About bharat gaurav train: हर दिन बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं। एक शहर से दूसरे और एक राज्य से दूसरे राज्यों में जाने के लिए ट्रेन एक अच्छा माध्यम है।
देश में ऐसी कई प्रकार की ट्रेनें चलती हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। वंदे भारत, महाराजा एक्सप्रेस, पैलेस ऑन व्हील्स और रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स, द गोल्डन चैरियट और द डेक्कन ओडिसी ये ऐसी ट्रेनें हैं, जिससे लगभग हर कोई सफर करना चाहेगा।
भारत गौरव भी एक ऐसी ट्रेन है, जिसके बारे में बहुत काम लोग ही जानते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको भारत गौरव ट्रेन का इतिहास और इससे जुड़ी कुछ रोचक जानकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
भारत गौरव ट्रेन की खासियत जानने के बाद यकीनन आप भी एक बार इस ट्रेन से जरूर सफर करना पसंद कर सकते हैं और भारत दर्शन देखने का आनंद उठा सकते हैं।
गौरव ट्रेन की खासियत जानने से पहले यह जान लेते हैं कि भारत में इस ट्रेन की शुरुआत कब हुई थी। दरअसल, इस ट्रेन की शुरुआत साल 2002 में हुई थी। कहा जाता है कि धीरे-धीरे यह ट्रेन लोगों के बीच इस कदर प्रचलित होने लगी कि देश के कई राज्यों से अन्य भारत गौरव ट्रेनें खो दी गई।
इसे भी पढ़ें: दिन के मुकाबले रात को क्यों तेज चलती है ट्रेन, आप भी जानें
भारत गौरव ट्रेन का इतिहास जानने के बाद यह जान लेते हैं कि इस ट्रेन की शुरुआत करने का उद्देश्य क्या था? दरअसल, भारतीय रेलवे ने भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने और विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत हुई थी।
जी हां, भारत गौरव घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और विश्व स्तर पर भारत की सुंदरता पहुंचाने के लिए भारत सरकार की पहल है। कहा जाता है कि भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' और 'देखो अपना देश' के तहत हुई है। (H1, H2 या A1 क्या है)
यह जानना बहुत जरूरी है कि जिस स्लोगन तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत हुई है उसका मुख्य अर्थ क्या है? दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ट्रेन के तहत आप अद्भुत भारत का दर्शन कर सकते हैं।
जी हां, भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से भारत की पौराणिक जगह से लेकर ऐतिहासिक जगह और धार्मिक स्थलों का दीदार कर सकते हैं। इस ट्रेन के तहत भारत की पौराणिक और सांस्कृतिक परंपरा को भी करीब से देख सकते हैं। इसके तहत आप 7 ज्योतिर्लिंग समेत कई शक्तिपीठ का दर्शन कर सकते हैं।
भारत गौरव ट्रेन का किराया कितना होगा, इसके बारे में कहा जाता है कि जब 21 जून 2022 को देश की पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से निकली थी तो किराया करीब 62 हजार 375 रूपया था।
जी हां, कहा जाता है कि दिल्ली से खुलने वाली भारत गौरव ट्रेन 17 रात और 18 दिन में भारत की कई अद्भुत और शानदार सैर पर निकली थी। यह ट्रेन करीब 8 राज्यों से होती हुई दिल्ली पहुंची थी।
इसे भी पढ़ें: लंबी ट्रेन यात्रा को बनाना चाहते हैं आरामदायक, तो जरूर फॉलो करें ये स्टेप्स
भारत गौरव ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं सैलानियों को खूब आकर्षित करती हैं। जी हां, कहा जाता है कि इस ट्रेन में थर्ड क्लास में सफर करने का मौका मिलता है। इसके अलावा इस ट्रेन में यात्रियों को शाकाहारी भोजन भी मिलेगा। इसके अलावा, सिक्योरिटी और ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलती है। (भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन)
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
[email protected],assets.thehansindia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।