Famous Gates In India: भारत में स्थित ऐतिहासिक और प्रसिद्ध आर्किटेक्चर की बात होती है, तो देश में ऐसी कई अनगिनत चीजें मौजूद हैं, जिन्हें देखना कई लोगों के लिए सपना होता है।
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित इंडिया गेट भी आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना माना जाता है। दिल्ली में स्थित इंडिया गेट का इतिहास और इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन इस गेट के अलावा भी भारत में ऐसे कई गेट या दरवाजे हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको देश में मौजूद कुछ प्रसिद्ध गेट और दरवाजा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में बहुत लोग ही जानते होंगे। इनका इतिहास भी काफी दिलचस्प है।
ये हैं देश में स्थित कुछ ऐतिहासिक गेट और दरवाजें। हो सकता है कि इनमें से कुछ गेट और दरवाजे के बारे में आप पहले से ही जानते होंगे।
गेटवे ऑफ इंडिया महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मौजूद है। भारत में बनाया गया एक मेहराबदार स्मारक है और इसका निर्माण 20वीं शताब्दी में किया गया था। कहा जाता है कि इसके निर्माण में करीब 2.1 मिलियन लागत लगे थे।
गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में कहा जाता है कि इसे पीले बेसाल्ट और कंक्रीट से बनाया गया है। इसकी ऊंचाई करीब 26 मीटर है और गुंबद का डायमीटर करीब 48 फीट है।
इसे भी पढ़ें: Weekend Getaways Near Amroha: दिल्ली वाले अमरोहा के पास में स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं वीकेंड डेस्टिनेशन
बुलंद दरवाजा उत्तर प्रदेश फतेहपुर सीकरी में है। यह जामा मस्जिद का मुख्य प्रवेश द्वार है। इसका निर्माण मुगल सम्राट अकबर ने 1575 में गुजरात पर विजय के के बाद करवाया था।
लाल बलुआ पत्थर निर्मित और सफेद संगमरमर से सुसज्जित बुलंद दरवाजा भारत का सबसे ऊंचा प्रवेश द्वार माना जाता है। इस भव्य दरवाजा का निर्माण करने में करीब 12 साल का समय लग गया था।
शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई लोगों का मानना है कि मुगल काल में दिल्ली में करीब 12 गेट बनवाए गए थे। इन्हीं में से एक है अजमेरी गेट।
अजमेरी गेट के बारे में कहा जाता है कि 17वीं के बीच मुगल सम्राट शाहजहां के शासनकाल में हुआ था। माना जाता है कि यह गेट दिल्ली के प्रसिद्ध 'शाहजहानाबाद' शहर का एक हिस्सा था, जिसे अब पुरानी दिल्ली के नाम से जाना जाता है।
नोट: दिल्ली में अजमेरी गेट के अलावा, दिल्ली गेट, कश्मीरी गेट, लाहौरी गेट, जफर महल का गेट, खूनी दरवाजा और तुर्कमान गेट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Maharashtra Hidden Places: कुर्ली में घूम लिया तो फिर आपने महाराष्ट्र में जन्नत का दीदार कर लिया
आगरा से कुछ ही दूरी पर स्थित फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरवाजा ही नहीं, बल्कि आगरा लाल किले का अमर सिंह गेट भी एक प्रसिद्ध दरवाजा माना जाता है। इस गेट को अकबर दरवाजा के नाम से जाना जाता है।
आगरा का लाल किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। कहा जाता है कि इस फोर्ट में प्रवेश करने के लिए चार बड़े द्वार हैं। इस फोर्ट में दिल्ली गेट नाम का भी दरवाजा है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks,imimg.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।