दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल के ‘स्टैयू ऑफ यूनिटी’ का बुधवार, 31 अक्टूबर को गुजरात में पीएम मोदी ने अनावरण कर दिया है। स्टैचू ऑफ यूनिटी का कुल वजन 1700 टन है और ऊंचाई 522 फिट यानी 182 मीटर है।
ये स्टैचू अपने आप में खास है। इसके पैर की ऊंचाई 80 फिट, हाथ की ऊंचाई 70 फिट, कंधे की ऊंचाई 140 फिट और चेहरे की ऊंचाई 70 फिट है। इस स्टैचू को बनाने वाली कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने दावा किया कि स्टैचू ऑफ यूनिटी वर्ल्ड की सबसे ऊंची प्रतिमा है और महज 33 माह के रिकॉर्ड कम समय में बनकर तैयार हुई है जबकि स्प्रिंग टेंपल के बुद्ध की मूर्ति को बनाने में चीन को 11 साल का समय लगा था।
भारत ने विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' बनाकर नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। अभी तक दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति का नाम 'चीन की स्प्रिंग टेंपल बुद्धा' बताते थे।
स्टैचू ऑफ यूनिटी को बनाने में करीब 2,989 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सरदार पटेल का ये स्टैचू राम वी. सुतार की निगरानी में बना है। यहां आपको बता दें कि राम वी. सुतार को साल 2016 में सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
साल 2016 से पहले उन्हें 1999 में पद्मश्री दिया जा चुका है। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि यह प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी को भी पीछे छोड़ देगी और दुनिया की सबसे ऊंचा स्टैचू होगा। इस स्टैचू में कांसे की परत चढ़ाने के आशिंक कार्य को छोड़ कर बाकी पूरा निर्माण देश में ही किया गया है।
Read more: भगवान की ये 7 मूर्तियां जो कई मीलों की दूरी से भी आती हैं नजर
स्टैचू ऑफ यूनिटी की चर्चा हर जगह हो रही हैं लेकिन इससे पहले वर्ल्ड में ऐसे कुछ और स्टैचू हैं जो बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं। तो चलिए जानते हैं उन स्टैचू के बारे में।
'स्प्रिंग टेंपल बुद्धा’ ये स्टैचू चीन के हेनान प्रांत में लूसान नामक जगह पर साल 2002 में स्थापित किया गया था। भगवान बुद्ध की इस मूर्ति की ऊंचाई 153 मीटर है।
Read more: विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति अब है इंडिया में, ये हैं स्टैयू ऑफ यूनिटी की खासियत
'क्राइस्ट द रीडीमर' ईसा मसीह की यह स्टैचू ब्राजील के रियो डी जिनेरियो में स्थित है। इस स्टैचू की ऊंचाई 39.6 मीटर है। ईसा मसीह का यह स्टैचू साल 1931 में स्थापित किया गया था।
‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी' अमेरिका के न्यूयार्क में साल 1886 में स्थापित किया गया था। इस स्टैचू की ऊंचाई 93 मीटर है।
Read more: भगवान हनुमान की ऐसी मूर्तियां जिन्हें देखने के लिए आप करना चाहेंगी कई मीलों का सफर
'उशिकू दायबुत्सू' भगवान बुद्ध की यह मूर्ति जापान के उशिकू स्थित है। इस मूर्ति की ऊंचाईं 120 मीटर है यह मूर्ति साल 1995 में स्थापित की गई।
'द मदरलैंड काल्स' का मतलब है मातृ देवी यह मूर्ति रूस के वोल्गोग्रैड में स्थित है। इस मूर्ति की ऊंचाई 85 मीटर है यह साल 1967 में स्थापित की गई थी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।