herzindagi
Which is the famous food UP

प्रयागराज के इन फेमस फूड्स को अपने ट्राई किया क्या?

प्रयागराज की गिनती सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे पुराने शहरों में होती है। यहां के सिर्फ डेस्टिनेशन ही नहीं, बल्कि फूड्स भी मशहूर हैं जिसे ट्राई किया जा सकता है।   
Editorial
Updated:- 2024-10-14, 18:40 IST

प्रयागराज, जिसे पहले इलाहाबाद के नाम से भी जाना जाता था। यह न केवल अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां के विविध और स्वादिष्ट व्यंजन दुनिया भर में मशहूर हैं। जी हां, यहां गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर बसे इस शहर में भोजन की एक अनूठी संस्कृति विकसित हुई है।

यह स्थानीय व्यंजनों के साथ-साथ मुगलई और अवधी का मिला-जुला संगम है। प्रयागराज की गलियों में मिलने वाली चाट काफी लोकप्रिय है। यहां की आलू टिक्की, गोलगप्पे और पापड़ी चाट का स्वाद यकीनन यहां आपको दोबारा आने पर मजबूर कर देगा। इन चटपटी और मसालेदार चाट का लुत्फ उठाने के लिए हर उम्र के लोग यहां आते हैं। 

कुल्हड़ में मिलने वाली दही-चटनी के साथ वाली टमाटर चाट भी लोगों को काफी पसंद आता है, जिसमें मसालों का जादू अलग ही नजर आता है। मिठाइयों की बात करें तो प्रयागराज की परंपरागत गुड़ की जलेबी और इमरती बहुत मशहूर है। कुल मिलाकर खाने के लिहाज से भी प्रयागराज के व्यंजन यहां की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है, जो इस शहर के लोगों के जीवन में मिठास और मसाले का संतुलन बनाए रखता है।

गुड़ की जलेबी

jaggery jalebi

गुड़ की जलेबी प्रयागराज की फेमस मिठाई है, जो विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में बनाई जाती है। इस जलेबी की खासियत यह है कि इसे चीनी की जगह गुड़ से तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और अनोखा हो जाता है। गुड़ की मिठास और जलेबी की शुद्धता की वजह से इसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं। 

यह जलेबी कुरकुरी होती है और इसकी मिठास आपको एक अलग ही आनंद देती है। खासकर, प्रयागराज और आसपास के इलाकों में, गुड़ की जलेबी एक लोकप्रिय मिठाई है, जिसे त्योहारों और बड़े अवसरों पर बड़े चाव से खाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- भारत के उन पॉपुलर फूड के बारे में जानें जो यहां बने ही नहीं

कुल्हड़ की चाय

kulhad tea

कुल्हड़ की चाय मजा और स्वाद हर किसी को पसंद होता है। इसे भारतीय संस्कृति का बहुत ही अहम पहलू माना जाता है। मिट्टी के बने कुल्हड़ में परोसी गई यह चाय न केवल स्वाद में अनोखी होती है, बल्कि इसका मिट्टी की सौंधी खुशबू के साथ घुलना एक खास तरीके का स्वाद देता है। 

वैसे तो आपने कई तरह की कुल्हड़ की चाय पी होगी, लेकिन क्या आपको पता है प्रयागराज में कुल्हड़ की चाय को प्राकृतिक तरीके से तैयार किया जाता है। इसे सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि प्रयागराज जैसे शहरों में, सुबह की शुरुआत या शाम की ठंडक को मिटाने के लिए कुल्हड़ की चाय का आनंद लेना लोगों की दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

बुंदेलखंडी खाना 

वैसे तो यह खाना भारत के अलग-अलग हिस्सों में मशहूर है। मगर प्रयागराज यह क्षेत्र की समृद्ध और पारंपरिक रसोई का प्रतीक है, जो अपनी सादगी और स्वाद के लिए जाना जाता है। यह खाना मुख्य तौर पर ग्रामीण जीवन और स्थानीय कृषि उत्पादों से आपको गहराई से जुड़ने का काम करेगा। 

बुंदेलखंडी खाना सिर्फ स्वाद का ही नहीं, बल्कि यहां की परंपराओं, लोक संस्कृति, और प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव का प्रतीक भी है। यह खाना न केवल भूख को संतुष्ट करता है, बल्कि इस क्षेत्र के लोगों की मेहनत, जीवनशैली और सांस्कृतिक धरोहर का भी अनुभव कराता है।  

khaaja

नमकीन खाजा 

नमकीन खाजा भारत में तमाम मिठाइयां होने के बावजूद अपना अलग स्थान रखता है। इसे त्योहारों और खास अवसरों पर तैयार किया जाता है। खाजा एक कुरकुरी और हल्की मिठाई है, जिसे आमतौर पर अलग-अलग आकार और रूप में बनाई जाती है।

इसे जरूर पढ़ें- उत्तर प्रदेश का फेमस फूड

नमकीन खाजा की खासियत उसकी नमकीन और मसालेदार स्वाद में है, जो इसे अन्य मिठाइयों से अलग बनाता है। इसे आमतौर पर आटे से बनाया जाता है, जिसे गूंथकर पतले बेलने के बाद, कड़ाही में तला जाता है। तले हुए खाजा को नमक और मसालों के साथ स्वादिष्ट बनाया जाता है, जो इसे एक खास नमकीन स्वाद देने का काम करता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।