स्लो कुकर का इस्तेमाल करते समय ना करें ये मिस्टेक्स

अगर आप स्लो कुकर को अपनी किचन में रख रही हैं तो उसका इस्तेमाल करते समय इन मिस्टेक्स से बचें।

slow cooker mistakes in hindi

किचन में हम सभी कई तरह के एप्लाइंस का इस्तेमाल करते हैं, जो हमारे काम को आसान बनाते हैं। इन्हीं में से एक है स्लो कुकर। स्लो कुकर एक ऐसा कुकिंग एप्लाइंस है, जो पिछले कुछ समय में काफी अधिक पॉपुलर हुआ है। आप इसमें भोजन रखकर बस बटन दबाएं। आपका डिलिशियस फूड बनकर तैयार हो जाएगा।

इसमें कम तापमान पर खाना पकाया जाता है। स्लो कुकर को इसलिए भी पसंद किया जा रहा है, क्योंकि यह आपके कुकिंग के काम को काफी अधिक आसान बना देता है। हालांकि, कई लोगों को यह शिकायत होती है कि स्लो कुकर में उनका भोजन उतना अधिक अच्छा नहीं बनता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आप उसे इस्तेमाल करते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको स्लो कुकर का इस्तेमाल करते समय की जाने वाली कुछ ऐसी ही मिस्टेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए-

जरूरत से ज्यादा पानी शामिल करना

यह एक कॉमन मिस्टेक है, जो अमूूमन स्लो कुकर का इस्तेमाल करते हुए लोग करते हैं। दरअसल, जब स्लो कुकर में खाना पकाया जाता है, तो उसे कम तापमान पर बनाया जाता है। जिसके कारण उसे अच्छी तरह से पकाने के लिए आवश्यकता से अधिक पानी को उसमें शामिल किया जाता है। हालांकि, आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। इससे आपकी डिश बहुत अधिक लिक्विड हो जाती है। हमेशा ध्यान रखें कि आप अपनी डिश में उतना ही पानी डालें, जितनी उसमें आवश्यकता है।(इंस्टेंट पॉट से जुड़े हैक्स)

अपने स्लो कुकर को ओवरफिल करना

biggest slow cooker mistakes

यह भी एक ऐसी मिस्टेक है, जो आपके खाने के टेस्ट को खराब कर सकती हैं। कई बार हम एक साथ भोजन पकाने के लिए उसे ओवरफिल करते हैं। लेकिन ऐसा करने से ना केवल फूड गिर जाता है, बल्कि इससे खाना सही ढंग से पक भी नहीं पाता है। हो सकता है कि इस तरह जब आप खाना बनाएं तो आपको अंततः खाना हल्का कच्चा-पक्का महसूस हो। इसलिए यह ध्यान दें कि आपका कुकर ⅓ भरा होना चाहिए। इससे अधिक मात्रा में फूड फिल ना करें।

इसे भी पढ़ें-जल्दी-जल्दी में बनाना है खाना तो प्रेशर कुकर से जुड़े ये 3 हैक्स आपकी करेंगे बहुत मदद

पहले डिफ्रॉस्टिंग ना करना

कई बार हम स्लो कुकर में सीधे ही फूड को पकाने के लिए रख देते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से भी बचना चाहिए। मसलन, जब आप स्लो कुकर में मीट पका रहे हैं तो पहले उसे डिफ्रॉस्ट अवश्य करें। दरअसल, जब आप फूड को डिफ्रॉस्ट किए बिना सीधे की स्लो कुकर में फूड पकाने के रखते हैं तो इससे ना केवल आपको अधिक समय लगता है, बल्कि इससे फूड में वह हॉर्मफुल बैक्टीरिया भी रह जाते हैं। दरअसल, स्लो कुकर का कम तापमान संभावित हानिकारक जीवाणुओं को मारने में सक्षम नहीं है। इसलिए, पहले आप फूड को डिफ्रॉस्ट अवश्य करें।(कुकिंग से जुड़ी मिस्टेक्स)

पहले फूड इंग्रीडिएंट को तैयार ना करना

avoid common slow cooker mistakes

कई बार हम स्लो कुकर में सीधे ही मीट, सब्जियां, प्याज व मिर्च को पकाने के लिए रख देते हैं। हालांकि, ऐसा करने से आपको शायद वह टेस्ट ना मिले, जैसा कि आप चाहती हैं। इसलिए, आप स्लो कुकर में कच्चा प्याज व मिर्च डालने से पहले उसे पैन में थोड़ा भूरा होने दें। इससे डिश का टेस्ट काफी अधिक बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें-प्रेशर कुकर में इन चीजों को बनाने की कभी न करें गलती

जब डिश पक रही हो तो ढक्कन हटा देना

स्लो कुकर में भोजन पकाने के लिए थोड़े अतिरिक्त समय की आवश्यकता होती है। ऐसे में अगर आप खाने को सही ढंग से पकाने से पहले ही ढक्कन को हट देते हैं तो इससे उसकी हीट और भी कम हो जाती है। जिससे खाना बिल्कुल भी सही ढंग से नहीं बन पाता है। इसलिए, खाना पूरी तरह से पकाने से पहले लिड को हटाने की भूल ना करें।

तो अब आप भी स्लो कुकर का इस्तेमाल करते समय इन छोटी-छोटी गलतियों से बचें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Aamzon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP