सर्दियों के मौसम से लेकर होली तक हर कोई इमरती और जलेबी खाना खूब पसंद करते हैं। दही और रबड़ी के साथ गरमा-गरम जलेबी मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। अक्सर लोग इसे तीज-त्योहार जैसे खास अवसर पर इन मिठाइयों को खाना पसंद करते हैं। उत्तर और मध्य भारत की शान इमरती और जलेबी इन दोनों ही मिठाई में कई अंतर हैं। बहुत से लोगों को आज भी इन दोनों के बीच का अंतर नहीं पता है, साथ ही लोगों को यह लगता है कि इन दोनों में सिर्फ डिजाइन का फर्क है। बता दें कि बनाने के तरीके से लेकर स्वाद तक, इमरती और जलेबी के बीच और भी कई अंतर है, जो इन दोनों ही मिठाई को एक दूसरे से अलग बनाती है। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, जिन्हें इमरती और जलेबी एक लगती है, तो चलिए जानते हैं इन दोनों के बीच का अंतर।
बता दें कि जलेबी और इमरती के मेन इंग्रेडिएंट्स में अंतर है। जलेबी मैदे के आटे से बनाई जाती है, वहीं इमरती उड़द दाल और मूंग दाल से बनाई जाती है। मैदे से बनी जलेबी कुरकुरी और मीठी होती है, वहीं मूंग दाल और उड़द दाल से बनी जलेबी में नरम और उड़द के स्वाद से भरपूर होती है।
बता दें की जलेबी जहां गोल-गोल बनाई जाती है, वहीं इमरती फूल की तरह अलग डिजाइन में बनाई जाती है। शायद इमरती और जलेबी (इमरती रेसिपी ) दोनों एक जैसे न दिखे और इन दोनों में आसानी से भेद पता किया जा सके इसलिए हलवाई ने जलेबी और इमरती की डिजाइन को अलग बनाई होगी।
इसे भी पढ़ें: होली से पहले ऐसे बनाकर तैयार कर लें ठंडाई का मसाला
इमरती और जलेबी के बैटर बनाने का तरीका भी एक दूसरे से बहुत अलग है। बता दें कि इमरती के लिए उड़द दालको पीसकर कुछ देर के लिए फूलने के लिए छोड़ दिया जाता है, फिर इमरती बनाकर चाशनी में पिरोया जाता है। वहीं जलेबी में मैदा, दही और बेकिंग सोडा डालकर रात भर या कुछ घंटे खमीर आने के लिए छोड़ दिया जाता है। जलेबी के मिश्रण में जितना अच्छा खमीर होगा उतना क्रिस्पी जलेबी बनेगी। वहीं इमरती के बैटर को खमीर की जरूरत नहीं पड़ती है।
जलेबी एक भारतीय मिठाई नहीं है इसकी उत्पत्ति मध्य पूर्व देश विशेषकर ईरान को माना गया है। वहीं जलेबी की शुरुवात भारत को मानी गई है। इतिहासकारों के अनुसार इमरती पहली बार मुगल रसोई में बनी थी।
इसे भी पढ़ें: मैदे से नहीं इस बार बेसन से बनाएं स्वादिष्ट जलेबी, नोट करें आसान रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।