संडे आइसक्रीम देश ही नहीं, दुनियाभर में मशहूर है। इसकी खासियत ये है कि इसे आइसक्रीम के साथ सीरप और केला, चेरी, पाइनेप्पल जैसे हेल्दी फ्रूट्स से सजाया जाता है। आमतौर पर माना जाता है कि इस आइसक्रीम का नाम 'संडे' (Sunday) से लिया गया है। संडे आइसक्रीम अपने बेहतरीन स्वाद की वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाती है। शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि अमेरिका की सबसे महंगी संडे आइसक्रीम की कीमत लगभग 1000 यूएस डॉलर है। इसका नाम है सेरेंडिपिटी गोल्डन ऑप्युलेंस संडे, जो न्यूयॉर्क के सेरेंडिपिटी 3 रेस्टोरेंट में मिलती है। इस आइसक्रीम में Tahitian vanilla bean ice cream के 5 स्कूप होते हैं, साथ ही मैडागास्कर वनीला, 23 कैरेट खाने योग्य गोल्ड लीफ, अमेरिकन गोल्ड केवियर, पैशन फ्रूट, ऑरेंज और Chuao chocolate का जबरदस्त फ्यूशन होता है।
संडे आइसक्रीम रेसिपी का स्वाद है बेमिसाल
यूं तो आप देशभर के पॉपुलर आइसक्रीम आउटलेट्स पर जाकर संडे आइसक्रीम का मजा ले सकती हैं, लेकिन इसे घर में भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। अगर आपको घर पर आइसक्रीम बनाने में मजा आता है तो आप आज हम आपको संडे आइसक्रीम की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से घर बैठे अपने पूरे परिवार के साथ गर्मियों में इस ठंडी-ठंडी और टेस्टी आइसक्रीम का लुत्फ उठा सकती हैं। तो आइए जानते हैं संडे आइसक्रीम की रेसिपी के बारे में-
संडे आइसक्रीम बनाने के लिए रेसिपी:3-4 स्कूप वनीला आइसक्रीम और एक बड़ी चम्मच फ्रेश क्रीम।
इसे जरूर पढ़ें:गर्मियों में बनाएं ड्राई फ्रूट्स की आइसक्रीम, जानें इसे बनाने का आसान तरीका
संडे आइसक्रीमडेकोरेशन के लिए सामग्री: 1 चेरी, 2 कप मौसमी फल जैसे कि केला, अनानास, अनार, तरबूज, स्ट्रॉबेरी छोटे कटे हुए।
संडे आइसक्रीम बनाने का तरीका: एक बड़े ट्रांसपेरेंट ग्लास में वनीला आइसक्रीम का एक स्कूप डालें। इसके बाद थोड़े से कटे हुए फल डालें और साथ में आइसक्रीम भी डालें। इस तरह से आप आइसक्रीम और फ्रूट्स की 2-3 लेयर तैयार कर लें। ऊपर से सजावट के लिए क्रीम और चैरी से टॉपिंग करके आइसक्रीम की खूबसूरत लुक दे दें। बस हो गई आपकी संडे आइसक्रीम तैयार।
काम की टिप: आइसक्रीम का पूरा मजा लेना चाहती हैं तो इसे -5 से लेकर 0 डिग्री सेल्सियस पर जमाएं। इस आइसक्रीम को जब भी फ्रिज में रखें तो ढंक कर रखें। इससे आइसक्रीम की महक और फ्लेवर दोनों बरकरार रहेंगे। यह भी ध्यान रखें कि आइसक्रीम जितनी जल्दी जम जाएगी, खाने में उतनी ही सॉफ्ट रहेगी। अगर आइसक्रीम गलती से पिघल जाए तो इसके स्वाद में कोई फर्क नहीं आएगा, लेकिन यह पहले की तरह जमेगी नहीं। इसीलिए अगर आइसक्रीम फ्रिज में जमाने से पहले उसे फिर से मिक्सी में ब्लेंड कर लें।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों