ऐसे कई लोग हैं जो छोटे-छोटे घरों में रहते हैं यहां तक कि किचन भी बहुत छोटे होते हैं। ऐसे घरों में ज्यादातर स्मार्ट चीजें होती हैं। किचन में चूंकि जगह कम होती है तो लोग अपने दराज, स्टोरेज आदि को बड़ी स्मार्टली सेट करते हैं, ताकि काम भी आसानी से किया जा सके।
अगर आपका किचन भी छोटा है तो आपको अपने किचन में ऐसे जरूरी और स्मार्ट अप्लायंसेस रखने चाहिए, तो स्पेस कम घेरने के साथ आपके काम को भी आधा कर दें। आप किचन में फूड प्रोसेसर, ब्लेंडर, स्नैक मेकर आदि कई अप्लायंसेस रख सकती हैं। ऐसे ही अन्य किचन अप्लायंसेस के बारे में चलिए आपको इस आर्टिकल में बताएं।
इंस्टेंट पॉट
इंस्टेंट पॉट प्रेशर कुकर की तरह होता है। बीते समय में यह ज्यादा लोकप्रिय हुआ है और इसलिए आपने इसके बारे में काफी सुना होग। प्रेशर कुकर की तरह इंस्टेंट पॉट नमी को सील कर देते हैं जो तापमान बढ़ने पर भाप में बदल जाती है। इसमें पानी का भी कम इस्तेमाल किया जाता है और यह इलेक्ट्रिसिटी कम खपत करता है। इसमें आप चावल, दाल से लेकर कई सब्जियां भी तैयार कर सकती हैं। इसलिए किचन में 3 से 4 कुकर और पैन को रखने के बजाए आप इंस्टेंट पॉट को रखकर किचन स्मार्ट बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : बड़े-बूढ़े लोगों के काम को आसान बना सकते हैं ये किचन अप्लाइंसेस
स्नैक मेकर
सोचिए आपका कितना समय बचेगा अगर आप स्नैक्स की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने की बजाय स्नैक मेकर का काम करें? आपको हाथ गंदे किए बिना स्नैक्स का मिश्रण बनाना है और उसे इस मिनी मेकर में रखकर अपने हिसाब के स्नैक्स बना लें। इसके साथ अलग-अलग तरह के प्रेस शेप भी आते हैं तो आप जैसा मर्जी चाहे वैसा स्नैक बना सकते हैं। इसे यूज करना भी आसान है क्योंकि इसमें आपको स्नैक डो डालकर उसे धीरे-धीरे चलाना है। आप इसमें नमकीन, चकली, सेव, फर्सन आदि बना सकती हैं।
फूड प्रोसेसर
एक फूड प्रोसेसर आपकी बहुत मदद कर सकता है। आप इसमें चॉपिंग, ब्लेंडिंग, स्लाइसिंग, ग्राइंडिंग, प्यूरीइंग, व्हिसकिंग जैसे कई सारे काम आसानी से कर सकेंगी। यह आपके किचन को स्मार्ट बनाने के लिए परफेक्ट अप्लायंस है। आपको अगर नहीं पता है तो आपको बता दें कि आप इसमें आटा तक गूंथ सकती हैं। यह आपका बहुत समय बचाता है जिससे आप खाना भी जल्दी बना पाती हैं। हमेशा अच्छी और हाई वोल्टेज वाला फूड प्रोसेसर चुनें। साथ ही आपके प्रोसेसर के ब्लेड्स इंटरचेंजेबल होने चाहिए।
इसे भी पढ़ें : मिलेनियल्स के कामों को आसान बना देंगे ये किचन अप्लाइंसेस
हैंड ब्लेंडर
प्यूरी या ब्लेंडिंग करने के लिए क्या आप पहले चीजों को ठंडा करने का वेट करती हैं? ऐसे में आपका कितना समय जाता है, है न? तो अब अपने किचन को स्मार्ट बनाएं और घर में हैंड ब्लेंडर ले आएं। अगर आप पैन या कढ़ाई में ग्रेवी बना रही हैं तो आप उसी में ब्लैंडिंग कर सकती हैं। यह भारी ब्लेंडर जैसा बहुत बल्की नहीं होता और आवाज भी नहीं करता। यह पोर्टेबल होता है इसलिए इसे आप आसानी से इधर-उधर कर सकती हैं।
माइक्रोवेव
खाना गर्म करने के लिए आप 4 पैन निकालकर उसे गैस में गर्म करती होंगी? सोचिए अगर आपके पास अच्छा माइक्रोवेव होगा तो बर्तन धोने के झंझट से भी कितना बचेंगी। एक ही प्लेट में कई सारी चीजें रखकर आप ओवन में गर्म कर सकती हैं। यह आपका काफी समय बचाएगा और इसे उपयोग करना काफी सुविधाजनक भी है। माइक्रोवेव (माइक्रोवेव हैक्स) में खाना जलता भी नहीं और यह काफी किफायती होता है।
अब आप भी किचन को स्मार्ट बनाइए और अपने छोटे से किचन में टूल्स और तमाम अप्लायंसेस भरने की जगह इन्हें लेकर आएं। यह आपका काफी सारा समय भी बचाएंगे। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों