दही एक ऐसा इंग्रीडिएंट्स हैं जिसका इस्तेमाल लगभग हर व्यंजन में किया जाता है। यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि बॉडी के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल गर्मियों में ज्यादा किया जाता है। बता दें दही में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं।
आप भी यकीनन दही का इस्तेमाल कई तरह से किया होगा जैसे- सब्जी बनाने के लिए, ड्रिंक बनाने के लिए या सादा दही। कुछ लोग दही में ही तड़का लगा देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसी चीजें भी मौजूद हैं जिनके साथ दही खाना नही चाहिए? अगर आपको नहीं पता है, तो यह मददगार साबित हो सकता है।
दही स्वाद में तो अच्छा होता ही है, साथ ही यह पाचन में भी मदद करता है। आयुर्वेद में दही को सेहतमंद माना गया है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें दही के साथ नहीं खाना चाहिए। अगर आप खा लेते हैं, तो आपकी हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं दही को किसके साथ खाने से बचना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- दही से तैयार इन शानदार रेसिपीज को आप भी घर पर बनाएं
अगर आप चीज वाली डिशेज में दही का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब ऐसा न करें क्योंकि ये दोनों ही डेयरी प्रोडक्ट्स हैं। इनका कॉम्बिनेशन न सिर्फ खाने का स्वाद बिगाड़ सकता है, बल्कि हेल्थ पर भी बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में चीज पिज़्ज़ा, पास्ता, सैंडविच जैसी डिशेज में दही की जगह मलाई, क्रीम या थोड़ा दूध इस्तेमाल करें।
मछली के साथ दही का इस्तेमाल न करें, इससे स्वाद बिगड़ सकता है और आपको हेल्थ से रिलेटेड परेशानियां भी हो सकती हैं। हालांकि, पारंपरिक बंगाली व्यंजनों में दही का इस्तेमाल किया तो जाता है, लेकिनकच्चा नही इसे पूरी तरह से पकाया जाता है। पकाने से दही की तासीर बदल जाती है और यह नुकसान भी नहीं पहुंचाता।
यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है कि उड़द की दाल के साथ दही का इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता। आयुर्वेद के अनुसार यह दाल भारी होती है और पचने में आसान नहीं होती। अगर आप इसके साथ दही का इस्तेमाल करेंगे, तो स्वाद के साथ-साथ हेल्थ को भी बुरा असर पड़ेगा।
अचार के साथ आप कभी भी दही का इस्तेमाल न करें। इससे अचार खराब हो जाएगा और आप इसे लंबे वक्त तक रख भी नहीं सकेंगे। कई बार लोग दही और अचार एक साथ सर्व करते हैं, लेकिन आप ऐसा न करें। ऐसा करना आपके लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- दही से जुड़े ये 5 हैक्स किचन में आएंगे बेहद काम
आपने कई रेसिपीज में दही इस्तेमाल करते देखा होगा जैसे- मछली, नॉनवेज या अंडा करी। इसमें दही इस्तेमाल करने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता, लेकिन अगर आप कच्चा दही इन चीजों के साथ इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको सोचने की जरूरत है।
इस बार इन चीजों के साथ दही का इस्तेमाल करने से बचें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।