और कैंपिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा आप अपने दोस्तों के साथ उठा सकते हैं। जनवरी फरवरी में यहां आपको बर्फ भी देखने को मिल जाएगी।
दूरी- मेरठ से शिमला लगभग 372 किमी की दूरी पर है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 6 से 7 घंटे का समय लग सकता है।
मसूरी
पहाड़ों की रानी कही जाने वाली जगह कैसे इस लिस्ट में नहीं आएगी। मसूरी हिल स्टेशन मेरठ वालों के लिए सबसे सस्ती जगह हो सकती है। क्योंकि यह ज्यादा ऊंचाई पर भी नहीं है और यहां बजट में होटल मिलना भी आसान है। आप 2 से 3 दिन का ट्रिप सस्ते होटल में रहकर आसानी से कर सकते हैं। 2 लोगों का खर्च यहां 10 हजार रुपये तक आ सकता है।
दूरी- मेरठ से मसूरी लगभग 272 किमी की दूरी पर है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 5 घंटे का समय लग सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों