साल 2000 में बिहार से अलग होकर बना झारखंड राज्य अपनी कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है। पूरे देश में झारखंड ने अपनी एक की पहचान बनाई है। झारखंड बिहार, बंगाल, यूपी, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है। इन सभी राज्यों से घिरे होने के कारण इसके खान-पान और रहन-सहन में इसकी छाप दिखती है। झारखंड में सभी जाति और समुदायों के लोग रहते है। सीमाओं से जुड़े राज्यों के लोग भी यहां भारी संख्या में रहते है। यहां के खान-पान में मुख्य रूप से बिहार और बंगाल की छाप दिखती है।
इसे जरूर पढ़ें: पंजाब के जायके में क्या है खास, लोग क्यों है इसके दीवाने
वैसे यहां का खान-पान देश के बाकी राज्यों से काफी अलग है। वहीं, इस राज्य का अधिकांश हिस्सा जंगल से जुड़ा होने के कारण यहां के खाने-पीने में आदि संस्कृति की भी छाप दिखती है। यहां के रेसिपीज में जंगली साग और चावल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। जब झारखंड के खाने की बात आती है तो यहां के चावल से बने रेसिपीज सबसे ज्यादा फेमस हैं। झारखंड के लगभग सभी इलाकों में चावल की पैदावार होती है और यही कारण है की चावल से बनाने वाले रेसिपीज यहां ज्यादा खाए जाते है। आइए आज हम आपको बताते है कि आप झारखंड में क्या खा सकती हैं।
इसे चावल से बनाया जाता है। इसमें सब्जियों और दाल की स्टफिंग रहती है। मीठा पीठा भी बनाया जाता है जिसे नारियल, खोया, तिल और गुड़ से बनाया जाता है। हालांकि बंगाल सहित कई अन्य राज्यों में भी पीठा बनाया जाता है और झारखंड में बनाने वाला पीठा बंगाल से प्रभावित है। लेकिन झारखंड में बनाने वाले पीठे जैसा स्वाद किसी राज्य के पीठे में आपको नहीं मिलेगा। पीठे को यहां धनिए की चटनी के साथ खाया जाता है।
हर राज्य में त्योहारों के दौरान कुछ खास रेसिपीज बनाई जाती हैं। झारखंड की चिलका रोटी उन्हीं खास रेसिपीज में से एक है। चिलका रोटी यहां का फेमस डिश है और इसे बेसन और चावल से बनाया जाता है। दिखने में यह डोसे जैसा लगता है, लेकिन इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है। चिलका रोटी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। इसे चटनी के साथ खाया जाता है।
वैसे तो मालपुआ एक कॉमन डिश है और देश के बाकी राज्यों में भी बनाई जाती है। लेकिन झारखंड में मालपुआ पूजा या शुभ कार्यों में बनाया जाता है। आटा, दूध, केले, चीनी और मलाई का मिश्रण तैयार किया जाता है फिर इसे डीप फ्राई किया जाता है और फिर उसे चाशनी में डुबोकर सर्व किया जाता है। झारखंड जा रही हैं तो यहां के रसीले मालपुए जरूर खाएं।
इसे जरूर पढ़ें: मुंबई की धड़कन कही जाने वाली 6 स्पेशल स्ट्रीट फूडस, जानें इनके बारे में
ठेकुआ मुख्य रूप से बिहार और झारखंड की डिश मानी जाती है। इसे गेहूं और चावल के आटे के मिश्रण से बनाया जाता है। छठ के दौरान इसे बनाने का चलन है। कुछ लोग इसे ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए मावे, नारियल और तिल का इस्तेमाल करते हैं।
Photo courtesy- (News18 Hindi, YouTube)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।