भारतीय टूरिस्ट जो इस समय कोई इंटरनेशनल ट्रिप प्लान करने का सोच रहे हैं, उनके लिए फिजी बेस्ट हो सकता है। यूरोप, दुबई, सिंगापुर या मालदीव जैसी जगहों का ख्याल भूलकर एक बार आप फिजी घूमने का प्लान बना लें। अगर आप सच में कोई अनोखी और कम भीड़भाड़ वाली जगह घूमने का सोच रही हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको फिजी की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। फिजी दक्षिण प्रशांत महासागर (South Pacific Ocean) में एक छोटा सा देश है, लेकिन खूबसूरती के मामले में यह बड़े से बड़े देश को टक्कर देता है। यही कारण है कि हर साल यहां लाखों पर्यटक घूमने आते हैं।
अगर आप दिल्ली से जाने का प्लान बना रही हैं, तो आपको फिजी के शहर नाडी (Nadi) तक फ्लाइट बुक करनी होगी। अभी फिजी जाने का फ्लाइट का एक तरफ का टिकट का खर्च 60000 से 75000 रुपये है, लेकिन अगर आप अक्टूबर या नवंबर में टिकट बुक करती हैं, तो 45000 से 50000 रुपे तक भी आपको मिल जाएगा। फ्लाइट का किराया सीजन के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकता है। यहां घूमने जाना थोड़ा महंगा होगा, लेकिन नजारा देखने के बाद यह आपको पैसा वसूल लगेगा।
इसे भी पढे़ं- विदेश ट्रिप पर पहली बार जा रही महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये 5 यात्रा टिप्स
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट–Cloud 9 नाम से फेमस फिजी का फ्लोटिंग रेस्टोरेंट केवल खाने के लिए नहीं बल्कि पानी के बीचो बीच बने होने की वजह से फेमस है। ऐसा लगता है, जैसे रेस्टोरेंट पानी में तैर रहा है, लेकिन एक ही जगह पर स्थित है। जब लहरें उठती हैं, तो रेस्टोरेंट के चारों तरफ टकराती है, यह नजारा वाकई देखने लायक होता है। खूबसूरत बीच वाली जगहें खोज रहे लोगों को यहां जाना चाहिए।
ब्लू वॉटर केव के नाम से फेमस जगह सवा-ए-लाऊ गुफाएं (Sawa-i-Lau Caves) को लोग रहस्यमयी मानते हैं। गुफा के अंदर का पानी चमकते नीले रंग का है। जब रोशनी इसपर पड़ती है, तो यह हीरे की तरह चमकने लगता है। यही अनोखा नजारा है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इन गुफाओं का इतिहास हजारों साल पुराना बताया जाता ह। गुफाओं की दीवारों पर प्राकृतिक नक्काशी जैसी आकृतियां भी आप देख पाएंगी।
इसे भी पढे़ं-कम बजट में विदेश घूमने का बना रहे हैं प्लान? इस देश को कर लें लिस्ट में शामिल
तवेउनी द्वीप (Taveuni Island), जो फिजी के तीसरे बड़ा द्वीप माना जाता है। इसे हरे-भरे अनोखे नजारों की वजह से ‘गार्डन आइल (Garden Isle) भी बोला जाता है। इसकी पहचान आप बौमा नेशनल हेरिटेज पार्क को देखकर कर सकते हैं, जो 150 वर्ग किमी से ज्यादा क्षेत्र में फैला है। इसके अलावा आप यहां समुद्र में रेनबो रीफ का नजारा भी देख सकती हैं। यह विदेश में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।