कैल्शियम और विटामिन्स के अलावा क्रोमियम भी है हमारे शरीर के लिए जरूरी

क्रोमियम हमारे शरीर के लिए एक जरूरी धातु है जो हमें डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाता है। इसलिए क्रोमियम से भरपूर चीजों का सेवन हमें रोज करना चाहिए। 

chromium rich foods in kitchen article

अगर आपकी स्किन बेजान नजर आती है और आपको हमेशा बेचैनी महसूस होती है तो एक बार आप अपने शरीर में क्रोमिChromium-richरा लीजिए। क्योंकि कैल्शियम और विटामिन्स के बारे में तो बहुत बात होती है लेकिन क्रोमियम के बारे में कोई बात नहीं करता है। जबकि क्रोमियम भी हमारे शरीर के लिए एक जरूरी धातु है जो हमें कई सारी बीमारियों और परेशानियों से बचाता है।

क्यों जरूरी है क्रोमियम

क्रोमियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। डायटिशियन डॉ. सिमरन सैनी कहते हैं कि क्रोमियम एक धातु है। जनरली इस धातु का इस्तेमाल स्टील बनाने, साइकिल या कार आदि के कई पार्ट्स बनाने में इस्तेमाल होता है। यह शरीर में इंसुलिन रिलीज करने में मदद करता है। इसकी कमी से ही डायबिटीज जैसी बीमारी होती है। इसलिए शरीर में इसकी कमी नहीं होनी चाहिए।

अब आप समझ गई होंगी की हमारे शरीर के लिए क्रोमियम काफी जरूरी है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि ऐसी क्या चीजें है जिनसे हमें आसानी से क्रोमियम प्राप्त हो सकता है।

दिल का खतरा कम करें

chromium rich foods in kitchen inside

रोजाना नियमित मात्रा में क्रोमियम लेने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। बैड कोलेस्ट्रॉल ही दिल की बीमारियों की वजह बनते हैं। इसलिए इसकी कमी से दिल की बीमारियां नहीं होती हैं। डॉ. सिमरन सैनी कहती हैं कि हार्ट अटैक से होने वाली ज्यादातर मौतों का कारण शरीर में क्रोमियम की कमी होती है। इसलिए शरीर में इसकी कमी न होने दें।

स्किन के लिए जरूरी

क्रोमियम की कमी से कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं जिससे स्किन बेजान नजर आती है। इसलिए स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्रोमियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है।

ये हैं फल

chromium rich foods in kitchen inside

कुछ फलों में काफी मात्रा में क्रोमियम होते हैं। सेब, केला, संतरा ऐसे फल हैं जिनमें क्रोमियम होता है। रोज सुबह एक कटोरी दही में एक सेब, संतरा और दो केला मिलाकर आप खाएंगी तो आपके पूरे दिन की क्रोमियम की जरूरत पूरी हो जाएगी।

इन सब्जियों का करें सेवन

अगर आप सुबह-सुबह फल खाना पसंद नहीं करती हैं तो वे सब्जियां खाएं जिनमें क्रोमियम होता है। ब्रोकोली, पपीता, अदरक, आलू, कॉर्न, लहसुन आदि में क्रोमियम होता है। इन सारी सब्जियों को तेल में लहसुन का तड़का लगाकर पांच मिनट के लिए फ्राई करें। फिर इसे प्लेट में सर्व कर खाएं। इन चीजों से भी आपके पूरे दिन की क्रोमियम की जरूरत पूरी हो जाएगी।

तुलसी का पत्ता

chromium rich foods in kitchen inside

इसी तरह से तुलसी के पत्ते में भी क्रोमियम होता है। इसलिए रोज सुबह दो से तीन तुलसी के पत्ते खाने से शरीर में क्रोमियम की कमी नहीं होती है। इनके अलावा ब्रेड, ब्राउन राइस, चीज़ आदि में भी क्रोमियम पाया जाता है।

अंडा और मीट

नॉनवेज खाने में तो हर तरह के मिनरल्स होते हैं। विशेषकर अंडा, मीट और शेलफिश में क्रोमियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। तो इन सारी चीजों का सेवन करें और शरीर को स्वस्थ रखेँ। क्योंकि छोटी-छोटी चीजों की कमी से ही शरीर बीमार होता है।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP