शादी का माहौल लगभग सभी जगह एक जैसा ही होता है। गाना-बजाना, शानदार सजावट, दोस्तों और यारों की महफिल, रिश्तेदारों के ताने और खूबसूरत दूल्हा और दुल्हन के बिना एक शादी अधूरी है। मगर क्या बस यही चीज जरूरी है? एक भारतीय शादी में खाना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। यही कारण है हम लोग खाने पर भरपूर जोर देते हैं। लोगों की पसंद का पूरा ख्याल रखा जाता है और हर कोई चाहता है कि उसके घर की शादी और उसका खाना सबको सालों-साल तक याद रह जाए।
भारत विविध संस्कृतियों का देश है और यहां हर राज्य, हर शहर का अपना एक कल्चर, एक प्रथा, परंपरा और खाना है। पारंपरिक व्यंजन हैं, जिनके बिना शादियां अधूरी रहती हैं। महाराष्ट्रीयन शादियों में भी खूब रंग जमता है और खाना एक ऐसी चीज है, जो लोगों को आपस में मिलने-जुलने का मौका देता है।
आज इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्रीयन शादी के मेनू में शामिल उन व्यंजनों के बारे में बताने वाले हैं, जो बहुत खास होते हैं। यह पारंपरिक व्यंजन आपको हर मराठी कपल की शादी के मेनू का हिस्सा दिखेंगे।
बटाटा वड़ा
अरे ये सिर्फ महाराष्ट्रीयन के लिए एक स्ट्रीट-फूड नहीं है, बल्कि एक इमोशन है। यह स्ट्रीट फूड आपको महाराष्ट्रीयन शादी के मेनू में भी जरूर मिलेगा। इसे आप आलू का बोंडा भी कह सकते हैं। इसे फ्राई की हुई हरी मिर्च और चटपटी चटनी के साथ खाया जाता है। चाय के साथ इसे खाने का अलग ही मजा है। यह स्टार्टर के रूप में शादी में सर्व किया जाता है।
मटकी उसल
मटकी उसल एक हेल्दी सूखी सब्जी होती है, जिसे स्प्राउट से बनाते हैं। इसे मोठ बीन्स के साथ बनाया जाता है। इसे चपाती या चावल और दाल के साथ खाएं। यह बहुत हेल्दी और परफेक्ट सब्जी है जो आपको स्वास्थ्य के साथ स्वाद भी भरपूर देगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे भी महाराष्ट्रीयन शादी के मेनू में शामिल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के इन 9 लाजवाब व्यंजनों में आपकी फेवरेट डिश है क्या?
पांढरा रसा
पांढरा रसा एक सफेद रंग की फ्लेवर्ड चिकन ग्रेवी है। मुंह में पानी लाने वाली यह रेसिपी कोल्हापुर की खासियत है। इसे नारियल और खसखस बीजों से तैयार किय़ा जाता है। साबुत मसालों के साथ मटन को धीमी आंच पर पकाया जाता है और तब तैयार होता है पांढरा रसा जिसे शादी के मेनू में भी शामिल करते हैं। चावल, भाकरी या चपाती के साथ इसे खाने का चलन है (कैसे बनता है खसखस)।
दाल तड़का
महाराष्ट्रीयन शादी के फूड मेनू में दाल एक आवश्यक वस्तु होनी चाहिए। दाल फ्राई या दाल तड़का ऐसे स्वादिष्ट दाल व्यंजन है, जिसे शादी के मेनू में शामिल किया जाता है। बहुत से लोग मसाले वाली मूंग दाल, गुजराती कढ़ी, दाल बाटी या दक्षिण भारतीय सांभर भी पसंद करते हैं।
श्रीखंड
श्रीखंड एक गाढ़ी मलाईदार और स्वादिष्ट भारतीय डेजर्ट है जिसे दही, पाउडर चीनी, इलायची, केसर और मेवों से बनाया जाता है। इसे अक्सर थाली के हिस्से के रूप में या पूरी के साथ परोसा जाता है। यह गुजराती और मराठी व्यंजनों में एक पारंपरिक मिठाई है। महाराष्ट्रीयन शादी के मेनू में मीठे के तौर पर श्रीखंड शामिल न हो तो खाना पूरा नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें: इन महाराष्ट्रियन डिशेज़ के साथ ब्रेकफास्ट को बनाएं लाजवाब
भरली वांगी
भरली वांगी महाराष्ट्र की भरवां बैंगन की पारंपरिक रेसिपी है। नारियल और मूंगफली की चटपटी और तीखी ग्रेवी को छोटे बैंगन में भरा जा सकता है। यह गुजराती डिश सांभरियू शाक की तरह ही होता है। कुछ लोग बैंगन को स्टीम किया जा सकता है, स्टर फ्राई या पैन फ्राई करते हैं। इसे डीप फ्राई और बारबेक्यू भी किया जा सकता है (मूंगफली और तिल की चटनी)।
इसके अलावा अंगूर रबड़ी, फ्रूट श्रीखंड, दिलजानी, मूंग दाल का हलवा आदि कई सारी स्वीट डिशेज और कई तरह के सूप भी शामिल किए जाते हैं। मेन कोर्स, स्टार्टर, ड्रिंक्स आदि में भी कई पारंपरिक चीजों को शामिल किया जाता है।
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक करें और फेसबुक में अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। ऐसे ही रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों