herzindagi
soy milk benefits

सोया मिल्क और गाय के दूध में होता है ये अंतर, एक समझने की भूल न करें

बहुत से लोगों को सोया मिल्क और गाय के दूध के बीच का अंतर नहीं पता होता है। आज के इस लेख में हम आपको सोया मिल्क और गाय के दूध में क्या अंतर है ये बताएंगे साथ ही सोया मिल्क बनाने की विधि बताएंगे।  
Editorial
Updated:- 2023-05-26, 18:23 IST

मार्केट में कई तरह के जानवरों के दूध मिलते हैं। इसके अलावा अब बाजार में तेजी से सोया यानी सोयाबीन से बनने वाले दूध, दही और पनीर भी उपलब्ध हैं। क्या आप जानते हैं कि सोया मिल्क और गाय के दूध में क्या अंतर है। आप इसे देखकर बिल्कुल भी नहीं पहचान पाएंगे की कौन सा सोया मिल्क है और कौन सा गाय का दूध है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज जो आप दूध का सेवन करते हैं उससे अधिक पोषण सोया मिल्क में होता है। सोया मिल्क उनके लिए बहुत फायदेमंद है जिन्हें गाय के दूध से एलर्जी है। आज के इस लेख में हम आपको गाय के दूध और सोया दूध में क्या अंतर है ये बताएंगे।

गाय के दूध और सोया दूध में क्या अंतर है

ow milk and soy milk difference in hindi

  • गाय का दूध जानवर से प्राप्त किया जाता है, वहीं सोया दूध का उत्पादन पौधे से किया जाता है।
  • सोया दूध में लैक्टोज नहीं होता है लेकिन गाय के दूध में लैक्टोज होता है।
  • सोया दूध में कैल्शियम की मात्रा बहुत कम होती है वहीं गाय के दूध को मुख्य रूप से कैल्शियम के लिए जाना जाता है।
  • सोया दूध उन लोगों को एलर्जी कर सकती है जिन्हें सोयाबीन से एलर्जी है।
  • गाय के दूध में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है यह बच्चों के विकास के लिए अच्छा माना गया है। सोया दूध उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो मोटापा कम करना चाहते हैं।
  • गाय के दूध को पचाने में वक्त लगता है वहीं सोया मिल्क आसानी से पच जाता है।
  • सोया मिल्क का तासीर गर्म होता है क्योंकि सोयाबीन का तासीर गर्म होता। वहीं दूध का तासीर ठंडा होता है।

इसे भी पढ़ें: प्रोटीन और कैल्शियम युक्त बनाना है शरीर तो पिएं रोजाना ये मिल्क

सोया मिल्क कैसे बनता है?

soy milk vs cow milk

  • सोया मिल्क बनाने के लिए एक बाउल में रात भर के लिए सोयाबीन को रात भर के लिए भिगोकर रखें।
  • भीगे हुए बीन्स को साफ पानी में धोकर रखें और अगर छिलके निकल रहे हो तो निकाल दें।
  • अब इसे एक बार फिर 12 घंटे के लिए भिगोकर रखें।
  • 12 घंटे के बाद बीन्स को बेंल्डर में 2 से 3 कप पानी के साथ महीन पीस लें।
  • अब इसे छलनी की मदद से छानकर दूध निकाल लें (दूध का इस्‍तेमाल)।
  • अब एक बर्तन में सोया मिल्क लें और 3 कप गर्म पानी डालकर उबाल लें।
  • धीमी आंच पर इसे 20 मिनट तक पकाएं।
  • स्वाद के लिए गुड़ या वनीला (वेनिला मेडेलिंस) डाल सकते हैं।
  • इसे फ्रिज में स्टोर कर दो तीन दिन तक यूज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सोया मिल्क असली है या नकली, इन तरीकों से करें मालूम

ये रही दूध और सोया मिल्क में अंतर साथ ही आप नीचे दिए गए विधि से सोया मिल्क बना सकते हैं। हमें उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आई हो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit - Freepik and shutterstocks

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।