आइसक्रीम एक ऐसा डेजर्ट है, जिसे हर उम्र के लोग बड़े चाव से इंजॉय करते हैं। यही वजह है कि आज मार्केट में तरह-तरह की आइसक्रीम मिलती हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आइस्क्रीम कोई नया डेजर्ट नहीं है, बल्कि इतिहास में भी इसका जिक्र हमें सुनने को मिलता रहता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको आइसक्रीम से जुड़े कई रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में आप में से बहुत कम लोग जानते होगें। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं आइसक्रीम के इतिहास और उससे जुड़े कई दिलचस्प फैक्ट्स के बारे में-
वैसे तो आइसक्रीम के इतिहास को लेकर कई तर्क दिए जाते हैं, मगर अभी तक आइसक्रीम का पहला लिखित रिकॉर्ड सीरिया का है। बता दें कि साल 1780 ईसा पूर्व में पत्थर पर लिखे प्राचीन लिपि के अनुसार मारी के राजा ने एक आइस हाउस बनवाया था, जिसमें पहाड़ों से बर्फ लाकर जमा की जाती थी। वहीं ईरान में भी करीब 500 ईसा पूर्व पर्शियन लोग सर्दियों की बर्फ को अपने आइस हाउस में सजाकर रखते थे, जिन्हें यखचल कहा जाता था। पर्शियन भाषा में यख का मतलब बर्फ और चल का अर्थ गड्ढा होता है। माना जाता है कि पर्शियन पूरे साल बर्फ को बचाकर रखते थे और इन्हें अंगूर के रस के साथ मिलाकर खाते थे।
ऐसा माना जाता है सदियों पहले रोमन सम्राट नीरो ने आइसक्रीम का आविष्कार किया था। उस दौर में नीरो ने अपने गुलामों को यह आदेश दिया था कि वो ऊपर चोटी से वो बर्फ लेकर आएं, ताकि वो शहद और फलों के साथ बर्फ का आनंद उठा सकें।
इतिहास की माने तो चीन के राजा तेंग दूध से बनी आइसक्रीम खाया करते थे। उन्होंने करीब 90 लोगों को आइसक्रीम बनाने के काम सौंपा हुआ था। इतना ही नहीं चीन के युवराज झांग हुई के मकबरे पर बनी एक पेंटिंग में कुछ महिलाएं आइसक्रीम खाती हुई नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें-कॉर्न ऑयल को कुकिंग में इन चार तरीकों से करें शामिल
दक्षिण एशिया में आइसक्रीम की शुरुआत मुहल सम्राटों के आगमन के साथ हुई। 16वीं शताब्दी में मुगल सम्राट हिंदुकुश के पहाड़ों से बर्फ लाने के लिए घुडसवारोंं को भेजते थे। तब इन दिल्ली के शाही दरबार में इसे फलों के शरबत की तरह पेश किया जाता था। कुल्फी जिसे भारत में बड़े चाव के साथ खाया जाता है, उसकी खोज मुगल काल के दौरान ही की गई थी।
साल 1254 से 1324 के बीच इटली देश के व्यापारी मार्को पोलो पूर्वी देशों की यात्रा पर निकले थे, जहां से वो आइसक्रीम की अनोखी रेसिपी लेकर आए थे। उस दौर में आइसक्रीम की इस रेसिपी को शरबत कहा जाता था।
साल 1533 में इटली की राजकुमारी का विवाह फ्रांस के राजा हेनरी-2 के साथ हुआ था। विदाई के वक्त रानी अपने साथ कई इटेलियन शेफ भी लेकर आईं थी, जो कि आइसक्रीम की शानदार रेसिपी बनाना जानते थे। साल 1660 तक पेरिस के एक कैफे में दूध, मक्खन, क्रीम और अंडे की मदद से आइसक्रीम बनाकर तैयार की , जो कि लोगों के बीच काफी प्रचलित हुई।
आइसक्रीम की रेसिपी छिपाने के लिए राजा ने दी थी घूस-
माना जाता है कि 17वीं सदी के दौरान जब आइसक्रीम इंग्लैंड पहुंची, तब वहां के राजा ने इस रेसिपी को छिपाने की कोशिश की। रेसिपी को सीकरेट रखने के लिए राजा ने शेफ को घूस दी कि वह इसे कभी भी लीक न करे।
क्वेकर मूवमेंट के दौरान लोग अमेरिका में आइसक्रीम लेकर आए, जो कि इंग्लैंड से आकर वहां बस गए थे। इन लोगों के कारण ही अमेरिका में आइसक्रीम का चलन और भी तेजी से बढ़ा।
आइसक्रीम के चलन को देखते हुए साल 1851 में इंसुलेटिड आइस हाउस के आविष्कार से आइसक्रीम को बड़े पैमाने पर तैयार किया जाने लगा। इसके फैक्ट्री की शुरुआत के साथ ही आइसक्रीम आम आदमियों तक पहुंचने लगी।
इसे भी पढ़ें-स्ट्रॉबेरी को लम्बे समय तक स्टोर करने के आसान टिप्स एंड हैक्स
साल 1885 से 1894 के बीच एग्नेस मार्शल ने आइसक्रीम पर 4 किताबें लिखी गईं, जिसके चलते आइसक्रीम लोगों के बीच और भी ज्यादा फेमस होने लगी।
साल 1904 में सेंट लुइस वर्ल्ड फेयर में सीरियाई आइसक्रीम विक्रेता अर्नेस्ट हामवी ने आइसक्रीम की दुकान लगाई थी। आइसक्रीम कप खत्म होने के बाद हामवी ने आइसक्रीम को वेफर जैसे रोल में रखकर बेचना शुरू कर दिया, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। इसी के साथ आइसक्रीम कोन की शुरुआत हूई।
20 वीं सदी आने तक मार्केट में फ्रिज आने लगे, जिसके बाद आइसक्रीम का चलन और भी ज्यादा बढ़ने लगा। यही वजह थी आइसक्रीम लोगों के बीच और भी ज्यादा प्रचलित होने लगी।
तो ये थे आइसक्रीम से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स, जिनके बारे में आप नहीं जानती होंगी। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- google searches
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।