फ्रेंडशिप डे पर दिल्ली जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, नोएडा वाले इन 3 जगहों पर जाएं घूमने

अक्सर नोएडा में रहने वाले लोग किसी खास अवसर पर घूमने के लिए दिल्ली जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा नहीं करना होगा। 

 

friendship day in noida

दोस्तों के साथ यात्रा करना मजेदार और मनोरंजक होता है। लेकिन लंबी छुट्टी नहीं मिलने की वजह से कहीं घूमने जाना आसान नहीं हो पाता। भले ही आपके ग्रुप में किसी 2 दोस्त को ऑफिस से छुट्टी मिल जाए, लेकिन तीसरा ऐसा जरूर होगा, जो घूमने के लिए मना कर देता है। अगर आप भी कई बार दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बनाते हैं, लेकिन कैंसिल हो जा रहा है, तो परेशान न हों। इस बार आप फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों के साथ सुबह से लेकर शाम तक समय बिता सकते हैं। इसके लिए आपको शहर से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नोएडा की कुछ फेमस जगहों के बारे में जानकारी देंगे।

नोएडा में आर्ट गैलरी देखने जाएं

Friendship Day Activities

कला प्रेमियों के आर्ट गैलरी देखना, एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। नोएडा में ऐसी कई आर्ट गैलरी हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन यहां पर रखी चीजें देखने के बाद आपको यहां से वापस आने का मन नहीं होगा। फ्रेंडशिप डे पर आप अपने दोस्तों के साथ यहां आ सकते हैं। इन्हें नोएडा की फेमस जगहों में गिना जाता है।

  • द कल्चर गैलरी- नोएडा के सेक्टर 15 में स्थित है। यह गैलरी भारतीय कला और संस्कृति को दर्शाती है।
  • रूट 66 आर्ट गैलरी- यह नोएडा के सेक्टर 50 में स्थित है।
  • आर्टिसन आर्ट गैलरी- नोएडा के सेक्टर 63 में स्थित है।
  • स्पॉटलाइट आर्ट गैलरी- नोएडा के सेक्टर 72 में स्थित है।

नोएडा स्टेडियम

नोएडा स्टेडियम खेलकूद और फिटनेस के शौकीनों को पसंद आएगा। इस बार फ्रेंडशिप डे रविवार के दिन पड़ रहा है, तो आप अपने दोस्तों के साथ घंटों तक समय बिताने के लिए यहां जा सकते हैं। साथ ही आप क्रिकेट, फुटबॉल, और टेनिस जैसे खेलों का भी यहां मजा उठा सकते हैं। यहां आने के बाद एक बार फिर आपको अपने बचपन की यादें ताजी हो जाएंगी। स्टेडियम का हरा-भरा वातावरण और खुली जगह आपको एक ताजगी का अहसास करवाएगी। यह नोएडा में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • कैसे पहुंचे-नजदीकी नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन है, जहां से पहुंचने में लगभग 15-20 मिनट लग सकते हैं। आप ऑटो-रिक्शा, टैक्सी या कैब से आ सकते हैं।

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट

noida places

ग्रेटर नोएडा की सबसे फेमस जगहों में से एक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट है। यह जगह प्रमुख मोटर रेसिंग ट्रैक है, जहां का नजारा एक बार देखने के बाद आप बार-बार यहां जाना चाहेंगे। यहां मोटरस्पोर्ट्स इवेंट्स जैसे कि बाइक्स रेसिंग, कार रेसिंग और ड्रिफ्टिंग जैसे खेल करवाए जाते हैं। मोटरस्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है।

  • कैसे पहुंचे- आप नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन उतरकर यहां पहुंच सकते हैं। यहां से आपको ऑटो-रिक्शा, टैक्सी या कैब लेनी होगी। यहां पहुंचने में आपको लगभग 30-45 मिनट लग सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP