भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक, मदुरै वास्तव में भारत के तमिलनाडु राज्य की ’सांस्कृतिक राजधानी’ माना जाता है। यह शहर न केवल तमिलनाडु में तीसरा सबसे बड़ा है, बल्कि भारत के स्तर पर देश की रैंकिंग में 44 वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। मदुरे में आपको सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले कई ऐतिहासिक स्मारकों के अलावा कई प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर जैसे कि मीनाक्षी अम्मन मंदिर आदि देखने को मिलेंगे। यह शहर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी लोकप्रिय है। इस शहर 17 वीं शताब्दी की समृद्ध वास्तुकला का चित्रण करने वाले कई मंदिरों व इमारतों का साक्षी है। मदुरै में आपके पास करने के लिए बहुत कुछ है। मदुरे में ऐसी अनेक जगहें हैं जो आपको एक अद्भुत और अविस्मरणीय अनुभव कराती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आपको मदुरै में जरूर देखना चाहिए-
मीनाक्षी अम्मन या मीनाक्षी-सुंदरेश्वर मंदिर के रूप में लोकप्रिय, मीनाक्षी मंदिर क्षेत्र में एक विश्व प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है जहाँ दुनिया भर के भक्त साल भर आते रहते हैं। मदुरई में वैगई नदी के दक्षिणी तट पर स्थित यह मंदिर 17 वीं शताब्दी में बनाया गया था। वर्ष 1623 और 1655 के बीच निर्मित, इस जगह की अद्भुत वास्तुकला विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। मीनाक्षी मंदिर मुख्य रूप से पार्वती को समर्पित है। इस मंदिर को दूसरों से अलग बनाने का तथ्य यह है कि भगवान और देवी दोनों की पूजा एक साथ की जाती है। 500 स्तंभों और 14 टावरों के साथ, यह 15 एकड़ के क्षेत्र को कवर करता है।
अगर आप मदुरै में शॉपिंग का लुत्फ उठाना चाहती हैं तो आप पुथु मंडपम का दौरा एक बार जरूर करें। प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर के ठीक सामने स्थित, यहां पर कपड़े, स्कार्फ, आभूषण, फैशन के सामान, हस्तशिल्प और कला के काम की अनगिनत चीजें मिलती हैं। विदेशी लोग अक्सर कपड़े खरीदने के लिए इस बाजार का दौरा करते हैं। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप मदुरै की अपनी इस यात्रा में पुथु मंडपम जरूर जाएं।
इसे जरूर पढ़ें: लखनऊ की इन जगहों पर प्री वेडिंग शूट करवाएं और खूबसूरत लम्हों को बनाएं यादगार
तमिलनाडु के मदुरै शहर में सेंट मैरी कैथेड्रल चर्च में प्रार्थना करने के लिए विभिन्न धर्मों के लोग अक्सर आते हैं। चर्च ऑफ अवर लेडी ऑफ डोलॉर्स के नाम से लोकप्रिय सेंट मैरी कैथेड्रल चर्च तमिलनाडु में सबसे लोकप्रिय और दौरा किए गए चर्चों में से एक है। न्यू मदुरै मिशन द्वारा वर्ष 1841 में निर्मित, इस चर्च की उल्लेखनीय आकर्षण शानदार वास्तुकला है। यह रोमन, यूरोपीय और कई अन्य स्थापत्य शैलियों का एक आदर्श समामेलन है।
17 वीं शताब्दी में निर्मित, थिरुमलाई नायक पैलेस भारत के तमिलनाडु राज्य के मदुरई शहर में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है। इस महल का निर्माण तत्कालीन राजा तिरुमाला नायक ने करवाया था जो मदुरै के नायक राजवंश के एक बेहद प्रभावशाली राजा रहे थे। द्रविड़ियन और इस्लामी वास्तुकला से बना, यह स्थान बेहद ही बेहतरीन जगह है। यह महल साउंड और लाइट शो का आनंद लेने के लिए भी पर्यटकों को आकर्षित करता है।
इसे जरूर पढ़ें: Winter Wedding: कोविड के समय ये 5 भारतीय हनीमून डेस्टिनेशन साबित हो सकते हैं बेस्ट Getaway
अगर आप केला खाने की शौकीन है तो आपको केला बाजार में एक बार जरूर जाना चाहिए। ईस्ट स्वामी शांति स्ट्रीट में अम्मा स्टोर के पास यह केला बाजार अद्वितीय है। यह थोक केला बाजार आपको केले की लगभग 16 किस्में प्रदान करता है। इसलिए, यह पर्यटकों का ध्यान उतना ही आकर्षित करता है जितना कि केला व्यापारियों का।
नायक क्वीन रानी मंगलम में स्थित, यह प्रसिद्ध गांधी स्मारक संग्रहालय भारत के कुछ चुनिंदा संग्रहालयों में से एक है, जो विशेष रूप से महात्मा गांधी को समर्पित है। इस संग्रहालय में कई वस्तुएं शामिल हैं जो उनके द्वारा इस्तेमाल की गई थीं जैसे कि उनके शॉल, चश्मा, कच्चा धागा और खून से सनी हुई धोती। इस धोती को गांधी जी 1948 में दिल्ली में हत्या के समय पहना हुआ था। इस संग्रहालय में प्रवेश सभी के लिए मुफ्त है।
अब जब भी आप मदुरै जाएं तो इन जगहों पर जाना ना भूलें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: mkgandhi, media.tripinvites, s3waas.gov, maduraitourism, ruralindiaonline, img.traveltriangle
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।