दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग यानी बुर्ज खलीफा की 828 मीटर ऊंची हाइट इसे आइफिल टावर से तीन गुना बड़ा बनाती है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन अगर इस बिल्डिंग में लगे सभी पार्ट्स, ईंट-पत्थर, लोहे को अलग-अलग करके एक कतार में रखा जाए, तो यह बिल्डिंग पूरी दुनिया के 1/4 हिस्से के बराबर होगी। आपने कई ट्रैवल इंफ्लूएंसर्स को बुर्ज खलीफा के ऊपर से फोटो खिंचवाते हुए देखा होगा। कांच की परत के दूसरी ओर दुबई का नजारा देखने वाली यह फोटो बहुत ही आम है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह बुर्ज खलीफा का टॉप नहीं है।
एमिरेट्स एयरवेज ने अपनी एक एयरहोस्टेस को बुर्ज खलीफा के ऊपर खड़ा करवाया था। टॉम क्रूज और विल स्मिथ जैसे कलाकार भी बुर्ज खलीफा के ऊपर खड़े हो चुके हैं।
हजारों फीट की ऊंचाई पर एक प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर दुबई का नजारा देखना बहुत ही अनोखा अनुभव होता होगा, लेकिन यह करना आसान नहीं है। यहां जाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी।
बुर्ज खलीफा जाने के लिए लगती है टिकट
बुर्ज खलीफा की टिकट 4000 रुपये से शुरू होती है जो आपको 124वें और 125वें फ्लोर तक ले जा सकती है।
दुनिया की सबसे तेज एलिवेटर में से एक
बुर्ज खलीफा दुनिया का सबसे लंबा स्ट्रक्चर है और यहां की एलिवेटर 36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। यानी 600 मीटर प्रति मिनट की रफ्तार से चलती है। इस डबल डेकर लिफ्ट में 12 से 14 लोग खड़े हो सकते हैं और यह प्रेशर लिफ्ट है इसलिए लोगों को इस लिफ्ट से ऊपर जाते और नीचे आते समय कानों में प्रेशर महसूस हो सकता है।
इस बिल्डिंग में 163 फ्लोर हैं और 124वें फ्लोर तक पहुंचने में लिफ्ट को सिर्फ 10 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार लगती है।
बुर्ज खलीफा असल में है शीशे की बिल्डिंग
एनर्जी बचाने और बिल्डिंग को ठंडा रखने के लिए बुर्ज खलीफा के एक्सटीरियर को 26000 ग्लास पैनल से बनाया गया है। इस बिल्डिंग में एनर्जी बचाने के लिए ऐसे बहुत सारे मॉडिफिकेशन किए गए हैं और सोलर पैनल लगाए गए हैं।
दुनिया का सबसे ऊंचा रेस्त्रां
बुर्ज खलीफा में दुनिया का सबसे ऊंचा रेस्त्रां एटमॉस्फियर स्थित है। हां, यह 122वें फ्लोर पर स्थित है जो ऑब्जर्वेशन डेक से सिर्फ 2 फ्लोर नीचे है। यहां से दुबई का ऐसा नजारा दिखेगा जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।
इतना ही नहीं, यहां 148वें फ्लोर पर एक ऑब्जर्वेशन डेक है जो आउटडोर लग्जरी लाउंज है। यहां आप गाइडेड टूर ले सकते हैं।
बुर्ज खलीफा के अंदर जाने के दो रास्ते हैं। एक है दुबई मॉल के जरिए जहां से आपको एट-द-टॉप एंट्रेंस की टिकट खरीदनी होगी। दूसरी एंट्रेंस है एट-द-टॉप स्काई जिसके लिए आपको 124वें लेवल से ऊपर जाना होगा। इसके लिए भी पहले से ही टिकट लगती है और यहां जाकर आपको जो नजारा दिखेगा उसकी बात ही कुछ अलग है।
कैसे जा सकते हैं बुर्ज खलीफा के टॉप तक?
अब बारी आती है सबसे यूनिक एक्सपीरियंस की जो बुर्ज खलीफा में लिया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए स्पेशल परमीशन लगती है और आप इतनी आसानी से बुर्ज खलीफा के ऊपर नहीं चढ़ सकते।
अब तक सिर्फ 7 लोग ही इतने ऊपर जा पाए हैं। इसमें से एक हैं एक्टर टॉम क्रूज जो मिशन इम्पॉसिबल 4 की शूटिंग के लिए वहां गए थे। इसके अलावा, दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदन बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम भी वहां गए थे। उन्होंने 38 मिनट में ही बुर्ज खलीफा के 160 माले पार कर लिए थे।
एमिरेट्स एयरलाइन्स की वाइरल एड कैम्पेन में दिखने वाली एयरहोस्टेस निकोल स्मिथ लुडविक इकलौती महिला हैं जो बुर्ज खलीफा के टॉप पर पहुंची हैं।
इसके बाद एक्टर विल स्मिथ भी बुर्ज खलीफा के टॉप पर जाकर फोटो खिंचवा कर आए हैं। उन्होंने बुर्ज खलीफा के 160 फ्लोर तक जाने में 51 मिनट लिए थे। ब्रिटिश मेटरसाइकलिस्ट और रेसर सैम सुंदरलैंड ने भी बुर्ज खलीफा की चढ़ाई की है।
बुर्ज खलीफा के टॉप पर चढ़ने वाले आखिरी दो लोग हैं एलियन रॉबर्ट और एलेक्सिस लैन डॉट जिन्होंने ग्लोबल माउंटेन क्लीनअप ड्राइव चलाने के लिए इसकी चढ़ाई की थी।
View this post on Instagram
बुर्ज खलीफा में चढ़ाई के लिए नहीं जाती कोई लिफ्ट
बुर्ज खलीफा के अंदर तक ऐसी कोई लिफ्ट नहीं है, जो इस प्वाइंट तक पहुंचा सके। हां, एक सर्विस एलिवेटर जरूर है जो बुर्ज खलीफा के सबसे ऊंचे फ्लोर यानी 160वें फ्लोर तक जाती है। हालांकि, इसमें चढ़कर भी आप इस प्लेटफॉर्म तक नहीं पहुंच सकते। इसके लिए सर्विस लिफ्ट के खत्म होते ही आपको सीढ़ियां चढ़नी होंगी। ये सीढ़ियां थोड़ी सी वर्टिकल होती हैं इसलिए इन्हें पार करना आसान नहीं होता है।
सबसे आखिर में आती हैं एकदम वर्टिकल सीढ़ियां और कुछ ऐसा रास्ता जिसे देखकर लगे कि आप किसी सब्मरीन से बाहर निकलने की कोशिश में हों। इन सीढ़ियों को चढ़ने के पहले आपको एक सेफ्टी हार्नेस पहनाई जाती है और आपके शरीर को कई रस्सियों से बांधा जाता है। इसके बाद आपको ऊपर प्लेटफॉर्म पर खड़े होना होता है। यहां हवा का दबाव काफी ज्यादा होता है और इसपर खड़े रहने के लिए भी आपको सपोर्ट चाहिए होता है।
अब तो आप समझ ही गए होंगे कि बुर्ज खलीफा कितना यूनिक है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों