herzindagi
instant jalebi recipe

मैदे से नहीं इस बार बेसन से बनाएं स्वादिष्ट जलेबी, नोट करें आसान रेसिपी

गरमा-गरम जलेबी और रबड़ी हो जाए तो सर्द की शाम रंगीन हो जाती है। सर्दियों की शाम में गर्म पकवान खाने का मजा ही कुछ और है इसलिए आज हम आपको बेसन से जलेबी बनाने की विधि बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-25, 10:30 IST

जलेबी भले ही गुजराती मिठाई है, लेकिन इसे पसंद पूरे देशभर में किया जाता है। कुरकुरी मीठी चाशनी से भरी हुई जलेबी फाफड़ा का बेस्ट कॉम्बिनेशन है। आज भी घरों में मुंह मीठा करने से लेकर खास अवसर तक बाजार से जलेबी लाया जाता है, नहीं तो महिलाएं भी घर पर इसे बनाना पसंद करती हैं। जलेबी बनाना मुश्किल नहीं है यदि आपको सही मिश्रण और खमीर लाने का तरीका पता हो तो। मैदे से लेकर खोवा तक बाजार में कई तरह की जलेबी मिलती है, लेकिन क्या आपने कभी बेसन आटे से जलेबी खाई है? मैदे से बनी जलेबी हमारे हेल्थ के लिए फायदेमंद है, क्योकि मैदे का अत्याधिक सेवन हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक है। गुजरात में बेसन की जलेबी बेहद लोकप्रिय है, तो चलिए बिना देर किए इस मीठी सी रेसिपी के बारे में जानते हैं।

बेसन जलेबी बनाने के लिए सामग्री

besan jalebi recipe

  • एक कटोरी मैदा
  • एक चौथाई कप बेसन
  • आधा कप दही
  • तलने के लिए तेल
  • चाशनी के लिए चीनी
  • आवश्यकतानुसार पानी

बेसन जलेबी बनाने की विधि

  • बेसन जलेबी बनाने के लिए एक बाउल में मैदा, बेसन, दही और बेकिंग सोडाडालकर मिक्स करें।
  • बैटर में पानी डालें और अच्छे से गुठलियों को तोड़ते हुए मिक्स करें और खमीर आने के लिए छोड़ दें।
  • अब गैस में एक पैन गर्म करने के लिए रखें और तेल को अच्छे से गर्म होने दें।
  • बैटर को फेंटने के बाद एक छोटी नोजल वाली सॉस बॉटल में भरें।
  • तेल जब अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें गोल-गोल जलेबी बनाएं।
  • जलेबी को दोनों तरफ से सेंक लें और एक प्लेट में निकाल लें।
  • जलेबी के लिए चाशनी बनाना है इसके लिए एक पैन में पानी और शक्कर डालकर पिघलने दें।
  • चाशनी में एक चम्मच इलायची पाउडर मिक्स करें और एक तार की चाशनी बनकर तैयार हो जाए तो सभी तली हुई जलेबी को डालकर छोड़ दें।
  • गरमा गरम बेसन जलेबी तैयार है खाने के लिए सर्व करें।

बेसन जलेबी बनाने के लिए टिप्स

besan jalebi recipe ()

  • बेसन और मैदे के घोल को गाढ़ा रखें नहीं तो जलेबी परफेक्ट नहीं बनेगी।
  • एक्स्ट्रा स्वाद के लिए चाशनी में केसर के धागे मिला सकते हैं।
  • बेसन की जलेबी बहुत जल्दी ठंडी होती है इसलिए बनाने के बाद गरम गरम परोंसे।
  • बैटर को बॉटल में डालने से पहले अच्छे से फेंट लें ताकी गुठली न रहे और परफेक्ट जलेबी बने।
  • वैसे तो आप 4-5 घंटे पहले जलेबी के बैटर में खमीर लाने के लिए रख सकते हैं, यदि आपको इंस्टेंट बनानी है तो एक चुटकी ईनो का उपयोग कर सकते हैं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।