herzindagi
different types of carrot in hindi

क्या आप जानती हैं इन 4 तरह के गाजर के बारे में?

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में चार अगल-अलग तरह की गाजर के बारे में बताने वाले हैं और साथ ही बताएंगे इनके फायदे।&nbsp;</span>
Editorial
Updated:- 2022-12-12, 11:47 IST

मसाले से लेकर सब्जी तक हर चीज ऐसी है जिसके कई प्रकार हमारे पास मौजूद हैं जैसे नमक, शिमला मिर्च आदि। लेकिन क्या आप जानती हैं कि गाजर भी कई तरह की होती है? जी हां, जिस गाजर को हम सलाद और सब्जी के लिए खाते हैं वह लाल, पीली, संतरी और काली आदि कई रंगों में पाई जाती है।

बाकी किस्मों के महंगे होने से और रोजाना के बाजार में कम होने से हम इसे नहीं खा पाते हैं, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। आज हम आपको इस लेख में गाजर के प्रकार और इनके लाभ के बारे में बताने वाले हैं।

काली गाजर

black carrot

वैसे तो हर सब्जी हमारी स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है लेकिन काली गाजर का सेवन आपके लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसकी खेती तुर्की, भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में की जाती है। यह हमारे पाचन तंत्र को ठीक रखता है और इम्युनिटी को बढ़ाता है। साथ ही हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।

इसे जरूर पढ़ें-बड़ी दिलचस्प है 'गाजर के हलवे' की कहानी

पीली गाजर

yellow carrot

पीली गाजर शायद आपने खाई होगी। शादियों में सलाद के रूप में इसे परोसा जाता है। बाकी गाजर की तुलना में इसमें अधिक मात्रा में ल्युटिन पाया जाता है और एक स्टडी के मुताबिक यह हमारी आंखों से संबंधित दिक्कतों को बढ़ने से रोकता है। पीली गाजर आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। अगर आप इसे नहीं खाते है तो आज ही अपने भजन में शामिल करें।(गाजर खरीदने के अमेजिंग हैक्स)

संतरी गाजर

orange carrot

गाजर की बाकी किस्मों की बजाय यह किस्म आपको सालभर बाजार में मिलती है। इसे मुख्य रूप से सलाद(ऐसे करें करें सलाद ड्रेसिंग) के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और के पाया जाता है।

गाजर में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारी आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर रखते हैं। आप इसका इस्तेमाल जूस और सब्जी बनाने के लिए कर सकती हैं। साथ ही रोजाना के सलाद के रूप में भी इसे अपने आहार में जोड़ सकती हैं।

लाल गाजर

red carrot

गाजर की यह किस्म मुख्य रूप से सर्दियों में मिलती है और इसका सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है(परफेक्ट हलवा बनाने की टिप्स)। यह हमारे दिल से जुड़ी बिमारियों को दूर रखती है। सर्दियों में मिलने वाली इसी गाजर से हम हलवा बनाते हैं। दिल के साथ-साथ यह हमारे पाचन तंत्र और आंखों को भी ठीक रखती है।

इसे जरूर पढ़ें-गाजर के बेकार छिलके का यूं करें इस्‍तेमाल

क्या आपने कभी काली गाजर खाई है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।