Uttar Pradesh Tourist Places: सर्दियों का मौसम प्यार और रोमांस के लिए सबसे बेहतरीन होता है,क्योंक इस दौरान पार्टनर के साथ घंटों बैठना और ठंडी हवाओं का आनंद लेना एक अलग ही अनुभव होता है। ऐसे में, अगर आप अपने पार्टनर के साथ कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप उत्तर प्रदेश को अपना विकल्प बना सकते हैं। भारत के उत्तर में प्रमुख राज्यों में उत्तर प्रदेश का नाम काफी मशहूर है। सांस्कृतिक विरासत, राजनीतिक, धार्मिक, भौगोलिक और समृद्ध इतिहास से भरपूर यह राज्य अपनी अनूठी परंपराओं के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यही वजह है कि देशी-विदेशी सेलानियों का जमावड़ा यहां सालों भर लगा रहता है। यहां मौजूद ताजमहल और आगरा के किले के बारे में तो लगभग सभी जानते हैं, लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। आइए आज हम उसी के बारे में विस्तार से बताते हैं।
सर्दियों में पार्टनर के साथ उत्तर प्रदेश की इन जगहों का करें दीदार
सर्दियों के मौसम में अगर आप पार्टनर के साथ उत्तर प्रदेश जा रहे हैं, तो इन जगहों का दीदार कर सकते हैं। इस सुहावने मौसम के दौरान ठंडी हवाओं और धूप में पार्टनर के साथ प्राकृती की खूबसूरती का आनंद लेना, काफी रोचक हो सकता है। ऐसे में, कपल को आपस में यादगार पल बिताने के लिए एकबार यूपी का प्लान करना बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
झांसी (Jhansi Tourist Places)
उत्तर प्रदेश में कई ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल हैं, जहां आपको अच्छा नजारा देखने को मिल सकता है। इन्हीं में से यूपी एक जगह झांसी भी है। इस शहर में पार्टनर के साथ घूमने लायक झांसी का किला, रानी लक्ष्मी बाई का महल, संत जूड चर्च, राजकीय संग्रहालय झांसी जैसे कई ऐतिहासिक जगहें हैं। यहां आप घंटो समय बिता कर एक-दूजे के सुख-दुख बांट सकते हैं।
आगरा (Agra Tourist Places)
ताजमहल का शहर आगरा प्यार का प्रतीक है। यहां आप ताजमहल के सामने बैठकर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। इसके अलावा, आप आगरा किला, इतिमद-उद-दौला का मकबरा और मेहताब बाग जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं।
मथुरा-वृंदावन की मंदिरें (Vrindavan-Mathura Tourist Places)
भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में आप कई मंदिरों और धार्मिक स्थलों को देख सकते हैं। यहां आप राधा-कृष्ण के मंदिरों में दर्शन कर सकते हैं और स्थानीय संस्कृति का आनंद ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-पार्टनर के साथ जयुपर से बना रहे हैं ट्रिप प्लान, तो इन जगहों पर जाएं घूमने
काशी (Kashi Tourist Places)
यूपी में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं। इन्ही जगहों में से एक है वाराणसी। यहां के घाट पूरी दुनिया में फेमस हैं। यहां काशी विश्वनाथ का मंदिर समेत अस्सी घाट और मणिकर्णिंका घाट सबसे ज्यादा फेमस हैं। यहां विदेश से पर्यटक सबसे अधिक आते हैं।
इसे भी पढ़ें-पहली बार लखनऊ जाने वाले लोग जरूर देखकर आएं ये 3 चीजें, वरना अधूरा होगा ट्रिप
अयोध्या (Ayodhya Tourist Places)
उत्तर प्रदेश में घूमने लायक जगहों में से एक हैं-अयोध्या। यहां पर अनेक धार्मिक स्थल और प्राचीन मंदिर हैं, जो हिन्दू धर्म के लिए आदर्श और प्रतिष्ठित माने जाते हैं। यहां पर भगवान राम ने जन्म लिया था। राम मंदिर अयोध्या नगरी में स्थापित है। यह मंदिर भगवान राम के जन्मस्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यहां पर सैर करने के लिए कनक भवन, हनुमान गढ़ी और तुलसी स्मारक भवन है।
इसे भी पढ़ें-लखनऊ-अयोध्या के इन टूर पैकेज से घूमने पर नहीं आएगा ज्यादा खर्च, जानें यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों