herzindagi
foods that mentioned in quran ()

कुरान में इन फूड्स का किया गया है जिक्र, आप भी कर सकते हैं आहार में शामिल

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनका जिक्र कुरान में किया गया है। इन फूड्स को खाने से न सिर्फ फायदे मिलते हैं, बल्कि आपको कई बीमारियों से भी छुटकारा दिलाने का काम करता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-14, 16:13 IST

हम जिस ही देश में रहते हैं, यहां लोग अपनी आस्था के अनुसार पूजा करते हैं और धार्मिक स्थलों का निर्माण भी करवाते हैं। धार्मिक स्थलों में लोग बेहद श्रद्धा और भाव से दर्शन भी करते हैं। यही वजह है कि देशभर में आपको कई इस्लामिक स्थल देखने को मिलेंगे, क्योंकि यह मुसलमानों के लिए सिर्फ इबादत करने की जगह है जहां नमाज अदा की जाती है। 

रोजमर्रा की चीजों को सुन्नत तरीके से अदा किया जाता है। जी हां, सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक....हर चीज को करने का तरीका कुरान में बताया गया है, जिसे दुआओं से शुरू और दुआओं से खत्म किया जाता है। अपनी जिंदगी को चलाने के लिए कुरान की दुआएं के साथ इसमें बताए गए रास्तों पर चला जाता है। 

वहीं, अगर हेल्दी फूड्स के शौकीन हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, उन्हें अपने आहार में शामिल किया जा सकता है। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं। 

खजूर

Dates mentioned in quran

खजूर का नाम तो आपने सुना होगा। खजूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमें ढेर सारे फायदे भी देता है। यह कब्ज की समस्या को रोकता है। हार्ट हेल्थ में सुधार करता है, जिसका सेवन खून बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। मगर क्या आपको पता है कि इसका उल्लेख कुरान में भी किया गया है। 

इसे जरूर पढ़ें- खजूर की इन 3 लाजवाब रेसिपीज को सर्दियों में आप भी करें ट्राई

इसलिए मुस्लिम लोग रमजान में रोजा खोलने के लिए, हज के दौरान खास तौर पर बांटा जाता है। बता दें सूरह मरियम (19:23-25) कुरान में पैगंबर ईसा (यीशु) के जन्म की कहानी के बारे में बताया गया है। इसमें कैसे अल्लाह ने उनकी मां मरियम को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में खजूर खाने का आदेश दिया था।

अंगूर 

Grapes mentioned in quran

अंगूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद गुण डाइजेशन, स्किन, दिल और भी कई चीजों के लिए लाभकारी होते हैं। इसलिए हमेशा डाइट में अंगूर शामिल करने की सलाह दी जाती है। अंगूर में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। 

मगर क्या आपको पता है यह एक ऐसा फल भी है जिसका जिक्र कुरान में किया गया है। कुरान में कहा गया है कि हमने तुम्हारे लिए खजूर के पेड़ों और अंगूरों के बाग बनाए जिनमें तुम्हारे लिए बहुत फल होंगे और तुम खाओगे। इसका मतलब अल्लाह अपने बंदों से बात कर रहा है। 

शहद

शहद गुणों की खान माना जाता है। अगर शहद शुद्ध है, तो यह न केवल खाने में मिठास लाता है बल्कि इससे हेल्थ को भी बहुत फायदा होता है। शहद का इस्तेमालकई तरीकों से किया जाता है। स्वाद के साथ-साथ इसमें गुण भी खूब होते हैं। यह बॉडी को डिटॉक्स करता है साथ ही लिवर हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।

इसलिए शायद इसका कुरान में शहद के बारे में सूरह अल-मोमिनून, आयत 20 में किया गया है, जहां अल्लाह कहता है कि ..और हमने आसमान से पानी उतारा और हमने उसे धरती में जगह दी, यह हम उसे छीन भी सकते हैं। साथ ही, तुम्हारे लिए खजूर के पेड़ों और अंगूरों के बगीचे निकाले, जिनमें तुम्हारे लिए बहुत फल होंगे और तुम खाओगे।  

जैतून

Olives mentioned in quran

आजकल जैतून का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में किया जाता है। इसके फायदे भी बहुत हैं, जिससे कई बीमारियों में भी इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। कुरान में भी बताया गया है कि जैतून में अल्लाह ने शिफा अता की है। इसलिए कुरान में इसके पेड़ के बारे में बताया गया है। 

इसे जरूर पढ़ें- ऑलिव ऑयल के ये अमेजिंग हैक्स किचन में आएंगे काम

आप इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए कर सकते हैं। अगर आप चाहें जैतून की सब्जी भी बना सकते हैं। इसका तेल ब्यूटी ट्रीटमेंट में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यकीनन आपको काफी फायदा होगा।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।