लखनऊ में आपको चीजें नवाबी और बहुत पुरानी मिलेंगी, जिनमें मस्जिदें, आलीशान बंगले, बगीचे, महल, बाजार और यहां तक कि नदी के किनारे बने घाट को देखा जा सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि नवाबों के शहर में कई ऐतिहासिक व प्राचीन मंदिर भी हैं और ये मंदिर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इन मंदिरों को पर्व-त्यौहार के दौरान बेहद ही खूबसूरती के साथ सजाया भी जाता है।
इतना तो लगभग हर कोई जानता है कि लखनऊ अवधी संस्कृति, स्वादिष्ट कबाब, बिरयानी और इमामबाड़े के लिए मशहूर है, लेकिन आज हम यहां के फेमस मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानें-
भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर काफी बड़ा और पुराना है। यह मंदिर लगभग 27000 वर्ग फीट में फैला हुआ है। इस मंदिर के अंदर भगवान विष्णु के अलावा नौ ग्रहों की मूर्तियां भी हैं, जिन्हें हिंदू धर्म के अनुसार बहुत शुभ माना गया है। यहां एक प्रवेश द्वार है, जिसे गोपुर के नाम से जाना जाता है। यह द्वार लगभग 50 फीट ऊंचा है। श्री वेंकटेश्वर मंदिर की वास्तुकला द्रविड़ शैली पर आधारित है। साउथ इंडियन में स्थित मंदिरों की तरह इसकी नक्काशी की गई है। इस मंदिर की खूबसूरती उत्तर भारत में स्थित सभी मंदिरों से बिल्कुल अलग है। अगर लखनऊ जाने का प्लान बने तो इस मंदिर का दर्शन जरूर करें।
गोमती नदी के तट पर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर अपनी शांत जगह के लिए मशहूर है। व्यस्तता व भीड़-भाड़ से भरे लखनऊ शहर में यह जगह काफी शांत और सुकून देने वाली है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर की स्थापना राजकुमार चंद्रकेतु, जो भगवान राम के भाई लक्ष्मण के पुत्र थे, उन्होने करवाई थी। मां पार्वती के सम्मान में इस मंदिर का निर्माण कराया था। यहां एक पानी का कुंड है, जिसके बीचो बीच भगवान शिव की एक मूर्ति है। अमावस्या की रात और नवरात्रि के दौरान यहां पर सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। आप भी इस पुराने मंदिर का दर्शन एक बार जरूर करने जाएं।
इसे भी पढ़ें-दक्षिण भारत से बिहार तक, ऐसे प्राचीन मंदिर जिनका वर्षों पुराना है इतिहास
लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र में गोमती नदी के तट पर स्थित मनकामेश्वर मंदिर, लखनऊ के सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। इस मंदिर को लगभग एक हजार साल से भी अधिक पुराना माना जाता है। कहते हैं भगवान राम के भाई लक्ष्मण इसी जगह पर भगवान शिव की पूजा किए थे और बाद में यहीं मंदिर का निर्माण करवाया गया। इस मंदिर का नाम मनकामेश्वर मंदिर इसलिए है क्योंकि लोगों का ऐसा मानना है कि यहां, जो भी श्रद्धालु प्रेम और निस्वार्थ भाव से आते हैं, उसकी मनोकामना पूरी हो जाती है। यहां की एक दिलचस्प बात यह है कि इस मंदिर के पूजा अनुष्ठानों की देखरेख महिला पुजारी करती हैं। अगर आप लखनऊ में हैं या घूमने जा रहे हैं, तो इस पवित्र मंदिर का दर्शन जरूर करें।
इसे भी पढ़ें-शनि देव के ऐसे 5 मंदिर जहां दर्शन के लिए हमेशा होती हैं लम्बी लाइनें
लखनऊ के अलीगंज में स्थित हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं के लिए काफी मशहूर है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस हिंदू मंदिर का निर्माण लखनऊ के तीसरे नवाब, शुजा-उद-दौला की पत्नी बेगम जनाब-ए-आलिया द्वारा करवाया गया था। मई और जून के महीनों के दौरान यहां त्यौहार मनाया जाता है। यह लखनऊ शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में से एक है। भक्तों का मानना है कि यहां प्रार्थना करने से संकट मोचन उनकी सभी परेशानियों को दूर कर देते हैं।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए क्लिक करें herzindagi.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।