महाराष्ट्र के इन 9 लाजवाब व्यंजनों में आपकी फेवरेट डिश है क्या?

अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो आपको यकीनन महाराष्ट्र के इन फेमस फूड लुत्फ उठाना चाहिए।
Shadma Muskan

महाराष्ट्र एक ऐसा देश है जहां हर जगह स्वादिष्ट व्यंजनों को चखने का मौका मिल जाएगा। वैसे तो यहां काफी कुछ है घूमने के लिए जैसे- आप यहां भवन, महल, फोर्ट, गुफा और पैलेस आदि जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो महाराष्ट्र के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने आते हैं। 

महाराष्ट्र की ये डिशेज, सिर्फ महाराष्ट्र के लोगों के ही नहीं बल्कि भारत के लगभग हर किसी की पहली प्राथमिकता है। तो चलिए, आज हम आपको बता रहे हैं महाराष्ट्र के कुछ ऐसे डिफरेंट व्यंजनों के बारे में, जिन्हें आप अपनी फूड लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।  

1 पूरन पोली

पूरन पोली महाराष्ट्र की सबसे लोकप्रिय स्वीट डिश है, जिसे उत्सव के मौके पर बनाया जाता है। खासतौर से गणेश चतुर्थी के उत्सव पर, महाराष्ट्र के घरों में पूरन पोली बनाने की परंपरा है। कई लोग इसे दिवाली के मौके पर भी बनाते हैं। आपको बता दें पूरन पोली एक तरह की रोटी है, जिसे दाल, गुड़ के मिश्रण और आटे के तैयार किया जाता है। आपको महाराष्ट्र में की पूरन पोली को जरूर चखना चाहिए। (पूरन पोली बनाने का तरीका)

2 कोथिंबीर वड़ी

अगर आपको चाय के साथ स्नैक्स खाना पसंद करते है, तो आप महाराष्ट्र की फेमस कोथिंबीर वड़ी को जरूर करना चाहिए। यह महाराष्ट्र और गुजरात में खूब बनाई और खाई जाती है। अगर आप महाराष्ट्र घूमने के लिए नहीं गई हैं, तो आप इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। इसे आप अपने टेस्ट के हिसाब के हिसाब से फ्लेवर दे सकती हैं।  

इसे ज़रूर पढ़ें- चाय के साथ सर्व करें आलू की कोथिंबीर वड़ी, जानें आसान विधि 

 

3 मोदक

जब भी हम महाराष्ट्र के फेमस व्यंजन की बात करते हैं, तो इसमें मोदक शामिल न किया जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। क्योंकि मोदक महाराष्ट्र में काफी पसंद किए जाते हैं और बनाए जाते हैं। हालांकि, मोदक पूरे भारत में प्रसाद के तौर पर भी बनाए जाते हैं। लेकिन जब बात स्वाद की आती है तो महाराष्ट्र के मोदक की सबसे ऊपर आते हैं।  

4 भरली वांगी

महाराष्ट्र की लिस्ट में भरली वांगी एक स्वादिष्ट व्यंजन के तौर पर शामिल है। इसे बैंगन में मसाले में भरकर बनाया जाता है। ये सब्जी ना सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि बहुत हेल्दी भी है। आप इसे घर में झटपट तैयार कर सकती हैं। यकीनन चावलों के साथ आपने बैंगन का भर्ता से लेकर बैंगन की करी आदि डिशेज बनाई होंगी लेकिन इस बार भरली वांगी जरूर ट्राई करें।  

5 भरली भिंडी

भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे लोग कई तरह से बनाया जा सकता है। लेकिन जब बात महाराष्ट्र की आती है तो भरली भिंडी की बात ही कुछ और है। यह व्यंजन स्वादिष्ट और तीखा होता है और ज्यादतर लोग दोपहर के भोजन के साथ-साथ खाना पसंद करते हैं। इसे भिंडी को बीच से आधा काटकर उसमें स्टफिंग डाली जाती है और फ्राई किया जाता है। 

6 मसाला भात

अगर आप चावल खाने की शौकीन हैं तो आप महाराष्ट्र की फेमस मसाला भात को जरूर ट्राई करें। क्योंकि यह महाराष्ट्र का ऐसा व्यंजन है, जिसे महिलाएं कई तरह से बना सकती हैं। आप महाराष्ट्र में वेज या फिर नॉन वेज मसाला भात का लुत्फ उठा सकती हैं।  

इसे ज़रूर पढ़ें- टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें गुजराती मसाला भात, जानिए आसान विधि 

7 सोलकढ़ी

सोलकढ़ी महाराष्ट्र में काफी लोकप्रिय है। इस ड्रिंक को महाराष्ट्र के लोग बड़ी शौक से पीते हैं। क्योंकि यह ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि हेल्दी भी होती है। इसे कई तरह से बनाया जा सकता है जैसे बटर सोलकढ़ी, नारियल सोलकढ़ी आदि। हालांकि, कई लोग स्नैक्स के साथ चाय पीना पसंद करते हैं, तो कोई कोल्ड ड्रिंक या फिर लस्सी पीना पसंद करते हैं। लेकिन आप इस बार सोलकढ़ी का लुत्फ जरूर उठाएं। (सोलकढ़ी की आसान रेसिपी)

8 अमटी

दाल या फिर आमटी महाराष्ट्रीयन व्यंजनों सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। आमटी का शाब्दिक अर्थ तेज दाल है लेकिन यह मीठे और मसालेदार स्वाद का मिश्रण होता है। यह आमतौर पर एक वेजिटेरियन प्रिपरेशन है जो पानी बेस है और इसमें दाल डाली जाती है। आप इसे कई तरह से बना सकती हैं लेकिन दाल-भात-आमटी का कॉम्बिनेशन सभी को बहुत पसंद किया जाता है।  

 

9 मिसल पाव

जब भी हम मुंबई के स्ट्रीट फूड्स की बात करते हैं, तो यकीनन पाव भाजी, बटाटा वड़ा, रगड़ा पेटीस वड़ा पाव आदि नाम जरूरी शामिल होते हैं और होना भी चाहिए क्योंकि मुंबई की सड़कों पर गर्मागर्म इन स्ट्रीट फूड्स का लुत्फ उठाने की बात ही कुछ और है। लेकिन क्या आपने महाराष्ट्र का मिसल पाव खाया है। अगर आपने महाराष्ट्र का मिसल पाव नहीं खाया है, तो आपको एक बार जरूर चखना चाहिए। 

महाराष्ट्र की इन डिशेज में आपकी फेवरेट कौन-सी है। हमें फेसबुक पर बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Shutterstock) 
Famous Foods Maharashtrian Recipes Best Places to Eat Maharashtra