herzindagi
gujarati wedding menu ideas

Wedding Special: गुजराती वेडिंग मेनू में होते हैं ये लजीज व्यंजन, आप भी करें ट्राई

एक गुजराती शादी बिना भव्य फूड मेनू के बिना अधूरी है। चलिए आपको बताएं कुछ ऐसी गुजराती डिशेज जो आपको भी अच्छी लगेंगी। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-12-05, 15:42 IST

एक गुजराती शादी सबसे रंगीन समारोह में से एक होता है। अगर आप पारंपरिक और मॉर्डन दोनों एरा को देखना है तो गुजराती शादियों से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है। ऐसे ही नहीं, इसके साथ अनगिनत आकर्षण जुड़े हुए होते हैं। चटख और रंग-बिरंगे कपड़े और खूबसूरत साज-सज्जा के अलावा शादी का मेनू भी बड़ा शानदार और भव्य होता है। गुजराती शादियों में खाने का बहुत बड़ा महत्व इसलिए भी होता है क्योंकि यह पारंपरिक भोजन इमोशन से जुड़े जाते हैं।

अब शादियों के सीजन में कई अन्य राज्यों, कल्चर और कम्युनिटी की शादी देखी जाएगी। यदि आप किसी गुजराती शादी का हिस्सा बनते हैं तो आपको जान लेना जरूरी है कि यहां क्या-क्या आपकी थाली में आ सकता है?

गुजराती शादी में जो लजीज व्यंजन होते हैं, उनके बारे में आप भी जानें और ऐसा नहीं है कि इसे आप इन्हें अपनी शादी में शामिल नहीं कर सकते हैं। आप अगर चाहें तो ढोकला, खांडवी, कढ़ी, फाफरा आदि जैसी डिशेज को अपने खाने में शामिल जरूर करके देखें।

बेसन की कढ़ी

besan ki kadhi

कढ़ी प्रसिद्ध गुजराती व्यंजनों सबसे लोकप्रिय है। यह आपको हर गुजराती शादी के मेनू में दिखेगी। इसे छाछ, दही और बेसन से तैयार किया जाता है। इसे सफेद चावल के साथ परोसा जाता है, जिसके ऊपर लाल मिर्च डाली जाती है। इसमें बेसन की पकौड़ियां तलकर डाली जाती हैं। पंजाबी कढ़ी की तुलना में यह बहुत पतली होती है।

सेव टमेटा नू शाक

सेव टमेटा नू शाक एक मसालेदार, तीखी और मीठी टमाटर की करी है, जिसके ऊपर सेव (कुरकुरी तली हुई बेसन सेव) डाली जाती है। यह एक बहुत ही लोकप्रिय गुजराती व्यंजन है और इसे पराठे या थेपला के साथ परोसा जाता है। यह भी आपकी शादी के मेनू में शामिल हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: पालक से लेकर दाल की मदद से बनाएं यह डिलिशियस ढोकला

खांडवी

khandvi

खांडवी के बारे में क्या आपको पता है? इसे बेसन और खट्टी दही से बनाया जाता है। यह बहुत ही सॉफ्ट होती है और इसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है। यह हर गुजराती उत्सव में एक महत्वपूर्ण डिश है। आप इसे गुजराती स्प्रिंग रोल कह सकते हैं, लेकिन इसमें नारियल, बहुत सारे मसालों और कभी-कभी ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं। राई का तड़का इसे बहुत स्वादिष्ट बनाता है।

पात्रा

पात्रा एक गुजराती फरसाण या स्नैक है जो ताजी अरबी के पत्ते से बनाया जाता है। इसे अन्य राज्यों में अलग नाम से जाना जाता है। महाराष्ट्र में भी इस स्नैक को बहुत पसंद करते हैं और वहां इसे आलू वड़ी कहते हैं। बेसन, अदरक-मिर्च पेस्ट और कुछ चुनिंदा मसालों से बना स्वादिष्ट व्यंजन पात्रा सबसे प्रसिद्ध गुजराती व्यंजनों में से एक है। यह थोड़ा-सा तीखा, मीठा और खट्टा हो सकता है और इसे पहले स्टीम करके और फिर तला जाता है।

जलेबी और गठिया

क्या आपने मीठा और नमकीन डेजर्ट खाया है? अगर नहीं तो किसी भी गुजराती शादी में मेहमान बनकर जाकर देखिए। चाशनी में डूबी हुई जलेबी और साथ में मैदे की बनी गठिया आपको वहीं मिलेगी। यह एक ऐसी डिश है जिसका आविष्कार गुजरात में हुआ। एक प्लेट में जलेबी, कुरकुरी बेसन की गठिया के साथ हरी चटनी, पपीते और पत्ता गोभी का सांभरो इसे एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाता है।

इसे भी पढ़ें: ढोकला इस तरह बना गुजरात की शान, जानिए इसकी कहानी

उंधियू

undhiyo

पारंपरिक उंधियू डिश सर्दियों में गुजराती शादियों में परोसे जाने वाला मेनू में बहुत खास है। यह व्यंजन बैंगन, आलू, रतालू, केले, मटर और बहुत अन्य सब्जियों और मसालों से तैयार किया जाता है। स्वादिष्ट पूरियों के साथ शानदार व्यंजन को गर्मागर्म परोसा जाता है। आप गुजराती व्यंजन के साथ आम रस भी रख सकते हैं। यह एक उत्सव के लिए किसी भी और हर गुजराती मेनू के दौरान पसंदीदा व्यंजनों में से एक है (गुजरात के 10 डिफरेंट फूड)।

चलिए अब आपकी बारी! आप हमें बताएं कि क्या आपने किसी गुजराती व्यंजन का स्वाद चखा है? ढोकला नहीं, कोई और पारंपरिक व्यंजन जो आपको बहुत पसंद आया हो।

अगर यह जानकारी आपको पसंद आई तो हमारे इस लेख को लाइक और शेयर करना बिल्कुल न भूलेंष ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।